विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Mercury Margi 2021: 21 फरवरी बुध होंगे मार्गी, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत

Mercury (Budh) Margi on 21 February 2021 Know Its Impact on All Zodiac Signs

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना समस्या उत्पन्न करेगा। आपके विरोधी बढ़ेंगे, साथ ही सेहत की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। अतः अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। इस दौरान आपकी यात्रा आदि के योग बन रहे हैं। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा, हालांकि आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना बेहद शुभकारी एवं मुनाफेदार साबित होने वाला है। विद्यार्थियों के लिए समय काफी बेहतरीन रहेगा। इस समय आप यदि किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा आदि में बैठ रहे हैं, तो आपको अवश्य ही सफलता की प्राप्ति होगी। आप अपने लक्ष्य की ओर भी पूर्णतया केंद्रित रहेंगे। कारोबारियों के लिए समय काफी उन्नति प्रदान साबित होने वाला है। अचल संपत्ति से जुड़े मसले आदि भी इस समय समाप्त जाएंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध के मार्गी होने से अचल संपत्ति से जुड़े मसले तीव्र होंगे। आप घर, मकान, वाहन आदि की खरीदारी हेतु विचार कर सकते हैं। हालांकि घर परिवार का वातावरण ठीक नहीं रहेगा, पारिवारिक तौर पर अशान्तिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। आपका समय काफी व्यस्तता पूर्ण हो सकता है। इस दौरान धर्म-कर्म के कार्यों में आप अपनी अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं, आप अपने मन को आत्मिक तौर पर शांत रखने का प्रयास करेंगे। आपके सामाजिक मान-सम्मान में उन्नति होने के आसार हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना संभवतः शुभकारी रहेगा। घरेलु माहौल काफी सुखद एवं शानदार बना रहेगा। पारिवारिक जनों के मध्य आपसी प्रेम व सौहार्द की भावना बरकरार रहेगी। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है। लेखनी आदि से जुड़े जातकों को भी बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। विदेशी कार्यों के सफल होने के आसार हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में...