विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 22 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 22 August 2020 Horoscope

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन काफी बढिया रहने वाला है। आज आपको आप की वाकपटुता एवं हाजिर जवाबी कोई बड़ा मुकाम दिला सकती हैं। आज आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपकी सराहना करेंगे, आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। आज सेहत की स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती है। आमदनी सामान्य रहेगी, हालांकि लाभ हेतु नए मार्ग मिल सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रेमीजन की किसी बड़ी कामयाबी का हिस्सेदार बनेंगे, आपकी मदद से आपके प्रेमीजन का कोई अटका हुआ कार्य बन जाएगा जो आपके बीच के प्रेम भाव को और अधिक बढ़ा देगा। आज आपको कारोबार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है, किंतु यह यात्रा आपके लिए कुछ ठीक नहीं है क्योंकि आज के दिन दुर्घटना आदि के घटित होने के योग हैं। इन मामलों में सावधानी बरतना आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला राशि

ग्रह गोचरों की स्थिति आपके अनुकूल बन रही हैं जो आपकी प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करेंगी। आर्थिक मामलों को लेकर आपको अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, आपके शुभ दिन आरंभ हो रहे हैं। आज कारोबार के विस्तार हेतु योजनाएं बन सकती हैं, जिसमें सफलता प्राप्त होने के पूर्ण योग है। आज के दिन आपके घरेलू कार्य अथवा अचल संपत्ति संबंधित कार्यों में निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के बीच प्रेम का विस्तार होगा, संभवतः विवाह संबंधित वार्तालाप भी आरंभ हो जाए। कारोबार में आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं, यह यात्रा आपके लिए शुभकारी रहेगी। घर-परिवार में आज कोई शुभ कर्म हो सकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के बीच के पुराने मतभेद समाप्त होंगे एवं रिश्तो में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। संतान को लेकर आप की व्याकुलता में कमी आएगी।

वृश्चिक राशि

पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपके आर्थिक लाभ होने के योग हैं। चिकित्सा पद्दति से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रगति योग्य है, आज आपकी पदोन्नति एवं वेतन वृद्धि होने के पूर्ण योग हैं। आपके किसी कार्य विशेष के कारण लोग आपकी सराहना करेंगे, आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। किसी स्वजन को लेकर दूरियों का एहसास खलेगा, आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आज आप कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर विदेश यात्रा हेतु योजना बना सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिनमान मध्यम रहेगा, आपके उच्च अधिकारी आपके किसी भूल की वजह से आप से रुष्ट हो सकते हैं। अपनी भूल में सुधार करें ना कि उसको लेकर बहस करने की चेष्टा करें। इससे आपके लिए ही मुसीबत बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। संतान को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है, आपको उनके भविष्य की चिंता सताएगी। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के बीच आपसी समझ विकसित होगी, आप किसी विशेष मसले पर चर्चा करेंगे एवं समाधान निकालेंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...