विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 25 जून 2020

Aaj Ka Panchang 25 June 2020

आज दिनांक 25 जून 2020 आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन गुरुवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है। आज चतुर्थी तिथि प्रातः 08 बजकर 47 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात पंचमी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में रहते हुए मिथुन राशि मे संचार करेगा। वहीं चंद्रमा दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक कर्क, तत्पश्चात सिंह राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 26 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 25 मिनट पर।

चंद्रोदय: प्रातः 09 बजकर 08 मिनट पर।
चन्द्रास्त: रात्रि 10 बजकर 54 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: बृहस्पतिवार के विशेष उपाय एवं मंत्र

नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद मघा नक्षत्र शुरू होगा।

योग: हर्षण योग प्रातः 06 बजकर 58 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद वज्र योग 26 जून की सुबह 04 बजकर 33 मिनट तक रहेगा, तत्पश्चात सिद्धि योग की शुरुआत होगी।

करण: विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 48 मिनट तक, फिर बव करण शाम 07 बजकर 56 मिनट तक रहेगा, तत्पश्चात बालव करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: बृहस्पति दोष निवारण हेतु उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • रवि योग प्रातः 05 बजकर 24 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक है।
  • अमृत काल प्रातः 10 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 10 मिनट से शाम 07 बजकर 33 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट (26 जून 00:05 am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 45 मिनट (26 जून 00:45 am) तक है।  
  • ब्रह्म मुहूर्त 26 जून 2020 प्रातः 04 बजकर 05 मिनट से लेकर 26 जून प्रातः 04 बजकर 44 मिनट तक बना हुआ है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गण्डमूल पूरे दिन बना रहेगा।
  • यमगण्ड प्रातः 05 बजकर 24 मिनट से प्रातः 07 बजकर 10 मिनट तक है।
  • भद्रा काल प्रातः 05 बजकर 24 मिनट से प्रातः 08 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
  • गुलिक काल प्रातः 08 बजकर 53 मिनट से प्रातः 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 10 बजकर 04 मिनट से सुबह 11 बजकर 01 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 03 बजकर 38 मिनट से शाम 04 बजकर शाम 36 मिनट तक रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से दोपहर 03 बजकर 54 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल रात्रि 11 बजकर 55 मिनट से अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 29 मिनट (26 जून 01:29 am) तक रहेगा।