विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितम्बर 2020

Weekly Horoscope Rashifal 14 to 20 September 2020

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहने वाला है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। अपने कार्य क्षेत्र के विस्तार हेतु भी आप क्रियाशील रहेंगे। किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को अपने सभी कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। आप अपने बौद्धिकता के विकास हेतु लगनशील रहेंगे। इस सप्ताह आपको संतान से जुड़ी सभी समस्याओं का निदान प्राप्त होगा जो आपके मानसिक तनाव को भी दूर करने का कार्य करेगी। नवविवाहित दंपतियों को संतान की प्राप्ति भी हो सकती है। इस सप्ताह के मध्य में आपको अपने शत्रु पक्ष की ओर से सतर्क रहने की आवश्यकता है, आपके स्वजनों शत्रुओं के द्वारा आप के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की चेष्टा की जा सकती हैं। ऐसे में आपको अधिक सतर्क एवं सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा आप तनाव से ग्रसित हो सकते हैं। कोशिश करें कि किसी भी व्यक्ति को कोर्ट-कचहरी तक ना पहुंचने दे। जो भी समस्या हो, उसे मिल जुलकर आपसी वार्तालाप के द्वारा सुलझा लें अन्यथा यह दीर्घकालिक समय हेतु ठीक नहीं रहेगा। इस सप्ताह की 19 तारीख आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय काफी व्यस्तता पूर्ण होगा जिस वजह से आपको शारीरिक व मानसिक तौर पर थकावट की अनुभूति होगी। किंतु सप्ताह में आपको आपके सभी कार्यों में लगभग सफलता प्राप्त होगी ही होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी, आपको लाभ भी प्राप्त होगा। जो विदेशी नागरिकता हेतु आवेदन करना चाहते हैं या फिर विदेश से जुड़े किसी भी कार्य को पूर्ण करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय शुभकारी साबित होने वाला है। आपके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।  इस सप्ताह के मध्य में आपके ऊपर कार्य भार बढ़ेगा। आपके सामाजिक मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त आपकी जिम्मेदारियों में भी बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों के लिए समय काफी अनुकूल है, यदि आप प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने का मन बना रहे हैं तो मेहनत व लगन कर अवश्य ही करें, आपको सफल परिणाम प्राप्त होंगे। संतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा, रिश्ते में करीबीया बढ़ेंगी। इस दौरान आपको अपने उच्च अधिकारी से बनाकर रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस सप्ताह की 14 तारीख को आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही लाभकारी साबित होगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपके सभी अटके हुए धन भी वापस प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। केंद्र व राज्य सरकार से जुड़ी योजनाओं व अन्य माध्यमों से आपको लाभ की प्राप्ति होगी।  कानूनी मसलों का समाधान निकलेगा। कोर्ट कचहरी आदि से जुड़े फैसले आपके पक्ष में आएंगे। इस दौरान आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके गुप्त शत्रु अधिक सक्रिय हो रहे हैं, अतः सतर्क रहें एवं उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखें। इस सप्ताह के मध्य में आपकी यात्राओं के आसार नजर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान आपको सतर्कता एवं सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी प्रकार की अनहोनी दुर्घटना आदि के घटित हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों में सभी प्रकार की समस्याओं का निदान होगा। आप वाहन आदि की खरीदारी हेतु मन बना सकते हैं, संभवत आपकी इच्छाओं की पूर्ति भी होगी। इस सप्ताह की 16 तारीख को आपको अधिक संभल कर रहने की आवश्यकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का साप्ताहिक राशिफल...