विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 14 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 14 August 2020 Horoscope

आज दिनांक 14 अगस्त 2020, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 14 अगस्त 2020 का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया परिणाम लाने वाला है। आज आपकी आमदनी में बढ़िया बढ़ोतरी होगी। आप अपने कार्यों को लेकर चुनौतियों को लेने के लिए स्वयं को तैयार महसूस करेंगे। दोपहर के पश्चात आप कहीं किसी यात्रा पर जाने हेतु मन बना सकते हैं, किंतु तत्कालीन परिस्थितियों के अनुरूप आपको यात्रा पर जाने से परहेज करना चाहिए। यह समय यात्रा पर जाने हेतु ठीक नहीं है। घर-परिवार का वातावरण सामान्य बना रहेगा, वहीं कारोबार के मामले में आज आपको बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सुखमय बना रहेगा, आप पारिवारिक जीवन को भी सुखद और खुशहाल बनाने की चेष्टा में नजर आएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी संतुष्ट रहने वाला है। आज आप स्वयं पर अधिक से अधिक ध्यान देंगे। आज आपको अपनी वाणी बर्ताव की वजह से लोगों का आकर्षण व स्नेह प्राप्त होगा। लोग आपके कार्य व व्यवहार की प्रशंसा करते नहीं थकेंगे। दोपहर के बाद परिस्थितियों में परिवर्तन देखने को मिलेगा। आपकी आमदनी में अचानक से बढ़िया बढ़ोतरी हो सकती है। घर परिवार से संबंधित कोई ऐसा मसला आपके समक्ष आएगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। आपके खर्च में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, किंतु आमदनी की स्थिति बेहतर रहने के कारण पारिवारिक आवश्यकता स्थिति को अधिक महत्व देंगे। आज आप के कारोबार में बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य प्यार बना रहेगा, जबकि प्रेम जीवन बिताने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन सुखमय रहने वाला है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...