विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 22 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 22 August 2020 Horoscope

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज आप अपने दिन की शुरुआत कुछ नए संकल्पों से  कर सकते है, फिर भी दिन उतार-चढ़ाव से युक्त बना रहेगा। आज के दिन आपको सफलता और विफलता दोनों का ही सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बन रही है। मित्रों के साथ आनंदप्रद समय बीतेगा, तो वहीं आपके शत्रु आप पर हावी हो सकते है। लेकिन परेशान न हों, ईश्वर और माता-पिता का स्मरण करें, आपको सफलता मिलेगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई विशेष तरकीब लगाएंगे। आपके कार्यों की आज सर्वत्र प्रशंसा होगी। आज घरेलू किसी कार्य को लेकर वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है जिससे तनावग्रस्त स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा जिस वजह से आप अपनी चिंताओं से अधिक पीड़ित नहीं होंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन रोमांचक रहेगा, आज अपने प्रेमी जन से लंबे समय तक वार्तालाप करेंगे जिससे आपके बीच गलतफहमियां दूर होंगी एवं रिश्तो में करीबिया बढ़ेंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। दोपहर तक आपके सभी कार्य सुगमता पूर्वक हो जाएंगे। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। वहीं दोपहर के बाद परिस्थितियां प्रतिकूल होती नजर आएंगी। आपके समक्ष अनेक प्रकार की चुनौतियां आएंगी। हालांकि आप इनसे सामना कर अपने कार्यों को पूर्ण करने में सफल हो जाएंगे, किंतु चुनौतियों की वजह से मन थोड़ा तनावग्रस्त हो सकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र हेतु खूब मेहनत करेंगे जिसके आपको सफल परिणाम प्राप्त होंगे, लेकिन किसी सहकर्मी आदि से झड़प होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन खुशनुमा है। साथ ही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन बढ़िया व्यतीत होगा, आपके बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। संतान की ओर से मन थोड़ा चिंतित रहेगा, आप उनके भविष्य को लेकर गहन चिंतन-मनन की स्थिति में रहेंगे।

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में आप खूब मेहनत करने की इच्छा रखते हैं किंतु किसी कारणवश आप अपने मन मुताबिक कार्य कर पाने में असमर्थ रहेंगे। इस बात का आपको मलाल रहेगा। कई प्रकार की रुकावटें आएंगी जो आपको परेशान करेंगी। वहीं आर्थिक मामले में दिन लाभप्रद है। महालक्ष्मी का आपके धन समृद्धि की वृद्धि हेतु आशीर्वाद बना हुआ है। अति उत्साही होने से बचें अन्यथा आर्थिक खर्च में अनायास ही वृद्धि होगी। आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए सुख-सुविधा एवं भौतिक संपदा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को प्रसन्न रखने हेतु खूब जतन करेंगे। कहीं से अचानक धन लाभ होने की संभावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र के मामले में उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आपका धार्मिक क्रियाकलापों की ओर मन अग्रसारित रहेगा। पूजा-पाठ आदि जैसी कार्यों में आप अपनी हिस्सेदारी निभाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के जीवन में थोड़ी समस्या आ सकती है जिसे समझदारी से संभालने की आवश्यकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...