विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 30 मई 2020

Aaj ka Dainik Rashifal 30 May 2020

आज दिनांक 30 मई 2020, दिन शनिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को स्वास्थ संबंधी समस्या परेशान कर सकती हैं, अपनी सेहत का ख्याल रखें। आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा है, आज भिन्न-भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का सेवन करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति कराएगा, साथ ही आपके मान सम्मान में वृद्धि भी करवा सकता है।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र के विस्तार हेतु आर्थिक पूंजी जुटाने में लगे हैं। स्वजनों की ओर से सहयोग ना मिलने की वजह से मन दुखी रहेगा। कर्ज लेने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मेल जोल रखकर आगे बढ़ने की चेष्टा करें अन्यथा दीर्घकालिक समय हेतु यह आपके कार्यक्षेत्र के लिए संकट दायक हो सकता है।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है, कोई पुराने रोग उभर सकते हैं। स्वजनों का सहयोग बना रहेगा जिससे आपके कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों की स्थिति में सुधार हो सकता हैं। उच्च अधिकारी आपके कार्यों के गुणवत्ता की सराहना करते नहीं थकेंगे, वे आज आपकी पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि कर सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में उतार-चढ़ाव से युक्त है। आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है तो वहीं दूसरी ओर आप किसी को उधार ना दें अन्यथा धन अटकने की संभावना है। आज आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा जिससे आपके कार्य बनते चले जाएंगे। हालांकि आपको अपनी समझदारी एवं बौद्धिकता बनाए रखने की आवश्यकता है।

सिंह राशि

वाणी पर संयम बरतें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। आपका क्रोध आपके लिए संकट बन सकता है, एहतियात बरतें। संतान की ओर से किसी कार्य विशेष में सहयोग प्राप्त होगा। आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, आवश्यक नहीं कि हर निर्णय जीवनसाथी की इच्छा से ही लिया जाए, अपनी समझ का भी प्रयोग कर सकते हैं।

कन्या राशि

सहकर्मियों से सतर्क रहने की चेष्टा करें, वे आपके विरुद्ध कोई बड़ा साजिश रच सकते हैं। नकारात्मक प्रभावों से दूर रहना ही आपके लिए उचित है। अपनी आंतरिक सकारात्मकता को दबने ना दें अन्यथा स्थिति और भी अधिक बिगड़ सकती है। खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखें। स्वास्थ संबंधी समस्या भी उत्पन्न होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: शनि के उपाय जो सुधारेंगे आपकी दशा

तुला राशि

आपके स्वजन आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनों की सभी जरूरतों का बेहतरीन तरीके से ख्याल रखेंगे किंतु ध्यान रहे इस चक्कर में आप अपनी सेहत न बिगाड़ लें। एक साथ कई कार्यों को करने की चेष्टा ना करें अन्यथा मानसिक उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत के साथ-साथ बुद्धिमता का भी प्रयोग करना आवश्यक होता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप खूब लाभ कमाएंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मनपसंद भोजन करने का अवसर प्राप्त होगा। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी हैं, आज आपको कोई स्कॉलरशिप आदि मिल सकती है  जिससे मन प्रसन्नता से खिल उठेगा।

धनु राशि

विवाहितों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, आपके रिश्ते दिन-प्रतिदिन बिगड़ते चले जा रहे हैं। अचल संपत्ति से संबंधित लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल प्रतिकूल रहेगा, घर में कलेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र के प्रति अपना ध्यान केंद्रित करें। प्रेम जीवन में लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, प्रेमी जन के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर राशि

घर परिवार में अशांति पूर्ण वातावरण रहेगा। आप स्वयं को चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें, आज आप क्रोध में आकर कुछ ऐसा बोल सकते हैं जो आपके अपनों के लिए मुसीबत उत्पन्न कर सकता है। इसलिए हो सकते तो आज के दिन वाद-विवादों से बचें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। विवाहितों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि

स्वास्थ से जुड़ी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। मौसमी प्रभाव आप पर अपना प्रभाव दिखा सकता है। आज के दिन यात्रा करना आपके लिए कष्टदाई सिद्ध हो सकता है, किसी दुर्घटना आदि के घटित होने की संभावना है। आप स्वयं को दुविधाजनक स्थिति में पाएंगे। माता का प्रेम एवं स्नेह प्राप्त होगा जो आपको मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है।

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में आपका खूब मन लगेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने लोगों के लिए आज का दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से लंबे समय बाद वार्तालाप होगी, आपके बीच मुलाकात हेतु योजनाएं बन सकती हैं। कारोबार में दिन लाभकारी रहेगा।