विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Mars Transit 2021: मंगल राशि परिवर्तन 22 फरवरी जानिए किनके लिए रहेगा मंगलकारी

Mars (Mangal) Transit in Taurus on 22 February 2021 Effects on all Zodiac Signs

ज्योतिष शास्त्र पूर्णतया खगोलीय घटनाओं पर आधारित होता है। यह खगोलीय घटनाएं सभी नौ ग्रहों से निर्मित होती है और ये इन्हीं ग्रहों पर आधारित होती हैं। वहीं यह सभी ग्रह 12 राशियों से संबंधित होते हैं और इन्हीं राशियों और ग्रहों के समुचित आश्रय से ज्योतिष शास्त्र का निर्माण होता है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 12 राशियों पर खगोलीय घटनाओं व नौ ग्रहों के प्रभाव आदि का ही परिणाम जातकों के जीवन में परिलक्षित होता है। ज्योतिष शास्त्र में खगोलीय घटनाओं के आधार पर सभी ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करते रहते हैं अथवा अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं जिसका सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव परिलक्षित होता है, साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से यह अन्य ग्रह पर भी अपना प्रभाव दर्शाते हैं।

इसी कालचक्र के परिवर्तन के दौर में सभी नौ ग्रहों में से भगवान शिव के दीर्घकालिक योग साधना के दौरान निकले पसीने से निर्मित ग्रह अर्थात मंगल ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहा है। मंगल ग्रह व्यक्ति के रक्त संचरण व रक्त से संबंधित होता है। मंगल ग्रह का मूल ज्योतिषीय रंग लाल कहा जाता है जो व्यक्ति के रंग, यश, वर्चस्व, क्रोध व ऊर्जा आदि से संबंधित होता है। यह व्यक्ति के जोश, तेजस्विता, साहसीपन, कुशलता आदि को भी दर्शाता है।

इसी मंगल का आज यानी कि 22 फरवरी 2020 को राशि परिवर्तन हो चुका है। दरअसल मंगल पहले मेष राशि में गोचर कर रहे थे जो कि अपनी राशि परिवर्तित कर वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल का राशि परिवर्तन आज सुबह 22 फरवरी प्रातः 4 बजकर 33 मिनट पर हो चुका है। इस राशि परिवर्तन के पश्चात मंगल 14 अप्रैल की मध्य रात्रि 1 बजकर 10 मिनट तक वृषभ राशि में गोचर करेंगे, तत्पश्चात अपनी राशि परिवर्तित कर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इसी प्रकार कालचक्र चलता रहेगा जो अपनी राशि परिवर्तन के साथ सभी जातकों के ऊपर अपने असर भी दर्शाता जाएगा।

वर्तमान में मंगल के वृषभ राशि में प्रवेश का सभी 12 राशियों पर भी प्रभाव परिलक्षित होना है। तो आइए जानते हैं मंगल की राशि परिवर्तन का सभी 12 राशि पर क्या कुछ परिणाम व प्रभाव परिलक्षित होता है-

मेष राशि

मंगल का होने वाला यह गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभकारी योग दर्शा रहा है। यह आपकी राशि के धन भाव में गोचर करेगा जिससे आर्थिक स्थिति के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। हालाँकि आपके घर परिवार का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर मे कलह-क्लेश व अशांति बरकरार रहेंगी। आपके कारोबार व कार्य क्षेत्र में आप उन्नति करेंगे। कोशिश करें कि अपने आसपास के जन व पड़ोसियों अथवा सगे संबंधियों से अपने हाव भाव के कारण रिश्तें बिगड़ने ना दें। अपने क्रोध पर नियंत्रण स्थापित करें, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय शुभकारी रहने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके समक्ष उतार-चढ़ाव से युक्त परिस्थिति आएगी। आपके सेहत की स्थिति थोड़ी प्रभावित हो सकती है। अतः अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सावधान रहें। अपने मान-सम्मान पर आघात ना पहुंचने दे। अपने क्रियाकलापों में सकारात्मकता व ईमानदारी बरकरार रखें। इस दौरान आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ जाएंगी। आपके उच्च अधिकारियों के साथ संबंध थोड़े बिगड़ सकते हैं। अपने क्रोध आवेश पर नियंत्रण रखें, फिजूल के वाद-विवाद में स्वयं को पड़ने ना दे। कोर्ट-कचहरी तक मामलों को पहुंचने ना दे और कोशिश करें कि विवादित मसलों को बाहर ही सुलझा लिया जाए, तो बेहतर है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर थोड़ा अधिक चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस दौरान आपकी भागदौड़ में अधिकता अथवा कष्टकारी यात्राओं के होने के आसार नजर आ रहे हैं। यह समय आपके लिए थोड़ा कष्टदायक साबित होगा। इस दौरान आपको आपके मित्रों व सगे संबंधियों की ओर से कोई दुखद व कष्टकारी समाचार प्राप्त हो सकता है। आपके खर्च में काफी बढ़ोतरी होगी। बेहतर है आप अपनी आर्थिक हालात को सुदृढ़ बनाने का प्रयत्न करें। इस दौरान आपके उधार में दिए हुए धन भी आपको वापस प्राप्त नहीं हो पाएंगे। आप अपने कार्य आदि को काफी सावधानी व सतर्कता पूर्वक पूर्ण करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर अत्यंत लाभकारी व शुभकारी साबित होने वाला है। इस दौरान आप सफलता की प्राप्ति करेंगे। आपके अंदर साहस और पराक्रम की भावनाएं जागृत होगी। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। आपकी सामाजिक प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। घर परिवार के जनों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। भाइयों के साथ मतभेद ना होने दें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल एवं नए-नए अवसर प्रदान करने वाला साबित होगा। आप अपनी मेहनत में कमी ना आने दें, अपने आपको जागरूक व चौकन्ना रखें।

आगे पढ़ें बाकी राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में...