विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 20 जुलाई 2020

Aaj Ka Panchang 20 July 2020

आज दिनांक 20 जुलाई 2020 श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और दिन सोमवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। वर्षा ऋतु है। सोमवती अमावस्या है। अमावस्या तिथि रात्रि 11 बजकर 03 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य पुष्य नक्षत्र में रहते हुए कर्क राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक मिथुन, तत्पश्चात कर्क राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 39 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 20 मिनट पर।

चंद्रोदय: आज चंद्रोदय नहीं होगा।
चन्द्रास्त: शाम 07 बजकर 14 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: सोमवार के विशेष मंत्र और उपाय

नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र रात 09 बजकर 22 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद पुष्य नक्षत्र शुरू होगा।

योग: हर्षण योग शाम 07 बजकर 54 मिनट तक रहेगा, इसके बाद वज्र योग की शुरुआत होगी।

करण: चतुष्पाद करण सुबह 11 बजकर 39 मिनट तक, फिर नाग करण रात 11 बजकर 03 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात किंस्तुघ्न करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: भगवान शिव की पूजा के लिए तीन पत्तियों वाले बेलपत्र का क्यों है इतना महत्व

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक बना रहेगा।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग रात 09 बजकर 20 मिनट से 21 जुलाई की प्रातः 05 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
  • अमृत काल शाम 06 बजकर 58 मिनट से रात 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 07 मिनट से शाम 07 बजकर 27 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 08 मिनट (21 जुलाई 00:08 am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 47 मिनट (21 जुलाई 00:47 am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 21 जुलाई 2020 प्रातः 04 बजकर 16 मिनट से 21 जुलाई प्रातः 04 बजकर 54 मिनट तक बना हुआ है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल सुबह 07 बजकर 17 मिनट से सुबह 09 बजकर 03 मिनट तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड सुबह 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक है।
  • दुर्मुहूर्त काल का प्रभाव पहले दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से दोपहर 01 बजकर 52 मिनट तक, फिर तुरंत इसके बाद दूसरी बार दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से शाम 04 बजकर 35 मिनट तक बना रहेगा।
  • गुलिक काल दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से दोपहर 03 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।