विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

16 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 16 January 2020

आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और दिन गुरूवार है जिसमें षष्ठी तिथि सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। इसके पश्चात् सप्तमी तिथि आरम्भ हो जाएगी। अमृत काल रात 08 बजकर 55 मिनट से रात 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा, जबकि राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक है।

आज के दिन इन सभी योगों का सभी सितारों पर क्या रहेगा प्रभाव, हम जानेंगे आज के दैनिक राशिफल में। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह-नक्षत्रों के स्थान, दिन एवं तिथि आदि का विश्लेषण कर की गई है। इसके द्वारा से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि

दिन मंगलकारी है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। कामयाबी मिलने में अभी थोड़ा वक्त और लग सकता है लेकिन हिम्मत मत हारियेगा। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृषभ राशि

परिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का ख्याल रखिए। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, लेकिन उनके आगे के भविष्य हेतु आपको कोई नए कदम भी उठाने पड़ सकते हैं। दिन मंगलकारी है, पुरे लग्न के साथ कार्य करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन मध्यम है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, आवेश में आकर कोई अनुचित कार्य ना करें। किसी पर भी बिना सोचे समझे भरोसा ना करें। सोच-समझ कर कार्य करने की आवश्यकता है। आर्थिक उन्नति के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति के योग हैं।

कर्क राशि

शत्रु पक्ष को परास्त करेंगे। पुरानी मानसिक परेशानियां समाप्त होगी। सफलता प्राप्ति के योग हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। अपनों का सहयोग बना रहेगा जिससे कार्य करने में आत्मविश्वास की अनुभूति होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज वरिष्ठो का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कोई बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। आर्थिक लाभ के आसार हैं। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

कन्या राशि

आज मानसिक अशांति का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह दिन अच्छा नहीं है, पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। किसी पुरानी बात को लेकर मन परेशान रहेगा, किंतु अपनों का सहयोग बना रहेगा जिससे स्थिति भी बेहतर प्रतीत होगी।

तुला राशि

दिन अनुकूल है किंतु आपको अपने रिश्तो के लिए समय निकालने की आवश्यकता है। अपनी वाणी पर संयम रखने का प्रयत्न करें, किसी से वाद-विवाद ना करें। घर के वरिष्ठों को लेकर मानसिक तनाव की स्थिति में रह सकते है।

ये भी पढ़ें :-

वृश्चिक राशि

आज आपका क्रोध बनते हुए कार्यों को बिगाड़ सकता है। किसी कार्य के लिए लंबे समय से किया जा रहा प्रयत्न आज फलित होगा, लेकिन आपको सब्र रखने की आवश्यकता है। धैर्य से कार्य करें।

धनु राशि

आत्मविश्वास से कार्य करने की आवश्यकता है। सफलता प्राप्ति के पूर्ण योग है। सब्र रखें, परिणाम अच्छी मिलेंगे। अपने आप पर विश्वास रखना अत्यंत ही आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में दिन बेहतर है।

मकर राशि

दिन मंगलकारी है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है जिससे माहौल प्रसन्नता से भरा रहेगा। घर -परिवार के सदस्यों के साथ वक्त व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि

आपके मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती हैं, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने सहकर्मियों से केवल कार्य भर मतलब रखें। अधिक जुड़ाव आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। परिवार के सदस्यों का विश्वास डगमगा सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों का भाग्य आज उनके साथ है। लेकिन मेहनत में कटौती ना करें। घर में खुशहाली बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी विकार से ग्रसित हो सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। एक दूसरे का ध्यान रखेंगे।