विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Mercury Margi 2021: 21 फरवरी बुध होंगे मार्गी, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत

Mercury (Budh) Margi on 21 February 2021 Know Its Impact on All Zodiac Signs

ज्योतिष शास्त्र में नित्य प्रतिदिन, काल अवधि के अनुसार ग्रहों द्वारा राशि परिवर्तन, चाल परिवर्तन व अन्य भिन्न-भिन्न प्रकार की खगोलीय घटनाएं होती रहती हैं जो ब्रह्मांड की परिस्थितियों व वातावरण आदि को भी निर्धारित करती है, साथ ही इसका ज्योतिष्य प्रभाव भी जातकों के जीवन में परिलक्षित होता है।

ज्योतिषशास्त्र की माने तो सभी ग्रह सभी 12 राशियों से संबंधित होते हैं और प्रत्येक ग्रह का प्रभाव प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 12 राशियों पर परिलक्षित होता है जिस कारण से सभी ग्रहों की गतिविधियां भी सभी राशियों पर अपने प्रभाव छोड़ती हैं, और इसका सीधा असर जातकों के जीवन में देखने को मिलता है।

इसी मध्य सभी ग्रहों के मध्य ग्रहों के राजकुमार अर्थात बुध ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन कर मार्गी होने जा रहे हैं। बुध को व्यक्ति की बौद्धिकता व वाणी आदि हेतु उपयुक्त माना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि जिन भी जातक की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होते हैं, उन जातकों का व्यक्तित्व प्रभावी रहता है। ऐसे व्यक्ति के अंदर कम्युनिकेशन की गजब की स्किल होती है। यह अपनी बातों से लोगों को बहुत ही जल्दी खुश कर लेते हैं और अपने तथ्यों से राजी करवा लेते हैं, साथ ही इनकी बौद्धिकता भी तीव्र होती है। यह बोलने के साथ-साथ पढ़ने लिखने व लोगों की समझ व सामाजिक समझ में भी काफी कुशाग्र होते हैं।

ऐसे में बुध की चाल में परिवर्तन का प्रभाव सभी जातकों की जीवन पर असर दर्शायेगा। दरअसल बुध वर्तमान समय में मकर राशि में विद्यमान है जहाँ यह श्रवण नक्षत्र में 21 फरवरी 2021 की तिथि को प्रातः 6 बजकर 18 मिनट पर मार्गी होंगे। इससे पूर्व 4 फरवरी की रात्रि 9 बजकर16 मिनट को बुध ने अपनी चाल परिवर्तित की थी और वे वक्री चाल चल रहे थे जो कि 21 फरवरी 2021 को परिवर्तित होकर मार्गी हो रहे है। तो आइए जानते हैं बुध के इस चाल परिवर्तन का सभी 12 राशि पर क्या कुछ प्रभाव व परिणाम परिलक्षित होगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना कारोबार व कार्य क्षेत्र आदि हेतु अत्यंत लाभकारी व शुभकारी रहेगा, आप खूब उन्नति करेंगे। इस दौरांत लाभ के पूर्ण योग बने रहेंगे। आपके अंदर जोश और उमंग बना रहेगा जिस वजह से आप कामयाबी की प्राप्ति करेंगे। कोशिश करें कि उच्च-अधिकारियों के साथ अपने संबंध बेहतर बनाए रखें। सरकारी नौकरी हेतु किए जा रहे प्रयासों के इस दौरान सफल होने के आसार हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के भाग्य की खूब उन्नति होगी। आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आप धार्मिक क्रियाकलापों में खूब रुचि जताएंगे और ऐसे क्रियाकलापों में अग्रणी भूमिका भी अदा करेंगे। वहीं संतान से जुड़ी समस्याओं का निपटारा हो जाएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है, यदि आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा आदि में सम्मिलित हो रहे हैं, तो आपको लाभकारी परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। विदेशी कंपनी अथवा विदेशी नागरिकता आदि हेतु किए जा रहे प्रयासों के सफल एवं सार्थक होने के आसार हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना मिश्रित परिणाम दर्शाने वाला है। घर परिवार को लेकर माहौल बहुत बेहतर नहीं रहेगा। पारिवारिक परिवेश संभवत कुछ हद तक तनावपूर्ण हो सकता है। इस दौरान आपकी सेहत को लेकर भी समय ठीक नहीं रहेगा, पेट से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। कुछ दवाएं आपके ऊपर प्रतिक्रिया कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ अधिकारियों से अपने ताल्लुकात बेहतर बनाए रखने का प्रयत्न करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना सुखमय व फायदेमंद साबित होगा। दाम्पत्य जीवन गुजार रहे जातकों के रिश्ते बेहतर होंगे। कुछ अविवाहित विवाह योग्य जातकों के विवाह से संबंधित वार्तालाप के सफल होने के आसार नजर आ रहे हैं। इस दौरान ससुराल पक्ष की ओर से आपको मदद की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान विदेशी नागरिकता व नौकरी आदि हेतु किए जा रहे प्रयासों के कामयाब होने के आसार हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में...