विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

12 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal : 12 April 2020

आज दिनांक 12 अप्रैल 2020 चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि एवं दिन रविवार है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में है। आज राहुकाल अपराह्न 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक बना हुआ है। अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें।

आज वैशाख कृष्ण पंचमी तिथि सायं 05 बजकर 15 मिनट तक है जिसके बाद षष्ठी तिथि का आरंभ हो जाएगा। इसके साथ ही ज्येष्ठा नक्षत्र सायं 07 बजकर 13 मिनट तक बना है। आज मूल नक्षत्र का आरंभ भी होगा। आज तैतील करण शाम 05 बजकर 15 मिनट तक है फिर गर करण में रहेगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 07 बजकर 13 मिनट से अगले दिन सूर्योदय तक बना हुआ है।

चूँकि आज रविवार है इसलिए आज रवि योग भी है जो सायं 07 बजकर 13 मिनट से 13 अप्रैल सायं 07 बजकर 02 मिनट तक बना है। दिशा शूल पश्चिम में है। शीतलता का प्रतीक चंद्रमा शाम 07 बजकर 13 मिनट तक वृश्चिक में उसके बाद धनु राशि में संचार करेगा।

आज शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से रात को 12 बजकर 33 मिनट तक है। इसके अतरिक्त विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 14 मिनट से दोपहर 03 बजकर 5 मिनट तक बना है।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 12 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन  खुशनुमा है। पारिवारिक सुख बना रहेगा। हालांकि कार्य क्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। किंतु पारिवारिक सहयोग एवं माता पिता का स्नेह आपकी मानसिक प्रसन्नता को बरकरार रखेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

रक्षा बंधन 2020 हेतु शुभ मुहूर्त

वृषभ राशि

आपके खर्च में वृद्धि होगी। इस पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी आमदनी के स्रोत भी घट रहे हैं। आज आपको समझदारी से कार्य करने की आवश्यकता है। पारिवारिक माहौल से मन शांत एवं प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि

दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। शारीरिक कष्ट की अनुभूति होगी। पारिवारिक स्नेह बरकरार रहेगा। किसी स्वजन से मुलाकात को मन व्याकुल रहेगा। अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। कार्यक्षेत्र हेतु दिन उपयोगी है।

कर्क राशि

कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन फलीभूत सिद्ध होगा। कोई बड़ा कार्य संपन्न करेंगे। भाग्य आपके साथ हैं। जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे सफलता अवश्य प्राप्त होगी। हालांकि आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि

दिन सुखद है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोगों की मदद के लिए आप आगे आएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी का साथ बल देगा। वाद-विवाद से बचने की चेष्टा करें।

कन्या राशि

आज का दिन आपके कार्य करने हेतु है। आज आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, सफलता ही सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों की ओर ध्यान आकर्षित होगा।

सूर्य ग्रह शांति के मंत्र तथा उपाय

तुला राशि

घर परिवार पर अधिक से अधिक समय दें ताकि रिश्तो में स्नेह भाव बरकरार रहें। आज आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। आपकी रणनीति कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

वृश्चिक राशि

दिन उतार-चढ़ाव से युक्त है। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मानसिक अशांति बरकरार रहेगी। मन में क्रोध भाव रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। हालांकि आज लाभ के भी योग हैं।

धनु राशि

सेहत के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। मौसमी प्रभाव से बचें। वायरस आदि से विशेष तौर पर बचने की आवश्यकता है। मन की अशांति को शांत करने की चेष्टा करें। पारिवारिक सहयोग हौंसले को बनाए रखेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी, हालांकि अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। मन धार्मिक कार्यो के प्रति आकर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि

अपने सभी कार्यों को अपनी इच्छा अनुसार सही तौर तरीके से करने में आप सफल होंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है, आज आपके अपमान होने की संभावना है। अतः बिना मतलब किसी से मुंह लगने की चेष्टा ना करें। पारिवारिक स्थिति सामान्य नहीं है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा है। कारोबार में लाभ के योग हैं। प्रेमीजन का सहयोग प्राप्त होगा। भिन्न-भिन्न प्रकार के पकवान का लुफ्त उठाएंगे। इन सबके बीच अपनी सेहत का ख्याल रखने की भी आवश्यकता है। ध्यान रहे आज के दिन निवेश करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।