विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

अगस्त 2020 मासिक राशिफल, जानिए कैसा रहेगा ये महीना

Monthly August 2020 Rashifal (Horoscope)

मिथुन राशि

आपकी राशि पर ग्रह-गोचरों का प्रभाव मिश्रित परिणाम दर्शाएगा। कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं किंतु कार्यक्षेत्र में आपको तनाव भी महसूस होगा। अतः आप अपने सहकर्मियों से अधिक से अधिक बनाकर रखने की चेष्टा करें। अपने उच्च अधिकारी को प्रसन्न रखें एवं मधुर संबंध बनाए, फिजूल के वाद-विवादों से बचने की चेष्टा करें। इस महीने के तीसरे सप्ताह में आपके ग्रहों की स्थिति बेहतर बनेगी जिससे शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आनंद की प्राप्ति होगी। संतान से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक मुसीबतों का समाधान होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में अधिक से अधिक हिस्सा लेंगे। यह माह आपके  विदेशी नागरिकता प्राप्त करने हेतु बढ़िया है, इन दिनों आप विदेशी नागरिकता हेतु आवेदन कर सकते हैं। महीने की दो, तीन और चार तारीख को आपको अधिक सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह माह अत्यंत ही उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आपकी दैनिक भाग-दौड़ में बढ़ोतरी होगी। कष्टदायीं यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है जिसका परिणाम आपके लिए ठीक नहीं होगा। आर्थिक तंगी से आप जीत सकते हैं। वाहन सावधानीपूर्वक ही चलाएं, दुर्घटना आदि के होने की संभावना है। विवादित मसलों में ना पड़े। झगड़े करने से बचें। वहीं कार्य क्षेत्र के मामले में माह बढ़िया रहने वाला है। कार्य की दृष्टि से यह आपके लिए अपेक्षाकृत बेहतर होगा। इस माह आपके उधार दिए हुए धन भी वापस प्राप्त हो सकते हैं। केंद्र अथवा राज्य सरकार से अगर आपका कोई कार्य अटक रहा हो, तो आप के वे कार्य आसानी से बन जाएंगे। इस मास की 27, 28 और 29 तारीख को आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है, यह आपके लिए अशुभकारी साबित हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का माह उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। इसका आपकी सेहत के प्रति भी प्रतिकूल प्रभाव ही प्रदर्शित होगा। आपको अपनी सेहत को लेकर अधिक परहेजी बरतने की आवश्यकता है। हालांकि महीने के दूसरे सप्ताह में आपको आपकी विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी, सभी कार्य सफल होने लगेंगे। महीने के दूसरे सप्ताह के पश्चात किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप किसी कार्य अथवा निर्णय लंबे समय से विचार कर रहे हैं तो महीने के दूसरे सप्ताह के बाद का समय आपके लिए अधिक शुभकारी होगा। इन दिनों आपकी आमदनी के स्रोत में भी बढ़ोतरी होगी। शासन सत्ता की ओर से सुखों का भोग करेंगे। चुनाव संबंधित यदि आप कोई निर्णय लेना चाह रहे हैं तो अवश्य ही आपको इसका बढ़िया परिणाम प्राप्त होगा। किंतु ध्यान रहे हैं अपनी गोपनीय योजनाओं को सभी के समक्ष न रखें। इस बात का ध्यान रखते हुए आगे बढ़े। इस महीने की 8 और 9 तारीख को आपको अधिक सतर्क सावधान रहने की आवश्यकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों के मासिक राशिफल के बारे में ...