विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 14 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 14 August 2020 Horoscope

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई बना रहेगा। आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी, हालाँकि जैसे जैसे दिन बढ़ता जाएगा, स्थितियां बेहतर होती जाएंगी। आज आपकी शुरुआत में काफी अधिक खर्च होंगे, किंतु बाद में स्थितियां ठीक-ठाक हो जाएँगी। आप की आमदनी में बढ़ोतरी आपके परिस्थितियों व खर्च को ढकने का कार्य करेगी। मानसिक तनाव से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। कोई ऐसे कार्य पूर्ण होगा जो आपका अरसों से अटका हुआ था जिस वजह से आप स्वयं को मानसिक रूप से तनावग्रस्त महसूस कर रहे थे। वह कार्य आज आपके दोपहर के पश्चात बन सकते हैं। आज आप अपने जीवन को तालमेल से सामंजस्य के साथ बताने की चेष्टा में लगे रहेंगे। संभवत आपको अपने स्वजनों के जीवन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य सा बना रहेगा। जबकि प्रेम जीवन बिताने वाले जातकों को बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी। कारोबार में आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी आप अपनी योग्यता अनुसार परिस्थितियों को समरसता के साथ सामान्य बना पाएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक सा रहने वाला है। दिन की शुरुआत बढ़िया रहने वाली है। आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। सुबह सुबह आप का मन भी तरोताजा व प्रसनचित्त रहेगा। किंतु वहीं दोपहर के बाद आप के खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य होने के आसार हैं। आपके कार्यक्षेत्र के लिए अनुकूल रहेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा जिससे आपका मन भी घर परिवार में लगा रहेगा। आप घर परिवार के स्वजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। दोपहर के बाद आपकी आमदनी में थोड़ा सुधार हो सकता है। वहीं कारोबारियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, आपके समक्ष आर्थिक मामलों को लेकर स्थिति उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकती है। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन तनाव युक्त रहने वाला है, आपकी मध्य किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है, जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर जातकों को सुख की अनुभूति होगी ।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप अपने कार्य क्षेत्र को लेकर अधिक केंद्रित नजर आएंगे। इस वजह से आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत के कारण बढ़िया परिणाम भी प्राप्त होंगे, साथ ही आपके उच्च अधिकारी भी आपके कार्य की सराहना करेंगे। आज आपको कोई नया कॉन्ट्रैक्ट आपके उच्च अधिकारी की तरफ से दिया जा सकता है। उनके भरोसे पर आपको पूर्ण खरा उतरने की आवश्यकता है, तभी आप अपनी तरक्की के मार्ग को प्रशस्त कर पाएंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सुखद व्यतीत होने वाला है। पारिवारिक माहौल भी खुशियों से भरा पूरा बना रहेगा। आज आपके घर में किसी नए इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि की खरीदारी हो सकती हैं। सेहत के मामले में दिन बढ़िया रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...