विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 14 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 14 August 2020 Horoscope

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को भाग्य पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। आपके भाग्य के बदौलत कई कार्य बन जाएंगे। वहीं नौकरी पेशा से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है, आज आपके कार्यों की लोग सराहना करेंगे। कारोबारियों को भी आज बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी, आज आपके खूब मुनाफे हो सकते हैं। घर-परिवार का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा, स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है। किंतु शाम तक स्थितियां बेहतर हो जाएंगी, आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के समक्ष आज अनेक प्रकार की चुनौतियां आ सकती हैं जिनका आपको सामना कर अपनों को मजबूत बनाए रखना है। आज अपने स्वास्थ्य पर भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई रहने वाला है। आज आपका स्वयं के ऊपर पूर्णरूपेण आत्मविश्वास बना रहेगा। आप अपनी मेहनत व लगन पर अधिक भरोसा करेंगे। हालांकि आप अपने शारिरिक क्रियाकलाप से अधिक दिमागी क्रियाकलाप पर जोर देंगे। आप अपनी बुद्धिमता से कार्यों को बेहतरीन तरीके से डील कर परिणाम को अपने लिए शुभकारी बना सकते हैं। घर-परिवार में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है, संभवत स्वजनों के मध्य किसी बात को लेकर बहस छिड़ सकती है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन सुखद ही बना रहेगा। आज आप आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा, किंतु ध्यान रहे बेवजह की चिंता व समस्याएं आपके मन को चिंतित और परेशान करने के साथ-साथ आत्मिक रूप से भी कमजोर करने का कार्य कर सकती हैं, अतः फालतू की उलझनों से स्वयं को दूर रखने की चेष्टा करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य सा बना रहने वाला है। आपका ध्यान सभी कार्यों पर काफी हद तक बना रहेगा। आप सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने की चेष्टा में प्रयत्नशील लग रहे है। हालाकि किसी कारण कई कार्य अधूरे रह जाएंगे। आपको आपके कार्यों के समक्ष अनेक प्रकार की समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। बहुत अधिक प्रयत्न करने के बावजूद भी आपके कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। इन सब के मध्य आपको मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ सकता है। आपके ऊपर अपने कार्य क्षेत्र को लेकर जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा। जातकों को अपनी मेहनत को बढ़ाने पर ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आपको आपके कार्यों व योग्यता के अनुरूप परिणाम प्राप्त हो पाएगा। आज घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन प्रेम से युक्त रहने वाला है, जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को अपने रिश्तों पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...