विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

शुक्र राशि परिवर्तन दिसंबर 2020, इन 6 राशि वालों के जीवन में आएँगी ढेरों खुशहाली, मजबूत होंगे आर्थिक हालात

Venus Transit in Scorpio in December 2020 Will Bring Good Luck for These 6 Zodiac Signs

ज्योतिष शास्त्र पूर्णरूपेण ग्रह गोचरों एवं 12 राशियों पर आधारित है जिसमें ग्रहों का परिवर्तन ग्रहों की स्थिति सभी 12 राशियों के ऊपर अपना प्रभाव प्रदर्शित करती है। सभी 12 राशियों के कोई न कोई एक स्वामी ग्रह भी होते हैं जो राशि के जातकों पर अपना प्रभुत्व स्थापित रखते हैं। इन्हीं राशि एवं ग्रहों के परिवर्तन के दौर में भौतिक सुख-सुविधाओं के आदि ग्रह शुक्र अपनी राशि परिवर्तित कर तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

वृश्चिक राशि में शुक्र 11 दिसंबर को प्रवेश करेंगे जिसमें यह अगले वर्ष अर्थात वर्ष 2021 की 4 जनवरी तक विद्यमान रहेंगे। तत्पश्चात पुनः यह अपने कालचक्र के मुताबिक अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं, वर्चस्व, प्रेम आदि का आदि ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह का जातकों के जीवन में महत्वपूर्ण प्रभाव प्रदर्शित होता है। शुक्र का राशि परिवर्तन अर्थात वृश्चिक राशि में प्रवेश कई राशि के जातकों के लिए अत्यंत ही शुभकारी साबित होने वाला है, तो वहीं दूसरी ओर कई राशि के जातकों के लिए यह नकारात्मक प्रभाव ही साबित होने वाला है।

तो आइए ऐसे में, आज हम जानते हैं उन राशियों के संबंध में जिनके ऊपर शुक्र के राशि परिवर्तन का अत्यंत ही शुभकारी प्रभाव प्रदर्शित होने वाला है। इन राशियों के जीवन में शुक्र के राशि परिवर्तन से खुशहाली आएंगी और सुख समृद्धि बढ़ेगी।

मेष राशि

शुक्र की राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन पर विशेष रूप से परिलक्षित होने वाला है। इनके प्रेम जीवन के लिए यह राशि परिवर्तन अत्यंत ही सकारात्मक होगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी इस राशि परिवर्तन का प्रभाव अत्यंत ही शुभकारी रहने वाला है। आपके जीवन में खुशहाली आएगी, आपके रिश्ते और भी अधिक प्रगाढ़ हो जाएंगे। यदि आप किसी नए वाहन, जमीन, मकान आदि की खरीदारी हेतु मन बना रहे हैं तो आपका आपके इस कार्य हेतु यह समय अत्यंत ही मंगलमय साबित होने वाला है। आर्थिक मसलों को लेकर आपके हालात बहुत बेहतर रहेंगे। आपके कई अटके हुए धन भी आपको प्राप्त हो सकते हैं, साथ ही कई मार्गो से धन भी प्राप्त होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र के गोचर का प्रभाव अत्यंत ही शुभकारी साबित होने वाला है। आपके आर्थिक हालात पहले की अपेक्षा काफी बेहतर हो जाएंगे। इस दौरान आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपके लिए अत्यंत ही लाभकारी साबित होगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता में भी वृद्धि होगी। आपके फैसले से सभी खुश नजर आएंगे और स्वयं को भी आप संतुष्ट महसूस करेंगे। वही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातको के रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। आपके प्रियजन को भी आप की ओर से आपको कोई विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं कुछ अधिकारियों की ओर से भी आपको सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप उच्च शिक्षा हेतु प्रयासरत है तो आपको अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभकारी हैं।

कन्या राशि

शुक्र के गोचर का प्रभाव आपके लिए अत्यंत ही लाभकारी साबित होने वाला है। इस दौरान आपके कई अटके हुए कार्य भी बन जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अत्यंत ही अनुकूल साबित होने वाला है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा, आपके अध्ययन का स्तर काफी अच्छा हो जाएगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के करीब महसूस करेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास इस दौरान सफल होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके अटके धन भी आपको प्राप्त हो जाएंगे। हालांकि आपको अटके धन को प्राप्त करने में थोड़ी बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। आप इस दौरान जिस भी क्षेत्र हेतु कड़ी मेहनत करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अपने भाई-बहन के साथ यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

आगे जानें अन्य राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में...