विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

अगस्त 2020 मासिक राशिफल, जानिए कैसा रहेगा ये महीना

Monthly August 2020 Rashifal (Horoscope)

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए कामयाबी की दृष्टि से यह माह अत्यंत ही बेहतरीन रहने वाला है। आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है , मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के आसार दिख रहे हैं। वहीं आपके सहकर्मी अथवा स्वजनों में से कोई जो आपको हमेशा नीचा दिखाने की चेष्टा करते हैं, आपकी मदद हेतु आगे आते हुए दिखाई देंगे। फिर भी आपको अपने गुप्त शत्रुओं से बचकर रहने की आवश्यकता है। ननिहाल पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर होंगे। इस दौरान आपके कार्य में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। कर्ज से बचने की चेष्टा करें, साथ ही खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति बदहाल हो सकती हैं। माह का अंतिम सप्ताह आपके लिए भागदौड़ से भरा हो सकता है, संभवत कोई अशुभकारी सूचना भी प्राप्त हो। इस माह की आने वाली 10 और 11 तारीख आपके लिए ठीक नहीं है, अतः आपको इन दिनों अधिक सजग रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि

यह संपूर्ण माह आपके लिए अत्यंत ही शुभकारी रहेगा।  आप सफलताओं के शीर्ष तक पहुंच सकते हैं। आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, आपको सफलता अवश्य ही प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य यदि आप आरंभ करना चाह रहे हैं, तो यह आपके लिए काफी फलदाई रहेगा। किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर भी करने हेतु दिन बढ़िया हैं। वहीं मकान-वाहन जैसी अचल संपत्ति संबंधित खरीदारी का ख्वाब भी आपका पूर्ण हो सकता है। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े अटके हुए सभी कार्यों का निपटारा होगा। नौकरी पेशा जातकों की पदोन्नति होने के आसार हैं। आपको नए अनुबंध की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान में भी स्थिति बढ़िया होगी। यदि आप विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता हेतु लगे हुए हैं, तो इस महीने का तीसरा सप्ताह आपके लिए अधिक शुभकारी रहेगा। इस महीने में आपको 7, 8 और 9 तारीख को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है, यह आपके लिए अशुभ प्रभाव दर्शायेगा।

वृश्चिक राशि

आगे पढ़ें बाकी राशियों के मासिक राशिफल के बारे में ...