विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

1 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल

Dainik Rashifal 1 January 2020

एस्ट्रोकाका के पुरे परिवार की ओर से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभमनाएँ।

आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन बुधवार है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज वर्ष 2020 का पहला दिन है। आज से नववर्ष की शुरुआत हो रही है जिसमें आज का दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित  है। आज राहु मिथुन राशि में एवं मंगल वृश्चिक राशि में हैं। धनु में गुरु, शनि, बुध, शुक्र और गुरु हैं। तो वहीं मकर में शुक्र और कुंभ में चंद्रमा गोचर में हैं।

आज के इस राशिफल को निकालने हेतु पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है जिसके बाद इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। इससे आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। तो आइये देखते है आज यानि 01 जनवरी 2020, वर्ष के इस पहले दिन  का इन 12 सितारों पर क्या रहेगा प्रभाव। कैसा व्यतीत होगा इनका दिन और क्या है आज का भविष्यफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की आज आर्थिक लाभ के योग हैं। आज आपके धन में वृद्धि होगी। वहीं अचल संपत्ति से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। घर में प्रसन्नता रहेगी। दिन सुखमय है।

वृषभ राशि

आज आपके कारोबार में उन्नति होगी। लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। घर-परिवार में सुख एवं समृद्धि रहेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती है।

मिथुन राशि

आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार का विस्तार होगा। घर परिवार में शांति रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्या आ सकती है। खान-पान का ख्याल रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापार का विस्तार होगा। मन में प्रसन्नता भरी रहेगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी।

सिंह राशि

कहीं यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं जिससे मानसिक प्रसन्नता होगी और उन्नति के मार्ग भी खुल सकते हैं। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। कुल मिलकर दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

घरेलू सामान की खरीदारी करेंगे जिससे आपकी सुख-सुविधा की वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी खास राज का पता चलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। भावनाओं में आकर कोई भी जरुरी फैसला ना लें।

तुला राशि

मानसिक सकारात्मकता में वृद्धि होगी। दूसरों के प्रति सौहार्द भाव बढ़ेगा। वहीं क्रोध आज आप पर हावी हो सकता है, इसलिए नियंत्रण रखें। आपकी पुरानी समस्याएं समाप्त होंगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों की वाणी प्रभावी रहेगी। आप अपनी वाणी से लोगों को आकर्षित करेंगे और वर्चस्प स्थापित करेंगे। घर परिवार से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य है।

धनु राशि
आज आपकी नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं जिससे उन्नति के मार्ग खुलेंगे। पुरानी समस्याएं दूर होंगी। घर-परिवार के सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। प्रेमीजन के साथ संबंध मधुर होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों पर आलस्य हावी रहेगा तो वहीं आप मानसिक रूप से दृढ रहेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। सेहत का ख्याल रखिए।

कुम्भ राशि

आज आपके घर में शुभ समाचार का आगमन होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा। मन में खुशी की लहर रहेगी। चारों ओर से लाभ ही लाभ प्राप्त होंगे। बस अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयत्न करें।

मीन राशि

कार्य क्षेत्र से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त होंगी। शत्रु चाह कर भी आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। वहीं कार्यस्थल पर कार्य की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। फिर भी सफलता मिलने के प्रबल आसार हैं।