विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

शुक्र का कर्क राशि में गोचर सितम्बर 2020, जानिए क्या होगा इसका राशियों पर प्रभाव

Venus Transit in Cancer Sign in September 2020 Know Effects on All Zodiac Signs

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों का अपनी सेहत के लिए विषय में विचार करना उचित होगा। शुक्र के गोचर काल के समय मिथुन राशि के लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है उनके खर्चे बढ़ सकते हैं। मकान-वाहन से संबंधित ग्रह का जो संकल्प है, वह पूर्ण हो सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों का प्रभाव बढ़ जाने की संभावना है, इसलिए लड़ाई-झगड़े से बचे रहें। ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ व्यतीत करें। जो व्यक्ति बिजनेस के काम से जुड़े हुए हैं, उन्हें लाभ की प्राप्ति होगी। इस राशि के जो लोग प्रेम संबंध में है, उनके रिश्तो में मधुरता आएगी, साथ ही अच्छा बदलाव महसूस करेंगे। संतान पक्ष से भी इस राशि के लोगों को इस दौरान अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

उपाय - शुक्रवार के दिन सफेद चंदन का टीका मस्तिष्क पर लगायें, मन शांत व शीतल रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के व्यक्तियों के लिए शुक्र के गोचर का समय बहुत ही लाभकारी होगा। थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र देव के इस गोचर काल के दौरान आपके लग्न भाव में होने की वजह से आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव होंगे। यही भाव आपकी बुद्धि का है, इसलिए शुक्र के गोचर काल में आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल होगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाए जा सकते हैं। शुक्र को भौतिकवादी ग्रह माना गया है, इसलिए आप भौतिक सुखों की प्राप्ति कर सकते हैं। इस दौरान आपके कार्य शुभ होंगे।

उपाय - श्वेतार्क गणपति भगवान की पूजा अर्चना करना शुभ माना गया है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को द्वादश भाव में शुक्र ग्रह का गोचर होने से विदेश के कार्यों व कारोबार में हानि आदि हो जाने के आसार नजर आ रहे है। वहीं इनके सरकारी कार्यों के बन जाने के साथ-साथ उसमे लाभ होने के भी योग बन रहे है। जो लोग विदेश से जुड़ी कंपनियों से काम करते हैं, या विदेश में रहकर कंपनियों में काम करते हैं, उन लोगों के लिए अन्य देशों की यात्रा सुलभ रहेगी। इन दिनों आपके कार्यस्थल व अन्य जिम्मेदारियों के कार्य के अधिक भार होने की वजह से आपको मानसिक तनाव हो सकता है।

उपाय - शुक्रवार के दिन इत्र का दान करना आपके लिए लाभकारी होगा।

आगे जानें अन्य राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में...