विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

10 फरवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 10 February 2020

आज दिनांक 10 फरवरी 2020 पर फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन सोमवार है। विक्रम संवत् 2076 है। सूर्य उत्तरायण और दक्षिणी गोलार्द्ध में साथ ही शिशिर ऋतु है। आज राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक रहेगा। ध्यान रहें इस दौरान आप कोई भी शुभ कार्य आरंभ न करें। वहीं प्रतिपदा तिथि प्रातः 09 बजकर 45 मिनट तक है जिसके बाद द्वितीया तिथि का आरंभ होगा। साथ ही आज मघा नक्षत्र सायं 05 बजकर 06 मिनट तक रहेगी। फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र भी आज संध्या से ही आरंभ हो जाएगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की दशा जानने के पश्चात आज 10 फरवरी 2020 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।

मेष राशि

दिन आनंददायक है। आपको और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। समझदारी एवं जिम्मेदारी के साथ सभी कार्य को करने की कोशिश करें। आज किसी पुराने सगे-सम्बन्धी का घर पर आगमन जो सकता है जिससे मन प्रसन्न होगा।

वृष राशि

वृषभ राशि वालों का आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपको अपने पुराने मित्र से मुलाकात का अवसर प्राप्त होगा जो आपके कार्य में उन्नति का कारक बनेगा।  मित्र से मिलकर आंतरिक प्रसन्नता भी होगी और मानसिक खुशी बरकरार रहेगी। भाग्य आपके साथ है।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में विस्तार एवम उन्नति हेतु आज का दिन बिल्कुल सही है। आज आपके कारोबार से संबंधित समस्याएं समाप्त होंगी। सामाजिक कार्यो में अच्छा करेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। शारीरिक थकावट बनी रहेगी।

नौकरी अथवा कार्यक्षेत्र में उन्नति पाने के उपाय

कर्क राशि

दिन शुभकारी है। धन लाभ के योग हैं। आज आप अचानक कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। यह निर्णय लेते समय सभी पहलुओं को परखने के प्रयत्न करें साथ ही सभी विचारों को निहित करने की कोशिश करें। अपनी वाणी एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि

दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। आर्थिक मामलों में कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती हैं, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज के दिन निवेश करना हानिप्रद है।

जानें क्या हैं मोती पहनने के फायदे

कन्या राशि

दिन बेहतर है। सभी कार्य अपने आप बन जायेंगे। आज आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होगी। कार्यक्षेत्र में दिन अत्यंत ही बेहतर है। कारोबार में लाभ के योग हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि

मन में खुशहाली रहेगी। घर मे प्रसन्नता का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आपकी कोई पसंदीदा वस्तु खो सकती है या फिर उसकी चोरी हो सकती है। अतः अपनी वस्तुओ का ध्यान रखें। सोच समझ कर दूसरों से बात करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक एवं खुशनुमा रहेगा। आज आपका मन हर्षित एवं उल्लासित रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सभी कार्य उत्साह पूर्वक एवं लगन से कार्य करें।

धनु राशि

दिन बेहतर है। पुराने अटके के कार्य बनेंगे। माता-पिता की ओर से अचल संपत्ति की प्राप्ति में लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं समाप्त होंगी। किसी से वाद-विवाद ना करें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घर में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। वहीं प्रेम प्रसंग में दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का भी सहयोग प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि

आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभकारी हैं। कारोबार में लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ही बेहतर है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे।

नवविवाहित जोड़े सुखी दांपत्य जीवन चाहते हैं तो अपनाएं ये वास्तु उपाय

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करेंगे। कार्यस्थल पर प्रतियोगिता के समान माहौल रहेगा जिसमें आपको अपना बेहतर प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता भरा रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर कार्य करें। आज आपने बौद्धिक क्षमता का अधिक से अधिक प्रयोग करें ।