विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

11 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 11 April 2020

आज दिनांक 11 अप्रैल 2020 चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन का शनिवार है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में तथा उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। आज राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत न करें।

आज वैशाख कृष्ण चतुर्थी तिथि रात्रि 07 बजकर 01 मिनट तक है उसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा। साथ ही अनुराधा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 08 मिनट तक बना हुआ है। फिर ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा। आज चंद्रमा दिन-रात वृश्चिक राशि में संचार करेगा। शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक बना हुआ है। फिर विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 11 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन मध्यम है। स्वास्थ संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। मौसमी प्रभाव से पीड़ित रहेंगे। सर्दी-जुखाम, वायरल आदि आप पर प्रभावी रहेगा। हालांकि दांपत्य जीवन बेहतर है। घर-परिवार में खुशहाली बरकरार रहेगी जिससे मानसिक प्रसन्नता की स्थिति में रहेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद है। किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे जिसके लिए निवेश भी करेंगे। यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। उन्नति के आसार हैं।

मिथुन राशि

आर्थिक लाभ के योग है। आज आपके अटके हुए धन वापस प्राप्त हो सकते हैं। सेहत की स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पारिवारिक सहयोग एवं स्नेह बना रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले लोगों के लिए दिन सुखद है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों में सहयोग भाव बना रहेगा।

कर्क राशि

किसी बात को लेकर मन व्यतीत रहेगा। आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवार में किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है। आज आपको समझदारी बरतने की आवश्यकता है। घर के वरिष्ठों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

शनि के उपाय जो करेंगे सभी कष्ट दूर

सिंह राशि

किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे जिसमें अनेकानेक समस्याएं उत्पन्न होंगी जिससे आपको डटकर सामना करने की आवश्यकता है। हिम्मत से कार्य करें। कार्य बेहतरीन तरीके से संपन्न होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कोई बड़ा अटका हुआ कार्य बन जाएगा।

कन्या राशि

दिन मध्यम है। आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। एक तरफ आमदनी के स्रोत घटेंगे तो दूसरी और परिवार में मतभेद हो सकता है। आर्थिक मामलों में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचने की चेष्टा करें। निवेश आदि से बचें। पुराने कर्ज चुकाने के लिए समय बेहतर है।

तुला राशि

आपको अपने सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आप मौसमी प्रभाव से पीड़ित है। सर्दी जुकाम आदि से ग्रसित हैं। वायरल से बचे। अधिकाधिक घर में रहे। हालांकि आपके कारोबार की स्थिति बेहतर है।

रत्नों में नीलम रत्न क्यों हैं विशेष, आइये जानें

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। कारोबार में लाभ के योग हैं। वाहन एवं मशीन आदि के कार्यो में अपना हाथ लगाना प्राणघातक सिद्ध हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। आपके परिश्रम के उचित परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि

समय थोड़ा चुनौतियों भरा है। कार्यक्षेत्र में अपने सभी कार्यों को उचित समय पर पूरा करने की जरुरत है। कानूनी विवादों में फैंसला आपके हित में होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सही रहेगा। संतान की उन्नति से मन हर्षित होगा।

मकर राशि

मानसिक शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा आप अपने लिए मुसीबत स्वयं ही उत्पन्न कर लेंगे। पारिवारिक कलह की स्थिति उत्पन्न होगी। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। वैवाहिक जीवन में अनबन की स्थिति बनी रहेगी।

कुम्भ राशि

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सोच समझ कर उचित शब्दों का ही प्रयोग करें। बड़े--बुजुर्गों से अनबन हो सकती है जिनके सहयोग एवं प्रसन्न होने की आपको अत्यंत आवश्यकता है। सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही बेहतर है। रचनात्मकता कार्यों पर विशेष ध्यान देंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में अनबन की स्थिति बन सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। मधुर भाषी बनने की चेष्टा करें। कारोबार के लिए उन्नति के योग है। संतान की ओर से खुशखबरी प्राप्त होगी।