विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 21 मई 2020

Daily Horoscope 21 May 2020 Rashifal

दिनांक 21 मई 2020, दिन बृहस्पतिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा समय लेकर आया है, आइये जानते हैं राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपके बिगड़े कार्य बन जाएंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। पारिवारिक जीवन में समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन सफलता प्राप्ति का है। सेहत के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज अपने कार्य क्षेत्र को लेकर कोई बड़ी योजना बना सकते हैं जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। किसी नए कार्य में आप हाथ लगा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन परिवर्तनकारी हैं, आज आप अपने करियर को लेकर स्वयं से थोड़ा तर्क-वितर्क करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद है, जीवनसाथी हर मोड़ पर आपका साथ देंगे। आर्थिक लाभ के योग है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को पिता का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपके कोई विशेष कार्य बन जाएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी अपने किसी कार्य विशेष को पूर्ण कर सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत करने लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन खुशनुमा है। आज किसी पुराने मित्र से खूब वार्तालाप होगी जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। आप खूब मेहनत करेंगे।

कर्क राशि

पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। सेहत की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। आपके पुराने रोग ठीक हो सकते हैं। आज आपके समक्ष उन्नति के नए-नए मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी बात को लेकर मानसिक उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में स्थिति बेहतर होंगी। आज आपकी किसी ऐसे जन से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में आपकी उन्नति के मार्ग खोल सकते हैं।

सिंह राशि

दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा कई कार्य बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें, मानसिक तनाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम रहेगा। अपने खान-पान में सुधार लाने की चेष्टा करें, स्वास्थ्य से जुड़ी एक साथ कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी समस्या उत्पन्न हो सकती है जिसे आपके जीवनसाथी की सूझबूझ ठीक करने में सफल सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें: बृहस्पति ग्रह के दोष दूर करेंगे ये उपाय

कन्या राशि

आज आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा। आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, सफलता प्राप्त करेंगे। दिन आपकी योजना अनुसार व्यतीत होगा किंतु आप अपने आलस्य का परित्याग करें अन्यथा कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आप अपने करियर को लेकर किसी स्वजन से लंबे समय तक फोन पर वार्तालाप कर सकते हैं। कारोबार को लेकर आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

तुला राशि

एक साथ कई कार्यों पर दिमाग ना लगाएं अन्यथा आप किसी भी कार्य को सही समय पर पूर्ण कर पाने में अक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत के साथ-साथ अपनी बौद्धिकता एवं समझदारी का भी प्रयोग करें। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम रहेगा। आज आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का बेहतरीन तरीके से निर्वहन करेंगे। अपनों के साथ-साथ स्वयं भी ख्याल रखें। अपने खान-पान में स्वास्थ्यवर्धक तत्वों को भी शामिल करें।

ये भी पढ़ें: वट सावित्री व्रत

वृश्चिक राशि

दिन बढ़िया है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके सहकर्मियों में आपके ही कार्यों की चर्चा होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है जिसकी वजह से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। फैशन डिजाइनिंग के छात्रों को ऑनलाइन कोई इंटर्नशिप अथवा सीखने का नया प्लेटफार्म मिल सकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

धनु राशि

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अविवाहित जातकों के घर पर विवाह संबंधी चर्चाएं आरंभ होंगी। सेहत के मामले में दिन बेहतर है। आज धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगेगा, आप पूजा-पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है ।

मकर राशि

विद्यार्थियों के लिए आज का यह दिन सफलता प्राप्त करने का है। आज आपकी कोई विशेष योजना मुकाम तक पहुंचेगी। कारोबारियों के लिए दिन मध्यम रहेगा। किसी बात को लेकर मन में दुविधा की स्थिति बनी रहेगी। बिना जांचे-परखे निवेश ना करें। आप ऑनलाइन किसी नए कार्य की शुरुआत हेतु रूपरेखा तैयार करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी संतान आपकी कर्तव्यनिष्ठा को देखकर मन ही मन भावुक होंगे।

कुंभ राशि

दांपत्य जीवन व्यतीत करने लोगों के लिए दिन बढियां रहेगा। आपके पुराने वाद-विवाद एवं गलतफहमियां दूर होंगी। रिश्तो में पुनः प्रेम बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र हेतु दिन बेहतर है। आप खूब उन्नति करेंगे। आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, संभवत आपकी पदोन्नति भी हो। माता-पिता के सहयोग से आपके कोई विशेष कार्य बन जाएंगे। सेहत का ख्याल रखें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा, सभी कार्य बेहतरीन तरीके से संपन्न होंगे।

मीन राशि

आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज संभवत आपकी पदोन्नति पर विचार किया जा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आज आपके समक्ष ऐसे अवसर आएंगे जो आपकी लोकप्रियता को बढ़ाने में कारगर रहेंगी। घर-परिवार में अपने बड़े-बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया है, आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयत्न करेंगे।