विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

कुदरती गोरापन पाने के उपाय

gorapan paane ke upay

आज के जमाने में कौन सुंदर नहीं दिखना चाहता है। हर कोई कुदरती खूबसूरती पाना चाहता है और इसके लिए आप अनेकों प्रयास भी करते हैं। अपने चेहरे को गोरा और चमकदार बनाने के लिए आप क्या कुछ नहीं करते। तो ऐसे में डूबते को तिनके का सहारा नहीं बल्कि नाव में बिठाने के लिए आज हम लेकर आए हैं आपके लिए कुछ ऐसे अचूक उपाय जिसे अपनाकर आपको खूबसूरत गोरा निखरता चेहरा पाने से कोई रोक नहीं सकता। तो देर किस बात की, आइए देखते हैं क्या है वो उपाय।

चेहरे की चमक आपके व्यक्तित्व के निखार को बढ़ाती है। आपका सुंदर चमकदार चेहरा आपके आत्मविश्वास में मील के पत्थर की तरह कार्य करता है। गोरा रंग ना सिर्फ दूसरों को आकर्षित करता है, अपितु आपकी खूबसूरत छवि सामने वाले के दिल में बनाता है। ऐसे में सावलें, गहरी रंग वाले लोग, दूसरे के गोरे रंग को देख कर मन मसल कर रह जाते हैं। इसके लिए वे कई प्रकार के कॉस्मेटिक्स का भी प्रयोग करते हैं, लेकिन इससे उनको आत्मिक संतुष्टि प्राप्त नहीं होती है। तो आइए पढ़िये इस लेख को और जानिए कुदरती गोरापन पाने के उपाय।

ज्योतिष और खूबसूरती

किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का पारदर्शी रूप उसका सौंदर्य होता है। ज्योतिष शास्त्र में व्यक्तित्व व सौंदर्य का स्रोत शुक्र व चंद्र को माना गया है। शुक्र तथा चंद्र का एकाकी रूप व्यक्ति की खूबसूरती व आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। वहीं कुंडली की गणना में जन्मकुंडली में मौजूद लग्न भाव आपके व्यक्तित्व का परिचायक होता है। यह शारीरिक संरचना से लेकर बौद्धिक तत्परता तक को दर्शाता है। अतः ग्रहों एवं कुंडली के हलचल का प्रभाव आपके चेहरे के निखार को उड़ा सकता है।

ग्रह दशा दर्शाएंगी रंग

आपकी जन्मकुंडली में मौजूदा ग्रह स्थिति आपके रंग को स्पष्ट करती है। शुक्र और चंद्र का एक ही ग्रह स्थिति में बैठना आपके गोरे रंग को बताता है। वहीं बुध आपके कातिल नैन नक्श को दर्शाता है। यह रंग के लिए लगभग निष्क्रिय रहता है। अगर गुरु यानी बृहस्पति की बात करें तो यह आपके शारीरिक बनावट के साथ-साथ आपके चेहरे की पीली चमक को बताता है। मंगल आपकी मासूमियत एवं हल्के गुलाबी निखार को धारण किए रहता है। वहीं शनि व राहु अपने गुणों की भांति सांवले रंग को ग्रहण किये रहते हैं।

ये भी पढ़ें :-

ग्रहों का आपकी त्वचा एवं शरीर पर प्रभाव

शुक्र: आपकी कुंडली में मौजूद शुक्र ग्रह आपकी गोरे रंग को बताता है। यह आपके सुंदरता वह आकर्षण को दर्शाता है। शुक्र का प्रबल होना आपको सौंदर्य प्रदान करेगा।

गुरु या बृहस्पति: किसी भी जातकों की जन्मकुंडली का गुरु उसके शारीरिक संरचना की प्रगाढ़ता को दर्शाता है। यह आपके चेहरे पर पीला निखार लाता है। यह दूसरों को आकर्षित करने में भी प्रभावी हैं।

चंद्र: जिन लोगों का चंद्रमा मजबूत होता है, उनका स्वरूप चंद्र के समान चमकदार होता है। उनके चेहरे पर शीतल और श्वेत चमक रहती है। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का कार्य करता है। चंद्र आपकी शीतलता को दर्शाता है।

बुध: बुध ग्रह आपके व्यक्तित्व के यौवन को बरकरार रखता है। यह आपके चेहरे की मासूमियत को बनाये रखता है। आपके चेहरे का हल्का गुलाबी निखार लोगों को अपनी और आकर्षित करता है।

सूर्य: आपके लग्न भाव में मौजूद सूर्य की बेहतर स्थिति आपके प्रखर व्यक्तित्व को दर्शाता है। इसके प्रबल होने पर आपके चेहरे पर सुनहरा निखार देखने को मिलता है।

शनि व राहू: शनि एवं राहू आपकी कुण्डली में मौजूद दो ऐसे ग्रह हैं, जो आपकी गहराई का पारदर्शक स्वरुप है। यह आपके श्याम वर्ण का परिचायक है।

ग्रहों को करें प्रसन्न

जैसा कि आप जान चुके हैं कि ग्रह आपके रंग, रूप, गुण, व्यक्तित्व आदि हेतु प्रभावशाली है, अतः इसे संतुलित बनायें रखने हेतु आपको उचित उपाय भी करने चाहिए। इसके लिए आप अपनी कुण्डली को किसी ज्योतिषी से दिखाएं, जो आपके ग्रह गोचर की स्तिथि को देखते हुए उचित उपाय बता पाएंगे। हालांकि गोरा रंग पाने के लिए सभी जातकों के जो सामान्य उपाय है, वो ये हैं कि सफ़ेद रंग के वस्त्र, सफ़ेद चावल, स्वेत मिठाई आदि का दान करें। स्त्रियों का सम्मान करें। बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान करें।

मंत्रोपाय

देहवज्रेश्वरी सौन्दर्य उपाय

देहवज्रेश्वरी सौन्दर्य उपाय का रावण संहिता में वर्णित है। यह बहुत ही सरल, साधारण एवं चमत्कारी है। यह अतिशीघ्र फलदायी है।

विधि: इसके लिए आप नहाने से पहले बाल्टी या टब में, जिसमें पानी भरकर आप नहाते है, उस बरतन में अपने सीधे हाथ से ॐ बना दें। इसके बाद पांच बार ॐ मंत्र उच्चारित करें, जिसके बाद इस टब के पानी से स्नान करें। यह कार्य एक माह तक लगातार करें। इसे इच्छानुसार आगे भी बरकार रख सकते हैं।

यह उपाय आपको आंतरिक सुंदरता प्रदान करता है। इसे नित्य करने से आत्मविश्वास जाग्रत हो जाऐगा।। शरीर पुष्ट होगा।

स्वस्थ, सुन्दर चेहरा

इसे आप किसी भी समय कर सकते है। इसके लिये किसी भी समय एक चम्मच में गंगाजल लेकर "ॐ नमो देहबज्रेश्वरी सौन्दर्य देवेप्यमान नमः सुरेश्वरी ॥" के मंत्र का तीन बार जाप करें। उसके बाद उस जल में फूंक मारें। फिर उस जल में दो लौंग पीसकर मिला लें और चेहरे पर लगाये। यह मंत्र काफी शक्तिशाली है। जो आपके चेहरे के हर दोष को दूर कर उसे सुन्दर और आकर्षक बनाता है साथ ही गोरा रंग प्रदान करता है।

घरेलु सामान्य उपाय

  • आपकी रसोई में मौजूद बेसन और दही का सम्मिश्रण आपके त्वचा को खूबसूरती प्रदान करने दे में आपकी मदद कर सकता है। यह लेप आपकी त्वचा को कुदरती निखार प्रदान करता है।
  • मुल्तानी मिट्टी का लेप आपके चेहरे एवं शरीर में प्राकृतिक निखार लाता है। इसका नित्य प्रयोग चेहरे पर चमक लाता है।
  • अगर आपकी त्वचा अधिक तैलीय नही है। तो दूध पर जमने वाली मलाई को रोज रात सोने से पहले लगा लें। सुबह चेहरा धो लें। चेहरे पर गजब की चमक दिखेगी।
  • सुबह-सुबह एलोवेरा के जुस का सेवन, या एलोवेरा जेल का चेहरे पर लेप, आपकी त्वचा में नमी प्रदान करेगा।
  • शहद एवं निम्बू के समिश्रण का दिन में 2-3 बार प्रयोग आप अपनी त्वचा के लिए कर सकते हैं। इससे दाग-धब्बे खत्म होंगे।