विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

30 जुलाई 2020 राशिफल, इन राशि वालों को रहना होगा थोड़ा सतर्क

Aaj Ka Dainik Rashifal 30 July 2020

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहने वाला है। हालांकि आज आपके सेहत के मामले में स्थिति कुछ ठीक नहीं है, स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। आप स्वयं को मानसिक तथा आंतरिक रुप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। आमदनी के मामले में दिनमान अत्यंत ही बढ़िया रहने वाला है, आपके धन की अपार वृद्धि होगी। इसमें आपको भाग्य का भी पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके अटके हुए धन भी प्राप्त हो जाएंगे। कई ऐसे कार्य, जो लंबे समय से नहीं बन संपन्न हो पा रहे थे, वे भी आज शीघ्रता पूर्वक आसानी से बन जाएंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन उचित रहेगा, आपको अपने कार्यों को करने में खूब मजा आएगा। आज आप अपने सभी कार्यों को जोश व उत्साह से करते चले जाएंगे जिसका आपको बेहतरीन परिणाम भी प्राप्त होगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिनमान कुछ ठीक है, आप के मध्य का रिश्ता थोड़ा कमजोर हो सकता है। जबकि वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन बढ़िया है, आप के रिश्ते में मजबूती आएगी एवं दांपत्य जीवन प्रेम से भरा पूरा व्यतीत होगा।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां प्रदान करने योग्य है। दिन खुशनुमा रहेगा, आप आंतरिक रूप से स्वयं को प्रसन्न महसूस करेंगे। इस कारण से घर-परिवार के सदस्यों में भी अपनी खुशियों को फैलाने का प्रयत्न करेंगे। आप चँहु ओर प्रसन्नता पूर्ण वातावरण बनाने के प्रयास में लगे हुए हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का प्रेम से भरपूर रहने वाला है, दिन रोमांस से भरा रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया ही रहेगा, हालांकि आज आपके प्रेमीजन किसी बात को लेकर अपनी ओर से नाराजगी भरी प्रतिक्रिया दर्शा सकते हैं, किंतु आप इन तथ्यों को नजरअंदाज कर अपने रिश्ते को सकारात्मकता से भर कर प्रेम में व्यतीत करें। वहीं नौकरी पेशा जातकों के लिए दिनमान बढ़िया है, आप कार्यक्षेत्र में बेहतरीन तरीके से कार्य करेंगे और आपको इसके अच्छे परिणाम ही प्राप्त होंगे। कारोबारी वर्ग के लिए दिन लाभ से भरा पूरा रहने वाला है, आज आपके भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, इस वजह से भी आपके कई कार्य स्वयं ही बनते चले जाएंगे। सेहत के मामले में भी दिन शानदार रहेगा।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत में सुधार होने वाला है, यूं ही अपना ध्यान रखते रहे। आज आपको अपने किसी स्वजन से जुड़ी पुरानी कही गई बातें बार-बार याद आएगी, आप उन बातों को याद कर भावनाओं में बह जाएंगे। आपकी संवेदनाएं जागृत हो जाएँगी और आप भावुक हो जाएंगे। वहीं वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहने वाला है, आज आप किसी तथ्य को लेकर बातचीत करेंगे जो आप के मध्य आपसी समझ को विकसित करेगा। वहीं प्रेम के जातकों के लिए दिन बढ़िया ही रहेगा, आपको एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपसी समझ व नजदीकियां बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र के मामले में स्थिति निराशाजनक हो सकती है, इसपर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। काम चोरी करने से बचें अन्यथा कारोबार की स्तिथि बिगड़ सकती है। आज आपके ससुराल पक्ष की ओर से कोई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे, संभवत किसी बात पर गहन बातचीत व वार्तालाप के आसार हैं आज आमदनी में बढ़ोतरी होगी, आर्थिक मामलों में दिन बढ़िया रहेगा।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी जिंदगी को खुलकर एंजॉय करेंगे जिससे मन खुश एवं प्रसन्नचित्त रहेगा। आज आपकी लव लाइफ खुशियों से भरी पूरी रहेगी, आप इसे खुलकर एंजॉय करेंगे और उसे अधिक बढ़िया बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन बढ़िया ही रहेगा, आज आप अधिक से अधिक समय अपना गृहस्थ जीवन को संभालने में लगे रखेंगे। गृहस्थ जीवन की बढ़ती जिम्मेदारियां आपको खुद में उलझाये रखेंगी। आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में अधिक रुचि लेंगे, घर में पूजा पाठ आदि जैसे कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं। संतान से आपका प्रेम बढ़ेगा, उनके प्रति आपकी भावनाएं संवेदनाएं जागृत होंगी। वहीं कार्य क्षेत्र के मामले में दिनमान बढ़िया रहने वाला है, आपको बेहतरीन नतीजे की प्राप्ति होगी। कारोबार में आज आप की तूती बोलेगी। सेहत की स्थिति भी बढ़िया है, स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और आमदनी भी बनी रहेगी। घर परिवार में आपको आपके मनपसंद स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपका अधिक से अधिक समय घर परिवार के साथ व्यतीत होगा। अपने घर परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे आपको खुशियों की अनुभूति होगी। वहीं कार्यक्षेत्र के मामले में आप अपने ऑफिस से जुड़े सभी कार्यों को शीघ्रता से समय रहते न निबटा कर अपनी निजी जीवन को बताना पसंद करेंगे, फिर भी कारोबार में आपको बेहतरीन परिणाम के प्राप्त होने के आसार हैं। आपको पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा जो आपको आत्मिक प्रसन्नता प्रदान करेगा। घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना हुआ है। वहीं वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर थोड़ी कहा सुनी हो सकती है, जिस कारण से आप के मध्य तनाव बढ़ जाएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक कुछ तथ्यों पर अपने प्रियजन से वार्तालाप करने की चेष्टा में रहेंगे, आप भी अपनी ओर से कई बातों को साफ-साफ बता देने का प्रयत्न करेंगे। आज आप के खर्च में बढ़ोतरी होगी जो आवश्यक होंगे, इसलिए चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दैनिक जीवन बढ़िया रहेगा। आज आपकी सेहत की स्थिति बढ़िया रहेगी, आप स्वयं को हष्ट-पुष्ट व तंदुरुस्त महसूस करेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिसके सहयोग से कार्यों में मदद मिलेगी। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र में कम मेहनत के बावजूद भी बढ़िया सफलता की प्राप्ति होगी जो आपके मन को प्रफुल्लित कर देगी। वहीं आज घर परिवार में किसी स्थान की धार्मिक यात्रा के संबंध में विचार किया जा रहा है। पारिवारिक माहौल भी कुल मिलाकर बढ़िया ही रहेगा। गृहस्थ जीवन व्यतीत कर जातकों का दिन बढ़िया ही बीतने वाला है, आज आपके जीवनसाथी किसी नई उपलब्धि व कामयाबी के शिखर तक पहुंच सकते हैं जो आपके लिए खुशियों का खजाना साबित होगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज किसी प्रकार की समस्या का सामना कर सकते हैं, सतर्क रहें।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य सा रहने वाला है। आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। इन दिनों आपके स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ रही है, उल्टा सीधा खाना बंद करें, स्वास्थ्य वर्धक एवं सही चीजों का सेवन करें। अपने जीहवा स्वाद पर लगाम लगाना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है। वहीं घर परिवार में आज बढ़िया वातावरण बना रहेगा और सुख शांति व खुशहाली बरकरार रहेगी जो आपके मन को शांत व प्रसन्न बनाए रखेगी। कारोबार के मामले में भी दिन बढ़िया साबित होने वाला है, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है, आपको भिन्न भिन्न प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। अतः आपको सावधानी व समझदारी बरत कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को जीवनसाथी की ओर से क्रोध का सामना करना पड़ सकता है, अपने आप को संयम की डोर से बांध रखें अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा बीतने वाला है। आप बहुत खुश रहेंगे, अपनी खुशहाली को चहूँ ओर बांटने की कोशिश में नजर आएंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन प्रेम से भरा रहने वाला है, कुछ रोमांस से भरे पल आपके रिश्तो की नजदीकियों को बढ़ाने का कार्य करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा जो रिश्ते को विवाह की डोर तक ले जा सकता है। आज आपके घर परिवार में संपत्ति से संबंधित कोई वार्तालाप चल सकती है। कारोबार के सिलसिले में आपको आपकी मेहनत के कारण बढ़िया परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपकी तारीफ होगी, साथ ही आप के मान सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। सेहत के मामले में भी दिन बढ़िया साबित होगा। माता की स्वास्थ्य को लेकर आपके मन में थोड़ा संशय चल रहा है, उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिलवाए एवं उनका अधिक से अधिक खयाल रखें।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए दिन आंशिक रूप से सफलता प्रदायक रहेगा, हालांकि कई मामलों में यह उतार चढ़ाव से युक्त भी रह सकता है। जैसे कि आर्थिक मामलों में आपके खर्च में हो रही बढ़ोतरी आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है, इससे आप स्वयं को परेशान महसूस करेंगे। इसे तनाव का कारण बना मन को उदास करेंगे। जबकि दूसरी ओर आमदनी की स्थिति आपकी बेहतर होने का नाम नहीं ले रही है। आज संतान की ओर से मिलने वाला कोई शुभ समाचार आपके मन को प्रफुल्लित कर देगा, से आप अत्यंत ही प्रसन्न हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर जातकों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है, अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपनों को भी बेहतर बनाए रखने में सफल होंगे। थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं, हालांकि आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। यह छोटी-मोटी समस्याएं शीघ्र ही समाप्त हो जाएंगी। सेहत के मामले में दिन बढ़िया है, फिर भी खान-पान पर ध्यान देना आवश्यकता है।

मकर राशिफल

आज आपकी आमदनी में असीमित वृद्धि होगी जो आपके मन को प्रफुल्लित कर देगी। आप अपनी आमदनी से मन ही मन खूब खुश रहेंगे। लव लाइफ को भी आज आप खूब इंजॉय करने वाले हैं, आपकी एक-दूसरे से घंटों फोन पर वार्तालाप हो सकती हैं जिसमें आप आने वाले समय में किसी अच्छी वैकेशन पर घूमने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। घर-परिवार का माहौल भी बढ़िया रहने वाला है, आज आपको स्वजनों का सहयोग प्राप्त होगा। इससे भी आप खुश रहेंगे। कारोबार में आपको बढ़िया नतीजे प्राप्त होंगे। आपकी मेहनत इन दिनों रंग ला रही है, इसे बरकरार रखें और बेहतर बनाने की कोशिश करें। वहीं गृहस्थ जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज समझदारी का परिचय देंगे जो आप के रिश्तों को और भी अधिक मजबूत बनाएगा। सेहत के मामले में दिन बढ़िया है, फिर भी आपको अपनी सेहत पर और अधिक काम करने की आवश्यकता है।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों को बहुत ही बेहतरीन तरीके से उम्दा अंदाज में संभालेंगे। आपके कार्य करने के तौर-तरीके से सभी प्रफुल्लित हो जाएंगे। आप वक्त रहते काम को चुटकियों में सुलझा कर समाप्त कर देंगे। आपके द्वारा अपनाई जाने वाली टेक्निक आपके सहकर्मियों का ध्यान आपकी ओर आकर्षित करेंगे। काफी समय घर-परिवार और उनके साथ प्रेम, स्नेह, खुशी से खूब सारे यादगार लम्हे संजोने में लगा सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य स्थिति तनावपूर्ण होती हुई नजर आ रही हैं, आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपका यह गुस्सा आये दिन किसी न किसी प्रकार की समस्या खड़ी कर देगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, आप अपनी वाणी संयम रखें, कोई ऐसी बात ना निकालें जो बाद में आपके लिए ही परेशानी का कारक बन जाए। इन दिनों आपकी सेहत की स्थिति भी कमजोर चल रही है, इसलिए अपने स्वास्थ्य पर अधिक से अधिक ध्यान दें।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ बढ़िया समय व्यतीत करेंगे जो आपके मन को खुशी देगा। आप स्वयं को काफी एनेर्जेटिक व उत्साहित महसूस करेंगे। आज आपके खर्च में असिमित वृद्धि होने के आसार हैं जिसके प्रति आपको समझदारी बरतने की आवश्यकता है। फिजूल में धन व्यय करना आपके लिए आगे चलकर चिंता व संकट का विषय हो सकता है। हालांकि इन दिनों आपकी आमदनी बढ़िया है, इस कारण से आप चिंताओं को धन संबंधित भविष्य की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, फिर भी आप को ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार के मामले में आपको बढ़िया नतीजे प्राप्त होंगे, आपके उच्च अधिकारी आपकी प्रगति व क्रियाकलाप से प्रसन्न है। आपका पारिवारिक मान-सम्मान बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन बढ़िया ही रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं, आज उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाएं।