विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

9 मई 2021 राशिफल, कुछ राशियों के जीवन में आज आएंगे चमत्कारी बदलाव

Horoscope Today Dainik Rashifal 9 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों से संपन्न रहने वाला है। आज आप अपने सभी कार्य को पूर्ण करने में सफल होंगे।

आज आपको आपके जीवनसाथी की ओर से भी हर कार्य में मदद मिलेगी जिससे आपका मन काफी प्रफुल्लित होगा। इससे आपके और आपके जीवनसाथी के मध्य संबंध बेहतर होंगे। आप अपने जीवनसाथी हेतु आज कोई सुंदर उपहार भी ला सकते हैं।

ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको खास मान-सम्मान देखने को मिल सकता है, आपको उनकी ओर से विशेष लाभ व स्नेह भाव भी प्राप्त होगा जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा और रिश्ते बेहतर होंगे।

गृहस्थ वातावरण आज सुखद रहने वाला है। आज आप अपने भाई-बहनों के साथ अपने मन की बातें साझा करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने वरिष्ठों से वार्तालाप कर लें, यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा। वाद-विवाद से जुड़ी प्रतियोगिता परीक्षा में भी आज आपको जीत की प्राप्ति हो सकती हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन उन्नति प्रदान करने वाला है। आज आपकी उन्नति के कई नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं, इन जिम्मेदारियों को आप पूर्ण करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। हालाँकि कार्य में अधिकता की वजह से आपका मन थोड़ा अधिक परेशान हो सकता है, किंतु परेशान और चिंतित होने की बजाय शांत मन से कार्य करें, सभी कार्य अवश्य ही पूर्ण होंगे और आपको सफलता की प्राप्ति होगी।

आज शाम आप का मन तनाव मुक्त हो जाएगा, आप अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण कर लेंगे और लोग आपके कार्य की सराहना भी करेंगे जिससे आपका मन खुश हो उठेगा।

विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कल्याणकारी रहेगा, आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो जाएगा। आप अपने जीवनसाथी हेतु घूमने-फिरने अथवा खरीदारी पर भी जा सकते हैं। आप उनके लिए कोई सुंदर उपहार भी ले सकते हैं।

आज शाम आप अपने घर परिवार के जनों के साथ बैठकर वार्तालाप करेंगे और किसी खास विषय वस्तु पर विचार मंथन कर सकते हैं जो आपके लिए आगे चलकर लाभप्रद हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी एवं फलदायक रहेगा। आज आप आर्थिक मसलों को लेकर अपने आप को सशक्त महसूस करेंगे। आप पुराने कर्ज चुका पाएंगे। हालांकि आज आपका धन घरेलू वस्तुओं की खरीदारी पर भी खर्च होगा। आप घरेलु आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। इन सब के मध्य ध्यान रखें कि आपसे फिजूलखर्ची ना हो अन्यथा बेहतर हुई आर्थिक स्थिति पुनः डगमगा सकती है।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा, आपके रिश्ते में खुशहाली बरकरार रहेगी। आज आपके रिश्ते में आपसी समझ बढ़ेगी। वहीं संतान से जुड़े मसलों को लेकर आज आप कुछ योजनाओं के बारे में विचार करेंगे, आप उनके भविष्य से जुड़े तथ्यों को लेकर कुछ योजनाओं का क्रियान्वयन भी कर सकते हैं।

वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों को आज जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा, आपके रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा अधिक व्यस्ततापूर्ण और भागदौड़ से भरा रहेगा। हालाँकि कार्यक्षेत्र हेतु आप का दिन काफी शानदार रहेगा। यदि आप साझेदारी में कारोबार करने के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो ऐसे विषय वस्तु को लेकर आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है।

आर्थिक मसलों को लेकर आज लेन-देन करने में सावधानी बरतें। सोच समझकर ही ऐसे विषय वस्तु में कदम आगे बढ़ाए अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। आपको नुकसान दायक स्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

आज आपकी कोई विशेष डील के फाइनल होने की उम्मीद नजर आ रही है जिसे पूर्ण करने हेतु आप लंबे अरसे से प्रयासरत थे। इससे आपका मन काफी अधिक प्रफुल्लित होगा।

भाई बहनों के रिश्ते अथवा विवाह से जुड़े मसलों को लेकर जो भी समस्याएं आ रही थी, उन समस्याओं को सुलझाने हेतु आप सभी पारिवारिक जन प्रयासरत नजर आएंगे। घर के बुजुर्गों के सहयोग से इन समस्याओं का समाधान भी निकल सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...