विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

नाग पंचमी पर करें राशि अनुसार ग्रह दोष से मुक्ति के कुछ अचूक उपाय

Nag Panchami par rashi anusar grah dosh mukti ke upay

हिन्दू धर्म में सावन का माह पूरी सृष्टि के लिए प्रसन्नता का माह है। इस माह में सभी जीव मस्त मगन होकर अपना कार्य करते हैं, पंछी चहचहा उठते हैं, प्रकृति अपनी सुंदरता के चरमोत्कर्ष पर होती है, वर्षा अपनी कोमलता व स्वर्णिम जल बूंदों से सम्पूर्ण सृष्टि को हरा-भरा बनाने में पूर्ण योगदान देती हैं। इस प्रकार सम्पूर्ण सृष्टि इस माह में प्रसन्न होकर महक उठती है।

सावन माह की यह मान्यता है कि यह पूरा का पूरा महीना शिव जी को समर्पित होता है। इस माह में शिव जी की विशेष पूजा-आराधना की जाती है, साथ ही शिव जी को प्रसन्न करने हेतु उनसे जुड़े कई त्योहारों का भी आगमन होता है जिसमें नाग पंचमी का त्योहार भगवान शिव को अति प्रिय होता है। इसलिए नागपंचमी को प्रमुख त्योहार माना जाता है। इस वर्ष 25 जुलाई 2020 को यानी सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी की शुभ तिथि का आगमन हो रहा है। नाग पंचमी के दिन साधक विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर भगवान शिव व नाग देव आदि को प्रसन्न करते है।

वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नागपंचमी का दिन गृहदोष, राहु, केतु आदि की दशा या दोष से मुक्ति प्राप्त करने के साथ-साथ अन्य प्रकार की समस्याओं को दूर कर खुशियों को जीवन में लाने हेतु भी अत्यंत ही शुभकारी माना जाता है। तो आइए जानते हैं इस वर्ष के नाग पंचमी पर्व पर किस राशि के जातक किस प्रकार के उपाय अपनाकर अपने ग्रह दोष आदि को दूर कर जीवन को सुख-शांति से परिपूर्ण बना सकते हैं। आइए जानते हैं राशि के अनुसार ग्रह दोष के उपाय।

मेष राशि हेतु ग्रह दोष के उपाय

जो भी मेष राशि के जातक है अथवा जो जन्म अनुसार मेष राशि के आधार पर अपना जीवन यापन कर रहे है, अगर वे साधक राहु ग्रह की चाल से पीड़ित हैं या फिर उनकी राशि में राहु ग्रह निराश है, तो उन सभी जातकों को नागपंचमी के व्रत का विधिपूर्वक अनुसरण कर भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। नागपंचमी के दिन इन जातकों को रामायण में निहित रुद्राष्टाधायी का पाठ करना चाहिए। इस दिन महाकाल की पूजा व रुद्राष्टाधायी का पाठ करने से साधक को अपने राहु ग्रह के दोष से मुक्ति प्राप्त होती है।

वृष राशि हेतु ग्रह दोष के उपाय

यदि वृष राशि के जातक अपनी राशि में राहु ग्रह के प्रभाव से चिंतित रहते हैं अथवा किसी अन्य ग्रह दोष से पीड़ित है, तो उन साधकों को नागपंचमी तिथि को पूजा आरम्भ कर अगले 40 दिनों तक भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए व रोजाना एक तांबे का टुकड़ा बहते हुए जल में प्रवाहित करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ये उपाय करने से जातक के सभी कष्ट भगवान भोले हर लेते हैं व साधक को अपनी राशि में प्रभावी ग्रह राहु से छुटकारा मिल जाता है।

मिथुन राशि हेतु ग्रह दोष के उपाय

अगर मिथुन राशि के जातकों की ग्रह दशा ठीक नहीं चल रही हो अथवा वे अपने जीवन में ग्रहों की अशुभ प्रभाव चल से पीड़ित है, तो उस साधक के लिए नाग पंचमी का दिन बहुत ही प्रभावी व लाभकारी है। जातक को नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना कर भगवान शंकर को स्मरण करना चाहिए। तत्पश्चात उसे अगले 40 दिनों तक असहाय व निर्धन व्यक्तियों को भोजन व सामग्री दान देनी चाहिए। इससे जातक के ग्रहों की बुरी चाल पर शुभ प्रभाव पड़ता है जिससे साधक को जीवन में आने वाले कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती है।

कर्क राशि हेतु ग्रह दोष के उपाय

यदि कर्क राशि के जातकों के जीवन में ग्रह दोष का साया मंडरा रहा हो, अथवा वे अपने जीवन में राहु ग्रह के दोष व उसकी चाल से पीड़ित हो, तो साधक को नाग पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ की वंदना कर नाग देवता का पूजन करना चाहिए। यथासंभव नाग देवता को दूध का सेवन कराना चाहिए। तत्पश्चात जातक अगले 8 शनिवार तक शीशा या फिर नारियल को भगवान भोलेनाथ को स्मरण कर जल में प्रवाहित करें। इससे जातकों के राशि ग्रह में राहु के दोष से मुक्ति प्राप्त होती है।

सिंह राशि हेतु ग्रह दोष के उपाय

जिन जातकों की राशि कुंडली अनुसार सिंह है, अगर जातक अपनी कुंडली के 9 ग्रहों की चाल से पीड़ित है या ग्रहों के अशुभ प्रभाव से ग्रसित है, तो उस साधक के लिए नाग पंचमी का दिन बहुत ही शुभ व मंगलकारी है। नाग पंचमी के दिन साधक को विधिपूर्वक नाग देवता का पूजन कर भगवान भोलेनाथ का स्मरण करना करना चाहिए तथा आने वाले शनिवार को पानी युक्त नारियल पर कलावा बांधकर उसका तिलक करें। तत्पश्चात पुष्प व अक्षत से वर्षा कर उसे कुछ बादामों सहित एक लाल रंग के वस्त्र में लपेटकर जमीन में गढ्डा खोदकर उसमें दबा दे। इससे जातकों के राशि में ग्रहों के गलत प्रभाव से मुक्ति प्राप्त होगी।

कन्या राशि हेतु ग्रह दोष के उपाय

कन्या राशि के जिन भी जातकों को ग्रह दोष संबंधित समस्या है, अथवा उन्हें किसी कारण अपने जीवन में मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है, उन तो साधकों को नाग पंचमी के दिन नाग देवता को कच्चे दूध का सेवन कराना चाहिए। तत्पश्चात आने वाले छह बुधवार तक 10 - 15 ग्राम धनिया असहाय व निर्धन व्यक्ति को दान देना चाहिए। इससे साधक को जीवन की सभी पीड़ाओं से मुक्ति प्राप्त होती है, साथ ही ग्रह दोष संबंधित दुष्प्रभाव का नाश होता है।

तुला राशि हेतु ग्रह दोष के उपाय

तुला राशि के जिन भी जातकों के जीवन में पीड़ा व कष्ट हो व उसके जीवन में दरिद्रता का वास है अथवा अगर वे सुख समृद्धि से अनभिज्ञ है, तो उन जातकों के लिए नाग पंचमी का दिन बहुत ही मंगलकारी है। नाग पंचमी की शुभ तिथि से एक दिन पूर्व जातक को अपने बिस्तर पर तकिये के समीप जौ के कुछ दाने रखने चाहिए, तत्पश्चात सुबह होते ही नागपंचमी के दिन उन जौ के दानों से पंछियों को भोजन कराना चाहिए या फिर उन दानों को दान कर देना चाहिए। इससे जातकों के जीवन में लक्ष्मी जी की कृपा सतत बनी रहेगी व जीवन में सुख समृद्धि का वास होगा।

वृश्चिक राशि हेतु ग्रह दोष के उपाय

वृश्चिक राशि के जो भी जातक आर्थिक संकट अथवा बेरोजगारी की समस्या का सामना कर रहे हैं, उनके लिए नाग पंचमी का दिन बहुत ही शुभ सिद्ध हो सकता है। इस दिन साधक के गणेश जी की विधिपूर्वक आराधना करनी चाहिए। गणेश जी की आराधना कर पीले वस्त्रों को दान करना चाहिए व लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए। इस दिन पीले वस्त्रों को ग्रहण करना चाहिए व  पीले रंग की पूरे दिन अधिकता रखनी चाहिए। इससे जातक के घर धन संबंधी समस्यायों से मुक्ति प्राप्त होगी।

धनु राशि हेतु ग्रह दोष के उपाय

धनु राशि के जातक यदि अपने जीवन में भिन्न-भिन्न प्रकार के संकटों को झेल रहे हो, अथवा शनि की दशा से पीड़ित हैं, तो उन जातकों को नाग पंचमी का विधिवत रूप से भगवान भोलेनाथ की आराधना कर नाग देवता को कच्चे दूध का सेवन कराना चाहिए। साधक को आने वाले दिन मंगलवार व शनिवार को आटा या सुजी को अच्छी तरह भून कर उसमे चीनी को अच्छी तरह मिलाकर चींटियों को भोजन कराना चाहिए। इससे जातकों के जीवन में कोई भी धन संपदा सम्बंधित आपदा नहीं आएगी और सदा आपके जीवन में शनि देव की कृपा आप पर विराजमान रहेगी।

मकर राशि हेतु ग्रह दोष के उपाय

मकर राशि के जातकों की प्रकृति व हावभाव के अनुरूप यह मान्यता है कि वे अपने कार्य के प्रति बहुत ही सजग होते है व बहुत ही मेहनती भी होते हैं। किन्तु उन्हें अपने जीवन में फलस्वरूप उतना लाभ प्राप्त नहीं होता। इसलिए उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही दुखदाई होती है। इन जातकों के लिए नाग पंचमी का दिन बहुत ही लाभकारी व मंगलकारी है। साधक नाग पंचमी के दिन नाग देवता का पूजन कर भगवान शिव का स्मरण करें, तत्पश्चात अगले 11 शनिवार को तिल से बने लड्डू व जौ का असहाय व निर्धन व्यक्ति को दान करें। इससे आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि हेतु ग्रह दोष के उपाय

अगर कुंभ राशि के कोई जातक आए दिन किसी न किसी प्रकार की समस्याओं से जूझते रहते हैं अथवा वे हमेशा अपने स्वास्थ्य से परेशान रहते है, तो उन जातकों के जीवन में नाग पंचमी विशेष महत्व रखती है। नाग पंचमी के दिन साधक को नाग देवता की प्रतिमा या चित्रण कर पूजन करना चाहिए, तत्पश्चात 100 ग्राम कोयले को बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। इससे साधक के जीवन की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी व शनि देव की कृपा सदा आप पर विराजमान रहेगी।

मीन राशि हेतु ग्रह दोष के उपाय

मीन राशि के जातकों का यदि मन शांत रहता है अथवा है उनके घर में किसी कारण वश हमेशा कलेश का माहौल बना रहता है, तो उन जातकों को नाग पंचमी के दिन विधिवत रूप में पूजा करनी चाहिए। तत्पश्चात अष्टधातु से बने कड़े को धारण करना चाहिए। इससे साधक के घर में प्रेम भावना का आगमन होता है और सम्पूर्ण घर में शांति की स्थापना होती है।