विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 10 जून 2020

Dainik Rashifal 10 June 2020 Horoscope

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र में अधिक समय व्यतीत करेंगे। उन्नति हेतु आ रही सभी बाधाओं का परित्याग करेंगे। कार्यक्षेत्र में सज्जनों का एवं परिवार के लोगों का सहयोग बना रहेगा जो आपके मनोबल को बढ़ाएगा। आप अपने जीवन में सकारात्मकता लाने हेतु अथक प्रयास करेंगे। आपके स्वभाव में त्याग की भावना प्रदर्शित होगी। दिन लाभप्रद है।

वृषभ राशि

आप स्वयं को जोश एवं ऊर्जा से तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके व्यवहार कुशलता एवं प्रेमवत बर्ताव की वजह से  स्वजनों का मन प्रसन्न रहेगा आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी दूरदराज के रिश्तेदार आदि की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप जिस भी योजना हेतु विचार कर रहे हैं, उस पर जल्द से जल्द कार्य करने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम है। मानसिक रूप से स्वयं को परेशानियों एवं उलझनों से घिरा हुआ महसूस करेंगे। आप अपने मित्रों से थोड़ी दूरियां बनाए, उनके कारणों आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति बिगड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की चेष्टा करें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जीवन में दिन मध्यम है, आपको अपने घर परिवार हेतु समय निकालने की आवश्यकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन संकट व समस्याओं के जंजाल से भरे कार्यों से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आप अपने गृहस्थ जीवन को लेकर विचारणीय स्थिति में रहेंगे। आपके उच्च अधिकारी एवं सहकर्मी आपके कार्य में गलतियां निकालने की चेष्टा में लगे हुए हैं, उन्हें मौका ना दें, चतुराई एवं समझदारी के साथ कार्य करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होंगी। हालांकि आप स्वयं को मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। आप काम को टालने की कोशिश में लगे रहेंगे। पुराने तनाव से उभरने की चेष्टा कर रहे हैं किंतु इसमें आपको समय लगेगा। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र के प्रति अधिक ध्यान केंद्रित रहेगा किंतु पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आज भाग्य आपके साथ हैं। सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। आपकी कम मेहनत के बावजूद भी आपको बेहतर परिणाम प्राप्त की होगी। किसी से वाद-विवाद ना करें अन्यथा बेकार ही आपका स्वभाव खराब होगा।

तुला राशि

लंबे समय से कार्य हेतु भटक रहे जातकों को नौकरी मिलने की संभावना है। कला से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा, लोग आपकी कला की ओर आकर्षित होंगे जिससे आपके मन में अपनी रचनात्मकता को रोजगार का हिस्सा बनाने के विचार उत्पन्न होंगे। सेहत के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य से व्यतीत होगा। आज आप कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके नवीन संपर्क बन सकते हैं, यह यात्रा के लिए उन्नतिदायक रहेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर रहे हैं जो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन प्रेम से भरा पूरा है, किसी स्वजन अथवा प्रेमीजन के साथ खरीदारी के लिए जा सकते हैं।

धनु राशि

कार्यक्षेत्र के प्रति आपको अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। अपने आलस्य को स्वयं पर हावी मना होने दे, जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें। पारिवारिक एकता मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग हर मार्ग पर प्राप्त होगा। घर परिवार में खुशहाली को बढ़ाने में जीवनसाथी अहम भूमिका निभाएंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी हर जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाएंगे जिससे सभी लोग आपसे खुश रहेंगे। कारोबारी तौर पर आज थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं जिसके लिए आपको थोड़ा अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती हैं। वहीं अन्य मामलों में जैसे कि प्रोजेक्ट वर्क आदि को सुगमता पूर्वक शीघ्रता से पूर्ण करेंगे एवं अन्य सभी से आगे निकल जाएंगे।

कुम्भ राशि

फिजूल के वाद-विवाद से बचने की चेष्टा करें अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। विवादित लोगों से दूर रहने की चेष्टा करें। दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। सेहत के प्रति भी ध्यान देने की आवश्यकता है। समाज में आपके मान-सम्मान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। लोग अपने कार्यक्षेत्र हेतु आपसे सलाह मांगना पसंद करेंगे। परिस्थितियों के अनुरूप कार्य करने की चेष्टा करें।

मीन राशि

सांसारिकता में खुद को ना डुबोयें अन्यथा उभरने के पश्चात आप स्वयं को दुखी एवं हताश ही पाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा हुआ है। यह आपके मन में प्रसन्नता के बीच का रोपण करेगा। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। फिजूल में माताजी से बहस ना करें। बड़े भाई-बहनों के प्रेम भाव एवं उनकी सलाह को समझने की चेष्टा करें।