विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

शुक्र का कर्क राशि में गोचर सितम्बर 2020, जानिए क्या होगा इसका राशियों पर प्रभाव

Venus Transit in Cancer Sign in September 2020 Know Effects on All Zodiac Signs

धनु राशि

धनु राशि के अष्टम भाव में शुक्र के गोचर काल के कारण जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करने की संभावना है। अष्टम भाव में होने वाला गोचर आने वाली बाधाओं और दुर्घटनाओं को दर्शाता है। शुक्र के इस गोचर काल के समय आपका शत्रु पक्ष हावी हो सकता है, ऐसे लोगों से सतर्क रहिए जो सामने दोस्त पीठ पीछे दुश्मन बने फिरते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है, बड़े भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। अत्यधिक क्रोध आने पर अपने मन को नियंत्रण में करना होगा, इससे आपके संबंधों में मधुरता आएगी। धनु राशि के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहना होगा, पेट की बीमारी होने की संभावना बन सकती है। इस दौरान किसी को भी उधार देना शुभ नहीं रहेगा, इससे आपका धन डूबने की संभावना है। अंतर मन की शांति के लिए और सही फैसले पर विचार करने के लिए आपको ध्यान योग करना उचित रहेगा।

उपाय - ललिता सहस्त्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के सप्तम भाव में शुक्र का गोचर उनके जीवनकाल में साझेदारी और वैवाहिक गृहस्थी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। जो व्यक्ति ज्वेलरी, कपड़ों आदि का बिजनेस करते हैं, उन्हें इस समय लाभ की प्राप्ति होगी। यदि कोई व्यक्ति अब तक सिंगल है, तो कोई खास उसकी जिंदगी का हिस्सा बन सकता है। दांपत्य जीवन के लिए भी यह समय शुभ होगा। कला क्षेत्र के लोगों के जीवन में यह रचनात्मक योग्यता प्राप्त कराने में मदद करेगा।

उपाय - घर या दफ्तर में शुभ यंत्र की स्थापना करना लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के अष्टम भाव में शुक्र का गोचर उनके शत्रु, अभाव, वाद-विवाद आदि के विषय में सूचना प्राप्त करवाएगा। इस राशि के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में इस राशि के जातकों को परेशानियों से जूझना पड़ सकता है, कोई ऐसा काम मिल सकता है जिसको करने में आप असमर्थ महसूस करें। लेकिन आपको याद रखना है कि आपको हिम्मत नहीं हारनी है, यह समय आपके लिए एक नई जिंदगी से सामना कराएगा।

उपाय - शुक्रवार के दिन दूध का दान करना अच्छा रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के पंचम भाव में शुक्र का गोचर संतान, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में सुख की प्राप्ति करायेगा। विद्यार्थियों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी अपनी बुद्धि के दम पर जटिल विषयों को समझने में महारत हासिल करेंगे। शोधकर्ताओं के लिए भी यह गोचर शुभ का संकेत होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। इस समय इस राशि के लोग अपने आप को एक अनोखे सुख में होने की अनुभूति करेंगे।

उपाय - शुक्रवार के दिन आरंड की जड़ को धारण करना आपमें सकारात्मक बदलाव लाएगा।