विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 13 जून 2020

Aaj Ka Panchang 13 June 2020

आज दिनांक 13 जून  2020 आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन शनिवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है।

आज अष्टमी तिथि मध्य  रात्रि 12 बजकर 58 मिनट (14 जून 2020 00:58am) तक बनी रहेगी, इसके पश्चात नवमीं तिथि का आरंभ हो जायेगा जो 14 जून 2020 को चलायमान रहेगी। नक्षत्रों में पूर्व भाद्रपद नक्षत्र है जो आज रात्रि 09 बजकर 27 मिनट तक बना रहेगा। उसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र की शुरुआत होगी। इसके अलावा आज प्रीति योग सुबह 11 बजकर 02 मिनट तक बना है, फिर आयुष्यमान योग का आरम्भ होगा।

आज सुबह 11 बजकर 51 मिनट तक बालव करण बना रहेगा, जिसके बाद कौलव करण की मध्यरात्रि 12 बजकर 58 मिनट (14 जून 2020 00:58am) तक है। इसके पश्चात तैतिल करण का आरंभ हो जाएगा। आज सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में है जो वृषभ राशि मे संचार करेगा। वही आज चंद्रमा दोपहर के 02 बजकर 45 मिनट तक कुंभ राशि मे संचार करेगा, फिर यह अगली राशि यानी मीन में प्रवेश करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 21 मिनट पर।

चंद्रोदय: मध्यरात्रि 01 बजकर 07 मिनट (14 जून 2020 01:07am) पर।
चन्द्रास्त: दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर।

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक बना है।
  • अमृतकाल दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से लेकर  दोपहर  02 बजकर 22 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 05 मिनट शाम 07 बजकर 31 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्य रात्रि 12 बजकर 01 मिनट (14 जून 2020 00:01am) से लेकर 12 बजकर 42 मिनट (14 जून 2020 00:42am) तक है।  
  • ब्रह्म मुहूर्त 14 जून 2020 की प्रातः 04 बजकर 01 मिनट से लेकर प्रातः 04 बजकर 44 मिनट तक बना हुआ है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • दुर्मुहूर्त के अशुभ काल का प्रभाव आज दो बार दृश्यमान होगा जिसमें यह पहली बार सुबह 05 बजकर 22 मिनट से लेकर 06 बजकर 20 मिनट तक बना है। वही दूसरी बार यह सुबह 06 बजकर 18 मिनट से लेकर 07 बजकर 15 मिनट तक बना हुआ है।
  • गुलिक काल सुबह 05 बजकर 22 मिनट से सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।
  • राहुकाल सुबह 08 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से दोपहर 03 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।
  • आज पूरे दिन पंचक बना रहेगा।

आज के मंत्र

इन मंत्रों द्वारा आप शनि देव को प्रसन्न कर अपना आज दिन एवं भविष्य सुनहरा बना  सकते है-

ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:।

ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:।

कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।

आज के उपाय

आइये जानते हैं शनि के उपाय जो करेंगे शनिदेव को प्रसन्न:

  • शनिदेव को प्रसन्‍न करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • प्रातः काल मे ब्रह्म मुहूर्त शनि एवं पीपल के वृक्ष में जल से अर्घ्य प्रदान करें। शनि भगवान को गुड़, तिल , सरसों का तेल आदि चढ़ाये।
  • शनि देव को नीले पुष्प चढ़ाकर इस मंत्र ऊँ शं शनैश्चराय नमः का 108 बार जप करें।