विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 30 अगस्त 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 30 August 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 30 अगस्त 2020 भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन रविवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। वर्षा ऋतु है। द्वादशी तिथि प्रातः 08 बजकर 23 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात त्रयोदशी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक मघा नक्षत्र, तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहते हुए सिंह राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन-रात मकर राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 56 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 42 मिनट पर।

चंद्रोदय: शाम 05 बजकर 15 मिनट पर।
चन्द्रास्त: 31 अगस्त तड़के सुबह 03 बजकर 58 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: मनी प्लांट से जुड़े वास्तु उपाय जो बढ़ाएंगे सुख-समृद्धि

नक्षत्र: उत्तराषाढा नक्षत्र दोपहर 01 बजकर 55 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद श्रवण नक्षत्र शुरू होगा।

योग: सौभाग्य योग दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक रहेगा, इसके बाद शोभन योग की शुरुआत होगी।

करण: बालव करण सुबह 08 बजकर 23 मिनट तक, फिर इसके बाद कौलव करण रात्रि 08 बजकर 35 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात तैतिल करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: अपनाएं चेहरा साफ करने के उचित उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • त्रिपुष्कर योग प्रातः 05 बजकर 59 मिनट से प्रातः 08 बजकर 18 मिनट तक बना रहेगा।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 06 बजकर 01 मिनट से दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक बना रहेगा।
  • अमृत काल पहले सुबह 07 बजकर 17 मिनट से सुबह 08 बजकर 52 मिनट तक, फिर 31 अगस्त प्रातः 04 बजकर 11 मिनट से 31 अगस्त प्रातः 05 बजकर 48 मिनट तक बना रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक बना रहेगा।
  • रवि योग दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 34 मिनट से शाम 06 बजकर 54 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट (31 अगस्त 00:01 am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 42 मिनट (31 अगस्त 00:42 am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 31 अगस्त 2020 प्रातः 04 बजकर 31 मिनट से 31 अगस्त प्रातः 05 बजकर 12 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • यमगण्ड दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक है।
  • गुलिक काल दोपहर 03 बजकर 31 मिनट से शाम 05 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल शाम 05 बजकर 01 मिनट से शाम 05 बजकर 55 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल शाम 05 बजकर 07 मिनट से शाम 06 बजकर 47 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल संध्या 06 बजकर 02 मिनट से संध्या 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।