विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

1 मार्च 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 1 March 2020

आज 1 मार्च 2020 को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। विक्रम संवत् 2076 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में है। दक्षिण गोलार्द्ध में है। बसंत ऋतु है। आज राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक है, अतः इस काल अवधि में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें। आज षष्ठी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 16 मिनट तक है, तदोउपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ होगा। वहीं कृतिका नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 55 मिनट तक है। फिर रोहिणी नक्षत्र का आरंभ होगा, जबकि ऐन्द्र योग मध्याह्न 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। वैधृति योग का आरंभ, तैतिल करण पूर्वाह्न 11 बजकर 16 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ हो रहा है। आज चंद्रमा अपराह्न 01 बजकर 18 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा। शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 16 मिनट तक है।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की दशा जानने के पश्चात आज 1 मार्च 2020 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।

मेष राशि

धार्मिक कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है जिससे खर्च में वृद्धि होगी। आज आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यापार में लाभ एवं उन्नति के योग हैं। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। निजी रिश्तों में दरार आ सकती है।

सूर्य ग्रह शांति के मंत्र तथा उपाय

वृषभ राशि

आज धन प्राप्ति के कई मार्ग खुलेंगे। कला व रचनात्मकता सम्बंधित क्षेत्रो में लाभ ही लाभ है। संतान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वहीं प्रेम-प्रसंगों में भिन्न-भिन्न प्रकार की अड़चने आ सकती है। सेहत की स्तिथि सामान्य रहेगीं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा जिससे किसी बड़ी मुसीबत से सामना करने का हौसला बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर रहेगा, उधार लेने की भी आवश्यकता पड़ सकती है। व्यापार में लाभ की स्तिथि बन सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन मिश्रित फलदायी है। आज आपके कुछ सच्चे मित्र आपको उचित सलाह दे सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी अनजान पर भरोसा करने से बचें। सेहत का ख्याल रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

नवविवाहित जोड़े सुखी दांपत्य जीवन चाहते हैं तो अपनाएं ये वास्तु उपाय

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप अपने अंदर आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए उन्नति के योग हैं। व्यापार में मुनाफा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में उलझन आ सकती है, सोच समझकर निर्णय लें।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। नौकरी पेशा लोगो के लिए आज का दिन लाभकारी है। कारोबार में अचानक उन्नति के योग हैं। परिवार के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा।

तुला राशि

कारोबार में लाभ ही लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की वजह से किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। खान पान में सतर्कता बरतें, स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। किसी के प्रति अपने विचार रखने से पहले विचार कर ले। जीवनसाथी के साथ आपके संबध अच्छे होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगो के लिए लाभ के योग हैं। आपको कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। किसी अपने के द्वारा धोखा मिल सकता है। आज  समय आपको अपनों की पहचान करा देगी। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं।

धनु राशि

आज आर्थिक रूप से व्यय में वृद्धि होगी। शत्रु पक्ष आप पर हावी हो सकते हैं। सेहत के प्रति विशेष ध्यान दें। प्रेम-प्रसंगों के मामलो में आज का दिन बेहतर रहेगा। न्याय के पक्ष में दिन कमजोर रहेगा। आपकी चंचलता आज आपका नुकसान करा सकती है, सचेत रहे।

मकर राशि

आज आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं कारगर साबित होगी जिससे लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। संतान को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। दूर यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुम्भ राशि

किसी भी कार्य के लिए आत्मविश्वास बना रहेगा जो नए मुकाम दिलाएगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी आपको मानसिक रूप से भी चिंतित कर सकती है। पुराने कर्जो से मुक्ति मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में दिन अच्छा नही है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम सम्बंधो में संजीवनी है। आज बिगड़े हुए रिश्ते बेहतर होंगे। मानसिक तनाव बना रह सकता है। व्यापार में उत्तम लाभ होंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन मध्यम रहेगा।