विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक पंचांग 13 जनवरी 2021

Aaj Ka Dainik Panchang 13 January 2021

आज दिनांक 13 जनवरी 2021 पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और दिन बुधवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शिशिर ऋतु है। पौष अमावस्या है। अमावस्या तिथि सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य पूर्वाषाढा नक्षत्र में रहते हुए धनु राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक धनु, तत्पश्चात मकर राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 47 मिनट पर।

चंद्रोदय: प्रातः 07 बजकर 25 मिनट पर।
चन्द्रास्त: शाम 05 बजकर 56 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: राशि अनुसार वर्ष 2021 हेतु लाल किताब के उपाय जो बनाएंगे आपका साल शानदार और सफल

नक्षत्र: उत्तराषाढा नक्षत्र 14 जनवरी प्रातः 05 बजकर 30 मिनट तक चलायमान रहेगा, फिर श्रवण नक्षत्र आरम्भ होगा।

योग: हर्षण योग मध्यरात्रि 12 बजकर 20 मिनट (14 जनवरी 2021 00:20am) तक बना रहेगा, जिसके बाद वज्र योग शुरू होगा।

करण: नाग करण सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक, फिर किंस्तुघ्न रात्रि 09 बजकर 45 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद बव शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: वर्ष 2021 के मुख्य हिन्दू त्योहार एवं व्रत

आज के शुभ मुहूर्त

  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 36 मिनट से शाम 05 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से दोपहर 02 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 04 मिनट (14 जनवरी 2021 00:04am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 57 मिनट (14 जनवरी 2021 00:57am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 14 जनवरी प्रातः 05 बजकर 29 मिनट से 14 जनवरी प्रातः 06 बजकर 19 मिनट तक बना रहेगा।
  • अमृत काल रात्रि 11 बजकर 20 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 49 मिनट (14 जनवरी 2021 00:49am)  तक है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • यमगण्ड सुबह 08 बजकर 32 मिनट से सुबह 09 बजकर 55 मिनट तक है।
  • गुलिक काल सुबह 11 बजकर 09 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
    • दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से दोपहर 01 बजकर 51 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल दोपहर 02 बजकर 02 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक बना रहेगा।