विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

14 मार्च 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 14 March 2020

आज दिनांक 14 मार्च 2020 चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है एवं दिन शनिवार का है। विक्रम संवत् 2076 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में दक्षिण गोलार्द्ध में है। बसंत ऋतु है। आज राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक है। अतः ध्यान रहें इस दौरान किसी शुभ कार्य की शुरुआत न करें। साथ ही षष्ठी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 26 मिनट तक रहेगी जिसके उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ होगा। वहीं विशाखा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 20 मिनट तक है फिर अनुराधा नक्षत्र का आरंभ, हर्षण योग सायं 5 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।  तदोउपरांत वज्र योग का आरंभ हो रहा है। इसके अलावा आज गर करण सायं 14बजकर 16 मिनट तक है जिसके समाप्त होते ही विष्टि करण का आरंभ हो रहा है।

चंद्रमा प्रातः 06 बजकर 41 मिनट तक तुला में है जो वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक है, साथ ही विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

ऐसे में  इतनी सारी शुभ अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना अत्यंत ही रोचक है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है। राशिफल की गणना हम सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल करते हैं। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। फिर देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा 12 सितारों के भविष्य का  तारा।

मेष राशि

आज आपके आर्थिक लाभ के अनेकानेक मार्ग खुलने के योग हैं। व्यवसाय में आर्थिक उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण होने की सम्भावना है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।

वृषभ राशि

आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आप अपने कार्यो को लेकर आप असमंजस की स्थिति में है। व्यर्थ के वाद-विवादों से बचने का प्रयत्न करें। खर्च में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

जानिए क्या हैं शनिवार के उपाय जो करेंगे सभी कष्ट दूर

मिथुन राशि

आज आपके कर्ज समाप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। दिन व्यस्ततापूर्ण व्यतीत होगा। आज आप चतुराई के साथ दिमाग से कार्य लेंगे। भावनाओ में बहकर निर्णय न ले। सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक किसी अचल संपत्ति के खरीद पर विचार कर सकते हैं। वहीं पारिवारिक मामलों में आर्थिक समय मध्यम रहेगा जो आपको परेशान कर सकता है। पारिवारिक क्लेश से मन चिड़चिड़ा सा रहेगा। प्रेम संबंधों में दिन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के आज किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार में आमदनी होने की सम्भावना है। आपका मन फुर्तीला रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि

आज आपको अपने घर में खुशनुमा माहौल प्राप्त होगा। आपके सभी अपनों का साथ प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक निवेश से बचने की चेष्ठा करे। किसी बात को लेकर मन उत्साहित रहेगा।

क्या हैं माणिक्य रत्न के लाभ?

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। मानसिक रूप से तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। घर में अशांति एवं क्लेश का माहौल रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपकी बौद्धिक क्षमता आपको सम्मान दिलाएगी। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में स्तिथि पहले की अपेक्षा बेहतर है।

धनु राशि

आपकी तरक्की के सुनिश्चित योग हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शासन संबंधी कार्यो में सत्ता पक्ष अनुकूल रहेगा। किसी वरिष्ठ का भी साथ मिल सकता है।

मकर राशि

आज आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति के आसार हैं। उच्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। आपको किसी बात का भय बना रहेगा। परिवार में खुशियां रहेगी। मन में प्रेम भाव रहेगा।

कुम्भ राशि

शिक्षा के क्षेत्र में कोई विशेष मुकान हासिल कर सकते हैं। मनोकामनाओं की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा। मन खुशहाल रहेगा। अपनी प्रतिष्ठा को कायम रखने का प्रयत्न करें।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। किसी बड़ी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों के मामलों में दिन अनुकूल नही है, वाद-विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखे।