विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

18 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal : 18 April 2020

आज दिनांक 18 अप्रैल 2020 चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि एवं दिन शनिवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में तथा उत्तर गोलार्द्ध में स्थित है। ग्रीष्म ऋतु गतिमान है। आज राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक है। अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें।

आज वैशाख कृष्ण एकादशी तिथि रात 10 बजकर 17 मिनट तक है। तदोउपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ हो जाएगा। वहीं शतभिषा नक्षत्र रात 01 बजकर 35 मिनट तक ही रहेगा, फिर पूर्वाभाद्र पद नक्षत्र का आरंभ होता है। साथ ही शुक्ल योग सांय 06 बजकर 41 मिनट तक रहेगा जिसके उपरांत ब्रह्म योग बना है। दिशा शूल पूर्व में चलायमान है। आज चंद्रमा दिन-रात कुंभ राशि में संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में आज अमृत काल सुबह 08 बजकर 22 मिनट से सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक बना हुआ है। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक है।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 18 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त है। एक तरफ आपके स्वास्थ्य की स्थिति दयनीय बनी हुई है तो वहीं दूसरी ओर आप के कार्यभार में बढ़ोतरी आपके मानसिक तनाव को बढ़ाने का कार्य कर रही है। हालांकि जीवनसाथी का सहयोग बना है।  जो तत्कालीन स्थिति को संभालने में सक्षम है।

वृषभ राशि

दिन खुशनुमा है। पारिवारिक सुख की अनुभूति करेंगे। घर के किसी बड़े की तरफ से कोई तोहफा आदि प्राप्त हो सकता है। वहीं छोटों के साथ मस्ती भरे लम्हे व्यतीत करेंगे। मनपसंद भोजन करने का अवसर प्राप्त होगा। हँसी-खुशी में अपनी जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखें।

मिथुन राशि

आज सभी कार्य में आपका उत्साह बना रहेगा। कार्यों को जोश के साथ करेंगे किंतु ध्यान रहे जोश में होश ना गवाएं। माता-पिता का सहयोग व स्नेह बना रहेगा। वहीं घर के बड़े भाई-बहनों से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। हालांकि इससे आपकी मानसिक खुशी प्रभावित नहीं होगी।

जानिए कब है करवा चौथ इस वर्ष

कर्क राशि

मौसम आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें। घर के बड़े-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें, तुरंत उसका उपचार करें। अधिकाधिक एहतियात बरतना आपके लिए बेहतर है।

सिंह राशि

मन सुस्त रहेगा, आलस्य से जकड़े रहेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति कुछ ठीक नहीं है, इसलिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। परिवार में थोड़ी अनबन होने की संभावना है। हालांकि संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा।

कन्या राशि

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। आज कम मेहनत करने पर भी अत्यधिक परिणाम की प्राप्ति होगी। अपनी बौद्धिक क्षमता का विकास करेगें। दिन का सदुपयोग करें। प्रेम जीवन सुखद है, प्रेमीजन का सहयोग आपको बल देगा साथ ही आपके हौसले को बनाए रखेगा।

शनि देव के उपाय जो करेंगे सभी कष्ट समाप्त

तुला राशि

आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। बिना मतलब किसी से वाद-विवाद ना करें। सोच समझकर कार्य करें। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग के साथ बेहतरीन पल का अवसर प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

खर्च में वृद्धि होगी जिससे मन चिंतित रहेगा। आमदनी के स्रोत में कमी आएगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। अपनी मानसिक उथल-पुथल के निदान हेतु घर के बड़े बुजुर्गों से वार्तालाप करें।

धनु राशि

आज आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, हालांकि इसमें आपके स्वजनों का सहयोग बना रहेगा जिस वजह से कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। अपने दैनिक कार्यों में कुछ फेरबदल करेंगे जो आपके उन्नति हेतु सहायक रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। वहीं कार्य क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने के बाद भी लाभ के आसार कम दिखाई दे रहे हैं। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे जिसमें स्वजनों का सहयोग बना रहेगा।

कुम्भ राशि

दिन मध्यम है। आर्थिक उन्नति हेतु मार्ग खुलेंगे। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों में बात विवाह तक पहुंच सकती हैं। दांपत्य जीवन की स्थिति सामान्य रहेगी। रचनात्मक कार्यों में हाथ लगाएंगे।

मीन राशि

अपनी वाणी पर संयम बरतें। किसी से अनबन हो सकती है। सेहत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें, अधिकाधिक सेहत का ख्याल रखें। आसपास की स्वच्छता बनाए रखें।