विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

शुक्र राशि परिवर्तन दिसंबर 2020, इन 6 राशि वालों के जीवन में आएँगी ढेरों खुशहाली, मजबूत होंगे आर्थिक हालात

Venus Transit in Scorpio in December 2020 Will Bring Good Luck for These 6 Zodiac Signs

तुला राशि

तुला राशि के जातक अपने आर्थिक हालात पर नियंत्रण स्थापित कर पाने में सफल होंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके धन संचय के इरादों को कामयाब करेगा। आप आर्थिक तौर पर उन्नति करेंगे। घर परिवार के जनों का भी आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार का वातावरण सुखद एवं शांतिपूर्ण रहेगा जो आपके मन को खुशी देगा। आप मन लगाकर अपने कार्य को सिद्ध करते जाएंगे और अधिक से अधिक मुनाफा कमा धन संचय करने के मंसूबे को भी पूरा कर पाएंगे। इस दौरान आर्थिक मसलों को लेकर आपकी जो भी इच्छा होगी, वह सभी पूर्ण होंगी, साथ ही आमदनी हेतु कई नए तथ्य प्राप्त हो जाएंगे। घर परिवार के सभी जन आप के प्रति प्रेम एवं स्नेह की भावना रखेंगे। पारिवारिक जनों का जीवन भी सुखद रहेगा। आपकी वाणी इस दौरान काफी प्रभावी रहेगी, आप अपनी वाणी के बलबूते पर भी कई प्रकार के सफलताओं को अर्जित करेंगे।

मकर राशि

शुक्र का गोचर आपके लिए अत्यंत ही लाभकारी साबित होने वाला है। आप हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति करेंगे और आपका मन भी खुश रहेगा। आप के आर्थिक हालात बेहतर होंगे। आपकी कमाई के कई नए स्रोत बन जाएंगे। अचानक आपको कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। आप अपनी संपूर्ण महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण कर पाने में सफल होंगे। शुक्र के इस गोचर का आपके जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। आपको कोई विशेष पद प्रतिष्ठा मान सम्मान आदि या उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि

शुक्र का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए अत्यंत ही शुभ कार्य एवं लाभकारी साबित होने वाला है। आपकी आर्थिक हालात बेहतर होंगे। आपकी अटके हुए धन भी आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। कई ऐसे जातक जिन्होंने आप से कर्ज लिया था। किंतु वे धन वापस नहीं कर रहे थे उनकी ओर से भी आपको पुनः धन प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर बनेंगे। आपके भाई बहन आपकी बातों को महत्व देंगे और आपके बातों को मानेंगे भी। वही दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं जातकों का जीवन थोड़ा बहुत प्रभावित हो सकता है। शुक्र की राशि परिवर्तन का प्रभाव आपके दांपत्य जीवन हेतु अधिक सुखद नहीं रहेगा। साथ ही आपके पिताजी के स्वास्थ्य के हालात भी प्रभावित नजर आएंगे। उनका ख्याल रखें और अत्यधिक तनाव ग्रस्त ना हो। अपने ऊपर ज्यादा मानसिक तनाव ना लें। अन्यथा आप अपने कार्य में अपना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।