विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 20 जुलाई 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 20 July 2020

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आपके समक्ष अनेक-अनेक प्रकार की सूचनाएं आएंगी, ये सूचनाएं आपको आगे बढ़ने में अत्यंत ही सहयोगी होंगी। आपके लिए की जा रही अपनों की मेहनत आपके दिल को छू जाएगी। आपके मन में आपके स्वजनों  के प्रति प्रेम की भावना जागृत होंगी। आज आप खूब मेहनत करेंगे जिसके आपको बेहतरीन परिणाम भी प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी से झड़प होने की संभावना है, संभवतः आपके सहकर्मियों से आज आपकी ना बने, अतः आपको सावधानी बरतकर समझदारी से कार्य करने की आवश्यकता है। फिजूल में वाद-विवाद करना आपके लिए ठीक नहीं है, इससे ना सिर्फ आप का मूड खराब हो रहा है, बल्कि आप की छवि पर भी कहीं ना कहीं बुरा प्रभाव अवश्य पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन आज ठीक-ठाक रहेगा। वहीं प्रेम जीवन बिता रहे जातक एक-दूसरे से कुछ नई बातें साझा करेंगे एवं आपसी समझ व परख बेहतर बनाएंगे जिससे आप के मध्य प्रेम भाव और अधिक बढ़ेगा। आपकी सेहत की स्थिति बेहतर हो रही हैं।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आज आप स्वयं को मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास बना रहेगा। आप हर कार्य को जोश उत्साह व बुलंदियों के साथ करते जाएंगे। दिल खुश रहेगा, हर तरफ खुशहाली महसूस करेंगे एवं अपनी तरफ से भी यही प्रयास रखेंगे कि हर किसी के जीवन में आप खुशहाली ही भर दे। कार्यक्षेत्र में आपका स्वभाव मेहनती प्रकृति का होगा। आज आप खून मेहनत करेंगे जिससे आपके उच्च अधिकारी भी प्रसन्न होंगे। आपका काम उनकी नजरों में आएगा, आपके प्रमोशन के जल्द ही आसार बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा व्यतीत बीतने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को अधिक महत्व देंगे, आपकी इज्जत करेंगे एवं आप के प्रति अपना प्रेम भाव दर्शाएगे। प्रेम जीवन बिताते वाले जातक आज के दिन को खूब इंजॉय करने वाले हैं, आप साथ में लंच या डिनर का प्लान बना सकते हैं।

ये भी  पढ़ें: आज का पंचांग 20 जुलाई 2020

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई साबित होगा। आज आपको स्वयं पर भरोसा रखने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास में किसी भी कीमत पर कमी ना आने दे अन्यथा आप के सभी कार्य बिगड़ सकते हैं। स्वयं पर भरोसा रखें, मजबूती के साथ हौसले से कार्य करें। सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी। नौकरी पेशा जातकों को भी आत्मविश्वास बनाए रखने की आवश्यकता है, तभी आप के लाभ मिलने के आसार हैं। कारोबार में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए समय उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा, अतएव आप को समझदारी से पेश आने की आवश्यकता है। अगर आपके रिश्तों में एक की ओर से खटास उत्पन्न हो रही है, तो दूसरा इसे संभाल ले और दूसरों की ओर से समस्याएं उत्पन्न हो रही है, तो आप दोनों उसे संभालने की चेष्टा करें। आज अपनी सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, बीमार पड़ सकते हैं। सर्दी, खांसी, बुखार आदि होने की संभावना है। मौसम परिवर्तन आपके लिए हानिकारक साबित होगा, तत्कालीन परिवेश अत्यंत ही भयावह है। दिन-प्रतिदिन संक्रमण का बढ़ता स्तर आपके लिए बुरे प्रभाव दर्शा सकता है।, अपना तथा अपने परिवार के सभी जनों का ख्याल रखें। इन दिनों आप के खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। आपके लिए दिनमान कुछ ठीक नहीं चल रहा है, आपको अपने परिवार के साथ मिलकर सुदृढ़ता के साथ हौसला रख कर कार्य करने की आवश्यकता है। आज आप स्वयं को क्रोध व आवेश में न पड़ने दें अन्यथा स्थिति अधिक भयावह हो सकती है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव रह सकता है जबकि प्रेम जीवन अत्यंत ही खूबसूरत व्यतीत होगा।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेगा। आपके मन में एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप जिस भी कार्य को करने जा रहे हैं, सभी में आपको सफलता प्राप्त होगी। घर-परिवार में भी खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आज आपकी सेहत की स्थिति डगमगा सकती है, अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का गृहस्थ जीवन आज तनावपूर्ण रह सकता है, अतः आपको अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान एवं समय देने की आवश्यकता है, तभी स्थितियों में सुधार आने के आसार हैं। अपने साथ-साथ आपको जीवनसाथी से जुड़े तथ्य, सगे-संबंधी व अन्य मामलों में भी सम्मान देना चाहिए। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों का आज का दिन खुशी-खुशी बीतने वाला है, आपकी और आपके प्रियजन के बीच निकटता बढ़ेगी।

ये भी  पढ़ें: नाग पंचमी पर करें राशि अनुसार ग्रह दोष से मुक्ति के कुछ अचूक उपाय

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई व्यतीत होने वाला है। आप कार्य क्षेत्र पर पूरा ध्यान केंद्रित किए हुए हैं जिसके कारण आपका आज का दिन काफी बेहतरीन हो जायेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति दिन-प्रतिदिन प्रगति के योग्य होती जा रही है, किंतु वहीं दूसरी ओर आपके स्वास्थ्य की स्थिति में आए दिन गिरावट आ रही है। आप अपने कार्य क्षेत्र को संभालने के चक्कर में अपने स्वास्थ्य पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहे। आपके खान-पान में दिन-प्रतिदिन कमी आ रही है जो आपको शारीरिक व आंतरिक तौर पर कमजोर बना देंगे, अतएव सेहत पर विशेष ध्यान दे। भाग्य पक्ष आपका मजबूत रहेगा जिसके सहारे आपके कार्य बनते चले जाएंगे। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। वहीं दूसरी ओर जीवन साथी को किसी विशेष कार्य में सफलता प्राप्त होगी जो आपको आंतरिक रूप से प्रसन्नता से भर देगा, मन ही मन अब अपने जीवनसाथी को लेकर खूब प्रफुल्लित रहेंगे किंतु उनके सामने अपनी खुशी का इजहार नहीं करेंगे।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा बीतने वाला है। आपके सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी, आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी के पूरे आसार हैं जिस वजह से आप अपने दिन को काफी मजबूती से खूबसूरत बना पाने में सफल होंगे। आज का दिन तनावपूर्ण व्यतीत होने वाला है। आज सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है, समझदारी के साथ रिश्तो को संभाले। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय और भी अधिक बेहतर हो जाएगा, रिश्तों के प्रति प्रेम विश्वास बढ़ेगा। आपके साथ आपके प्रेमीजन बहुत ही खुश रहेंगे। आपके रिश्तों में भी खूब मजबूती आएंगी। आज आपके पुरानी अटके हुए धन वापस आ सकते हैं। जिस धन के मिलने के आसार नहीं होंगे, फिर भी आपके उन्हें प्राप्त हो जाएंगे जो आपको प्रफुल्लित करेगी। अचानक घर में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जो पारिवारिक माहौल को अत्यंत ही बेहतरीन बनाएंगे।

वृश्चिक राशिफल

आप स्वजनों का खूब ख्याल रखेंगे। अपने आसपास के सभी लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतरीन तरीके से निर्वहन करेंगे। आप हर किसी का ख्याल रखने की पूरी कोशिश में लगे है किंतु इन सब में ध्यान रहे, आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें अन्यथा आपके को स्वास्थ्य संबंधी अनेकानेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। किसी भी नए कार्य हेतु आज का दिन अत्यंत ही मंगलकारी है, आप जिस भी कार्य की शुरूआत करेंगे उसमें आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है किंतु इसके परिणाम बेहतरीन होंगे। संभवत आर्थिक समस्याओं से संबंधित चुनौतियों का भी सामना करना पड़ जाए। विवाहितों को अपने दांपत्य जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है, अपनी जिद पर अड़कर अपने रिश्ते ना बिगाड़े, रिश्तो में हमेशा स्वयं को सही साबित करना आवश्यक नहीं होता, साझेदारी एवं समझदारी का प्रयोग करें। सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, शारीरिक कष्ट बढ़ सकते हैं।

धनु राशिफल

आप दूसरों की बातों पर अपना ध्यान अधिक आकर्षित करेंगे। पुरानी बातों पर चिंतन मंथन करने में दिलचस्पी रखेंगे। व्यक्तिगत मामलों पर अधिक विचार विमर्श में लगे रहेंगे। आज आपकी एकाग्रता, समझ एवं बौद्धिकता आपका साथ देंगे। आपके मन में कोई प्रश्न घूम रहा है जिसका आप उत्तर ढूंढने हेतु व्याकुल रहेंगे। आज स्वजनों में से कोई आपकी गतिविधि को परखने की कोशिश कर रहै है, अतः सतर्क एवं सचेत रहें। मानसिक क्रियाकलापों के लिए शांति एवं एकांत स्थान का चयन करें। आप अपने कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं के निदान हेतु अपनी कूटनीति एवं पहुंच का प्रयोग करेंगे जिससे हारी बाजी भी जीत जाएंगे। अधिक चिंतन मंथन में डूबे रहने से बेहतर है कि आप अपने निजी कार्यों पर ध्यान एकाग्र चित्त करें। आपके प्रेमी जन रिश्ते को संभालने हेतु खूब जतन करेंगे जिससे आपके प्रेम संबंधी रिश्तों में प्रगाढ़ता आएंगी, साथ ही आपके आपसी मतभेद दूर होंगे।

मकर राशिफल

आप अपने मित्र आदि से अपनी समस्याओं को साझा कर सकते हैं। संकोच ना करें अन्यथा आपकी भावनाओं को उन्हें समझने में समस्या उत्पन्न होंगी। कारोबार में आपको समझदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। किसी पर अन्यथा भरोसा ना कर ले। घर परिवार को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। किसी कार्य को लेकर आप स्वयं को तनाव एवं दबाव में महसूस करेंगे। आराम फरमाएं एवं पारिवारिक रिश्तो उलझन से परे किसी सकारात्मक तथ्य पर अपना ध्यान केंद्रित करने की चेष्टा करें। आप अपने प्रियजन से मिलने एवं समय व्यतीत करने हेतु व्याकुल रहेंगे जिसके लिए परिस्थितियां एवं परिवेश प्रतिकूल है। समय को देखते हुए समझदारी बरतने में ही भलाई है। आपकी स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जाएंगी, चिकित्सा की आवश्यकता है। डॉक्टरी परामर्श लें अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है।

कुंभ राशिफल

प्रेमीजन से थोड़ी अनबन हो सकती है। आज आपके प्रेमीजन अपने घर परिवार रिश्ते एवं दोस्तों में अधिक समय देंगे जिससे आप स्वयं को असुरक्षित महसूस करेंगे। किंतु ऐसी परिस्थिति में आपको समझदारी बरतने की आवश्यकता है। आप एक दूसरे के बीच आपसी समझ विकसित करने की चेष्टा करें। कार्यक्षेत्र में आज आप खूब मेहनत करेंगे। आपके विरोधी आज हावी रहेंगे किन्तु आपको अपने विरोधियों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है, वे आपके विरुद्ध नई नई योजनाएं तो बनाएंगे किन्तु आपके कार्य कौशल एवं नेतृत्व क्षमता के समक्ष उनकी योजनाएं असफल हो जाएंगी। आपके नेतृत्व कौशल को देखते हुए आपको उन्नति की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें, मेहनत एवं लगन से कार्य करें। आज आप किसी स्वजन का सहयोग लेने की चेष्टा कर सकते है। आज आपको आपके प्रेमी जन अथवा जीवनसाथी कोई महंगा तोहफा आदि प्रदान कर सकते हैं।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया साबित होने वाला है। आप अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी बेहतरीन तरीके से निभाएंगे। आज आप अपनी संतान के ऊपर अधिक धन व्यय कर सकते हैं, उन्हें अधिक से अधिक प्रसन्नता प्रदान करने की चेष्टा में लगे रहेंगे। आप उन्हें सभी प्रकार की सुख-सुविधाओं को प्रदान करना चाहते हैं। आज के दिन आपके द्वारा किया जा रहा खर्च आपको मानसिक तौर पर शांति प्रदान करेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिनमान बढ़िया व्यतीत होगा। हालांकि आज आपको अपने प्रियजन का थोड़ा बहुत गुस्सा झेलना पड़ेगा, किंतु उनके गुस्से में भी आपको उनके प्यार की भावना नजर आएंगी जो आपके रिश्ते को बेहतरीन बनाएगा। कार्यक्षेत्र में दिन बढ़िया होगा, आज आपकी दूरदर्शिता एवं अनुभवी विचार आपका  मुनाफा कराएंगे। सेहत की स्थिति बढ़िया है। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।