इस दशहरा अपनायें राशि के अनुरूप ये उपाय, मिलेगी आर्थिक समस्याओं व जीवन की अन्य बाधाओं से मुक्ति

Vijayadashmi (Dussehra) 2020 Remedies of Problems for All Zodiac Signs

दशहरा का पर्व हिंदू धर्म के अनेक अनेक प्रकार के त्योहारों में से विशिष्ट और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह त्योहार हर वर्ष लोग पूरे देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। दशहरे के पर्व से पूर्व 9 दिनों तक नवरात्र का व्रत चलता है जिसमें सभी जातक अपनी श्रद्धा वह अपनी क्षमता के मुताबिक व्रत उपवास रखते हैं। पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ, जप, तप आदि करते हैं और इन सभी प्रक्रियाओं के माध्यम से जातक स्वयं को आत्मिक, मानसिक, शारीरिक रूप से सकारात्मक व बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं।

दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की विजय का पर्व माना जाता है। इसे विजयादशमी भी कहते हैं। इस दिन भगवान श्रीराम ने त्रेता काल में रावण का वध कर लंका पर विजय हासिल की थी, तब से यह दिन विजय पर्व के रूप में पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। इस वर्ष नवरात्र का पर्व व दशहरे का पर्व मलमास की वजह से 1 महीने की देरी से आरंभ हो रहा है।

इस वर्ष नवरात्र 17 अक्टूबर से आरंभ होकर 25 अक्टूबर तक चलने वाला है जिसमें 25 अक्टूबर को नवमी और दशमी दोनों ही मनाया जाएगा। इसी दिन नवरात्र कर रहे जातक अपने नवरात्र पर्व का विसर्जन भी करेंगे और दशहरे का त्योहार भी मनाया जाएगा। इस वर्ष के दशहरे के पर्व हेतु हम आज आपको कुछ ऐसे ज्योतिषी उपाय बताएंगे जिसके द्वारा आप अपने जीवन में सुख समृद्धि व खुशहाली को निरंतर बनाए रख सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में दशहरे के पर्व पर अपनाए जाने वाले कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जो आपके जीवन की आर्थिक समस्याओं का भी समाधान करेंगे। तो आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुकूल अपनाए जाने वाले उपाय।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को दशहरे के पावन पर्व पर भगवान श्री गणेश को बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए। इस दिन आप माँ दुर्गा व भगवान श्रीराम के साथ-साथ भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा आराधना करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को दशहरे के पावन पर्व पर भगवान शिव की पूजा आराधना करनी चाहिए। दशहरे के दिन आप भगवान शिव के ऊपर दुग्ध अभिषेक करें और भगवान शिव के चरणों में पांच गुलाब के फूल को अवश्य ही अर्पित करें। ऐसा करने से आपके जीवन की आर्थिक समस्याओं का समाधान निकल जाएगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का ग्रह स्वामी मंगल माना जाता है। दशहरे के पर्व के विशेष अवसर पर मिथुन राशि के जातकों को लाल रंग के कपड़े को अर्पित करना चाहिए अथवा किसी कन्या को लाल रंग के कपड़े का दान करना चाहिए। इसके अतिरिक्त आप सवा किलो गुड़ को एक घड़े में भरकर उसे भूमि के अंदर दबा दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा और आपके जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली बरकरार रहेंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों के लिए उपाय...