विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

1 मई 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 1 May 2020

आज दिनांक 1 मई 2020 वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दिन शुक्रवार और विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में है। ग्रीष्म ऋतु है। आज राहुकाल प्रातःकाल 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक है। अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें।

आज अष्टमी तिथि दोपहर 01 बजकर 27 मिनट तक है जिसके बाद नवमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। आश्लेषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 05 मिनट तक है जिस पश्चात् मघा नक्षत्र का आरंभ हो जायेगा। आज चन्द्रमा अर्धरात्रि 01 बजकर 05 मिनट तक कर्क में जिसके पश्चात सिंह राशि पर संचार करने वाला है। वहीं शुभ मुहूर्त में आज अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक बना हुआ। साथ ही आज विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 1 मई 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी है। आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। थोड़ी मेहनत पर भी बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन की खुशियों के बीच पुराने मानसिक तनाव समाप्त हो जाएंगे। विवाहितों के लिए दिन अत्यंत ही सुखद है, एक दूसरे के सहयोग हेतु सदैव तत्पर होंगे। संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि

दिन लाभकारी हैं। आज आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे, वहीं आपके सहकर्मी आपके तरक्की को सहन नहीं कर पाएंगे। आपकी बुद्धिमता आपको बेहतरीन परिणाम दिलाएगी। आमदनी के कई मार्ग खुलेंगे।

मिथुन राशि

घर-परिवार के साथ खुशहाल लम्हे व्यतीत करेंगे जो एक बेहतरीन याद के रूप में आपके दिल में जिंदा रहेंगे। भिन्न-भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन पकाएंगे और साथ मिलकर खाएंगे जिससे आपके बीच का प्रेम बढ़ेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा जागरूक होने की आवश्यकता है, सेहत के मामले में ठीक नहीं चल रहा है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में आई खटास दूर होंगी।

ये भी पढ़ें:-

कर्क राशि

वैवाहिक जीवन के पुराने सभी गलतफहमियां समाप्त होगी। आपके बीच जो मनमुटाव है जो आज दूर हो सकता है, आपको एक दूसरे के साथ वार्तालाप करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें, आपके विरुद्ध कोई नया षडयंत्र रच सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है, पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा।

सिंह राशि

दिन अत्यंत ही लाभकारी है। आज आपके मान-सम्मान में अपार वृद्धि होगी। लोग आपके साहस एवं बल की तारीफ करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ हेतु थोड़ी मेहनत करना पड़ सकती है जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते चले जाएंगे।  वैवाहिक जीवन सुखद है। प्रेम ठीक-ठाक रहेगा, दूरियों का एहसास होगा।

कन्या राशि

अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। आमदनी में वृद्धि के योग हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएंगी। पारिवारिक जीवन आनंद में रहेगा, भाई-बहनों का सहयोग अटके कार्य को बना सकता है। कहीं घूमने जाने हेतु अभी से आप योजना तैयार करेंगे। अपने कारोबार के प्रति समय की नियमितता आदि पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला राशि

घरेलू खर्च पर नियंत्रण स्थापित करें अन्यथा संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अचल संपत्ति के क्रय पर विचार कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग है, यह स्थानांतरण आपकी उन्नति एवं रचनात्मकता को नया मार्ग प्रदान करेगा। आज अपने क्रोध को नियंत्रण में रखने की जरुरत है, अपने क्रोध में आकर रिश्तो को बिगड़ने ना दे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन अत्यंत ही लाभकारी है। आज किसी नये कार्य में हाथ लगाएंगे जिसमे आप सफलता प्राप्त करेंगे। भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कई अटके कार्य बन जाएंगे। आपके उच्च अधिकारी आपसे किसी बात को लेकर थोड़ा नाराज हो सकते हैं किंतु आपके कार्य क्षमता एवं कार्यकुशलता से वे मन ही मन प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशि

दिन ठीक नहीं है। मानसिक तनाव की स्थिति में रहेंगे। आप खुद में ही खोए हुए रहेंगे। मन खुश रहेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ सकते हैं, अपनी वाणी पर थोड़ा संयम बरतना आवश्यक है। आवेश में आकर कुछ ऐसा ना करें जो आपके पारिवारिक रिश्ते दुष्प्रभावित करें। अपने आलस्य का परित्याग कर कार्य में जुट जाएं, कार्यक्षेत्र हेतु दिन ठीक नहीं चल रहे हैं।

मकर राशि

आपकी आमदनी के मार्ग खुलते चले जाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा, हालांकि दोपहर तक थोड़े बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है किंतु दोपहर के बाद स्थितियां आपको लाभ प्रदान करने के योग्य हो जाएंगी। आज कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिनका आप डटकर सामना करेंगे एवं सफलता की प्राप्ति करेंगे।

कुंभ राशि

दिन कुछ ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में समस्याएं आएंगी। आज दूसरों के कार्यों में दखलअंदाजी ना ही करें और ना ही अपने कार्य में करने दें। विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। मन थोड़ा अशांत रह सकता है किंतु पारिवारिक माहौल मानसिक अशांति एवं तनाव को दूर करेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है, लाभ के योग हैं।

मीन राशि

सेहत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। मौसम प्रतिकूल प्रभाव दिखा सकता है, अतः एहतियात बरतें। घर में रहे एवं आसपास की स्वच्छता बनाए रखें। पारिवारिक सहयोग एवं सहकार बनाए रखना आवश्यक है, विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।