विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 27 अगस्त 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 27 August 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 27 अगस्त 2020 भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन बृहस्पतिवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। वर्षा ऋतु है। नवमी तिथि प्रातः 09 बजकर 27 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात दशमी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य मघा नक्षत्र में रहते हुए सिंह राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक वृश्चिक, तत्पश्चात धनु राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 56 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 49 मिनट पर।

चंद्रोदय: दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर।
चन्द्रास्त: अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 08 मिनट (28 अगस्त 01:08am) पर।

ये भी पढ़ें: बृहस्पति ग्रह दोष को दूर करेंगे ये सरल उपाय

नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद मूल नक्षत्र शुरू होगा।

योग: विष्कम्भ योग शाम 05 बजकर 40 मिनट तक रहेगा, इसके बाद प्रीति योग की शुरुआत होगी।

करण: कौलव करण सुबह 09 बजकर 28 मिनट तक, फिर इसके बाद तैतिल करण रात 08 बजकर 59 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात गर करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: गुरुवार के मंत्र और उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • रवि योग पूरे दिन है।
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक बना रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 37 मिनट से शाम 07 बजे तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 02 मिनट (28 अगस्त 00:02 am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 43 मिनट (21 अगस्त 00:43 am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 28 अगस्त 2020 प्रातः 04 बजकर 30 मिनट से 28 अगस्त प्रातः 05 बजकर 11 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • यमगण्ड प्रातः 05 बजकर 53 मिनट से प्रातः 07 बजकर 32 मिनट तक है।
  • गण्ड मूल पूरे दिन बना रहेगा।
  • गुलिक काल प्रातः 09 बजकर 06 मिनट से प्रातः 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल का प्रभाव पहले सुबह 10 बजकर 11 मिनट से सुबह 11 बजकर 06 मिनट तक, फिर इसके बाद दूसरी बार दोपहर 03 बजकर 24 मिनट से शाम 04 बजकर 18 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल रात 08 बजकर 35 मिनट से रात 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।