विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

वास्तु के इन उपायों से बढ़ती है आर्थिक सम्पन्नता

Vastu tips for wealth benefits

सामान्य जीवन में ऐसी कई वजह होती हैं जो मकानों में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं। इस वजह से घर पर अनेक प्रकार की समस्यायें पैदा हो जाती हैं जिनका अगर समय रहते हल ना निकाला जाये तो भाग्य बिगड़ने लगता है और आर्थिक स्तिथि खराब हो जाती है। तो आइये जानते है वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे उपायों को जिन्हे अपने जीवन में इस्तेमाल करके आप घर के हालात को सुधार सकते हैं।

बिमारियों से ऐसे पाएं मुक्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार जब भी आप रोटी पकाने के लिए तवा गर्म करते हैं तो सबसे पहले उस पर दूध की कुछ बूंदे छिड़क दें।  ऐसा करने पर घर से बीमारियां तो दूर होती ही हैं साथ ही साथ जीवन सुखमय रहता है।

घर में बढ़ती है सुख-समृद्धि

वास्तु के अनुसार घर के दरवाजे पर स्वास्तिक अथवा श्री गणेश का चिह्न लगाने से घर में सुख समृद्धि का वास रहता है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।

यह भी पढ़ें

बढ़ेगी आर्थिक समृद्धि

प्रत्येक बृहस्पतिवार को तुलसी के पौधें पर थोडा दूध चढ़ाने से घर में माँ लक्ष्मी का स्थायी निवास रहता है जिससे मकान में आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं साथ ही धन में वृद्धि होती है। इसके अलावा बेरोजगारों को नौकरी के नए मौके मिलते हैं।

बढ़ता है घर के सदस्यों के बीच प्यार और विश्वास

मकान में उपस्थित नेगेटिव ऊर्जा के प्रभाव की वजह से अक्सर घर के सदस्यों के बीच कलह और वाद-विवाद होते रहते हैं। इस प्रभाव को दूर करने के लिए नित्य घर के फर्श पर नमक मिले पानी से पोंछा लगाएं। वास्तु के अनुसार इस समाधान से घर में सुख-शांति और सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और प्रेम में वृद्धि होती है।

बढ़ाये घर में सुख-शांति

वास्तुशास्त्र के अनुसार नित्य पानी में थोड़ा दूध मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें और इसमें से थोड़ा सा पानी बचा लें। तत्पश्चात इस बचे हुए पानी को घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ उड़ेल दें। इस उपाय से न केवल घर में पॉजिटिव ऊर्जा आएगी बल्कि सुख-शांति में भी वृद्धि होगी।

सभी इच्छाएं होंगी पूर्ण

रोजाना शाम को पीपल के वृक्ष पर दूध मिला हुआ जल अर्पित करें। इसके पश्चात एक दीपक जलाएं और फिर अपनी इच्छाओं को मन ही मन बोलते हुए वृक्ष की पांच बार परिक्रमा करें। इससे आपकी इच्छाएं जल्दी संपन्न होती हैं।

अगर है घर का मुख्य द्वार दक्षिण मुखी

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण मुखी है तो यह कई राशियों के लिए अशुभकारी रहता है। इसकी वजह से घर के लोग अधिकतर बिमारियों से घिरे रहते हैं और धन में अधिक व्यय रहता है। इसे दोष को दूर करने के लिए  पंचमुखी हनुमान का चित्र घर के मुख्य द्वार के ऊपर लगाएं। इस उपाय से घर से नकारात्मक दोष दूर होता है और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

पितृदोषों को करें दूर

रोजाना प्रातः अन्न में सबसे पहली रोटी गाय के लिए निकाल लें, इसके बाद दूसरी रोटी कुत्ते और फिर तीसरी रोटी छत पर पंछियों को डालें। इस उपाय को करने से पितृदोष द्वारा मिले कष्ट ख़त्म होते हैं तथा घर पर सुख-शांति में वृद्धि होती है।