विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

शुक्र का कर्क राशि में गोचर सितम्बर 2020, जानिए क्या होगा इसका राशियों पर प्रभाव

Venus Transit in Cancer Sign in September 2020 Know Effects on All Zodiac Signs

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए लाभ भाव में यानी एकादश भाव में शुक्र ग्रह का गोचर मित्र, बड़े भाई बहन आदि के संबंध में मधुरता लाएगा। नौकरी पेशा लोगों को भी इस समय का लाभ प्राप्त हो सकता है। जो व्यक्ति अभी तक अविवाहित हैं, उनके लिए भी यह काल शुभ समाचार लाएगा, शादी की बात पक्की हो सकती है। इस राशि के लोग जो लंबे समय से रोगों से पीड़ित हैं, जिन लोगों को बीमारियों ने घेरा हुआ है, उनका भी रोगो से निवारण हो सकता है।

उपाय - छोटी कन्याओं को उपहार देना अत्यधिक लाभकारी हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के दशम भाव में शुक्र ग्रह का गोचर उनके कर्मों की प्रकृति में सकारात्मकता तथा उनके कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त करवाएगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों से अच्छे संबंध स्थापित होने की संभावना है, जिससे कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। इस राशि के जो लोग राजनीति में रुचि रखते हैं, वह अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफलता प्राप्त करेंगे। उनके प्रशंसकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, समाज में उच्च स्तर का दर्जा मिलेगा। विद्यार्थियों की बात की जाए तो विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर व सजग होंगे और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में यदि किसी का पिता के साथ मतभेद है, तो इस दौरान उनके मन में एक-दूसरे के प्रति स्नेह बढ़ेगा। इस राशि के लोगों को इस दौरान अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

उपाय - सुहागिनों के लिए श्रंगार के सामान का दान देना सुख प्रदान करेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के नवम भाव में शुक्र ग्रह के गोचर के साथ उनको धार्मिक प्रवृत्ति, सौभाग्य, लंबी यात्रा आदि का कारक बन सकता है। उनके चरित्र में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है और धार्मिक क्रियाकलापों की ओर रुचि बढ़ने की भी संभावना है। लोगों की सेवा करने का भाव उनके मन में जागृत होगा। आध्यात्मिक विषयों को जानने-समझने के लिए आपका मन उतारू रहेगा। प्रतियोगी छात्रों के लिए यह समय और भी लाभकारी रहेगा। कुछ व्यक्तियों के लिए विदेश यात्रा करना शुभ होगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहने की संभावना है। जो कला क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, उनके लिए भी यह गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

आगे जानें अन्य राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में...