विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

14 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 14 January 2020

आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और दिन मंगलवार है जिसमें चतुर्थी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 50 मिनट तक ही रहेगी। इसके साथ ही आज सूर्य की मकर संक्रांति है। इसलिए आज जब सूर्य, मकर राशि में प्रवेश करेगा तो स्वयं ही खरमास भी समाप्त हो जायेगा। हालांकि हिन्दू धर्म में सदैव से ही जिसका उदय उसका या अंत माना गया है, इस कारण मकर संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी को मनाया जायेगा।

इतने योगों के बावजूद आज 14 जनवरी 2020 का दिन सभी 12 सितारों के लिए कैसा समय लाएगा, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है। राशिफल की गणना हम सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन एवं तिथि आदि को देखकर उसके अनुकूल करते हैं। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं।

तो आइये देखते हैं आज का राशिफल। जानते हैं कैसे चमकेगा आज 14 जनवरी 2020 को सभी 12 सितारों के भविष्य का  तारा।

मेष राशि

दिन बेहतर है। कार्यों में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सभी का स्नेह बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि

कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप इसका जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे जिससे आपके पद-प्रतिष्ठा एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के सहयोग से कोई बिगड़ता कार्य भी बन सकता है।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में मेहनत करेंगे। मन लगाकर कार्य करने का प्रयत्न करेंगे। नई-नई चीजों को सीखने का अवसर प्राप्त होगा। अपनों का साथ स्नेही बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन बेहतर है। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

ये भी पढ़ें :-

कर्क राशि

आर्थिक मामलों में दिन उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। एक तरफ आर्थिक लाभ के योग हैं तो वहीं आर्थिक व्यय में भी वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं पर अधिक व्यय कर सकते हैं। आज कोई बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं जिससे समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले आज कोई बड़ी जिम्मेदारी उठा सकते हैं। अपने भविष्य से जुड़े किसी बड़े फैसले को ले सकते हैं लेकिन यह फैसला लेते वक्त अपने बड़े-बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। आज आपको अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या राशि

किसी से अनायास ना उलझें अन्यथा विवाद का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में वरिष्ठों की सेहत की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर है। परिवार में किसी प्रकार का कलेश बना रह सकता है। मानसिक तनाव का अनुभव करेंगे।

तुला राशि

आज आप किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं या आपके परिवार में कोई छोटा आयोजन आयोजित हो सकता है। संभवत परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक व्यय में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक राशि

कारोबार में दिन उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। कहीं भी आर्थिक निवेश करने से पहले विचार विमर्श करें। यह दिन छात्रों के लिए अत्यंत ही बेहतर हैं, प्रतियोगिता परीक्षा में भाग ले रहे छात्र मेहनत करें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी। परिवारिक खुशियों की वजह से मन प्रफुल्लित रहेगा।

धनु राशि

घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि

दिन मिला जुला रहेगा। एक तरफ आर्थिक लाभ के योग है तो वहीं दूसरी तरफ आर्थिक व्यय में भी वृद्धि के आसार हैं। सेहत संबंधी परेशानियां बढ़ेंगी तो दूसरी तरफ परिवार का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। कहीं किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपकी उन्नति के मार्ग खोल सकती हैं।

कुम्भ राशि

आज भाग्य आपके साथ है। कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। मेहनत से कार्य करें। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां समाप्त होगी।

मीन राशि

आज सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, आपके विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। आपके मान-सम्मान को क्षति पहुंचने की संभावना है किंतु परिवार का सहयोग बना रहेगा जिससे आपके आत्मविश्वास में कमी नहीं आएगी।