विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

9 मई 2021 राशिफल, कुछ राशियों के जीवन में आज आएंगे चमत्कारी बदलाव

Horoscope Today Dainik Rashifal 9 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आपका दिन वैसे तो अच्छा रहेगा, मगर आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारियां भी डाल दी जा सकती है। इन जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करने हेतु आपको अधिक से अधिक सक्रिय क्रियाशील होने की आवश्यकता है, तभी आप अपने लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाए रख पाएंगे और बेहतर लाभ कमा पाएंगे।

आज आप अपनी पारिवारिक जीवन को लेकर अधिक सक्रिय नजर आएंगे, आप अपने पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति हेतु अपना धन भी खर्च करेंगे। यदि आप किसी से रिश्ते बनाने हेतु अपने कदम आगे बढ़ा रहे हैं, तो एक बार पुनः सोच-विचार लें और अपने इस कदम को लेकर दीर्घकालिक परिणाम के संबंध में विचार कर लें। भविष्य जुड़े तथ्यों के संबंध में विचार करते हुए कोई भी निर्णय ले।

आज आप अपने अटके हुए धन प्राप्त करने हेतु आप प्रयासरत नजर आएंगे, किंतु ऐसे मसलों में आज आपको कठिनाइयों से रूबरू होना पड़ सकता है। हालांकि आपको आपके धन वापस प्राप्त हो ही जाएंगे।

मकर राशि

मकर राशि वाले आज स्वयं को आत्मविश्वास से पूर्ण महसूस करेंगे। आज आप अधिक से अधिक कार्य करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आप अधिक से अधिक जिम्मेदारियों को लेकर पूर्ण करने का प्रयास करेंगे जो आपकी कार्यक्षमता को बढ़ाएगा, साथ ही आपकी कार्यशैली को भी बेहतर बनाएगा। इस वजह से आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे और अपने आपको और भी अधिक परिष्कृत कर पाएंगे।

विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन आनंदमय रहेगा, आज आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य के पुराने वाद-विवादों का समापन होगा। आपके मध्य की पुरानी गलतफहमी के भी दूर होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज नौकरी पेशा जातकों की पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि की उम्मीद पूर्ण हो सकती है। हालांकि आज आप अपने आपको अधिक से अधिक संयमित रखें। अपने क्रोध को जगजाहिर ना करें अन्यथा आप अपने लिए नकारात्मक छवि बना लेंगे और इससे आपके बने-बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज दोपहर ढलते-ढलते कारोबार की दृष्टि से से बेहतरीन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मसलों को लेकर भी आपका आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आप स्वयं को आर्थिक तौर पर प्रबल महसूस करेंगे।

व्यापारी वर्ग को आज थोड़ा अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, किंतु आप अपने मन मुताबिक परिणाम की प्राप्ति कर पाने में सफल हो ही जाएंगे। अतः अत्यधिक परेशान ना हो।

आज आपकी यात्राओं के योग बन रहे हैं, किंतु यात्राओं के दौरान आप काफी सावधानी बरतें। अपनी सुरक्षा का अधिक से अधिक ध्यान रखें। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

आज अपनी सेहत को लेकर सजग रहें, भीड़-भाड़ वाली जगह से खुद को दूर रखें। आज आपकी किसी प्रिय वस्तु चोरी हो जाने का भय आपके मन में बना रहेगा।

आज घर पर सभी से वार्तालाप करते समय अपनी वाणी को संयमित रखने का प्रयास करें अन्यथा आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वाले आज स्वयं को प्रसन्न महसूस करेंगे। आपका मन मनमौजी बना रहेगा, आप अपने आप में ही लीन नजर आएंगे। आपको दुनियादारी की कोई परवाह नहीं रहेगी।

हालांकि आज आपके शत्रु आपको परेशान करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे, वे आपको परेशान करने हेतु हरसंभव प्रयत्न करेंगे। अतः आपको उनसे संभलकर रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपके लिए बुरी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती है।

अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आपके लिए आज का दिन काफी लाभकारी साबित होने वाला है। आज आपके द्वारा उठाए गए कदम आपके लिए बेहतरीन परिणाम दर्शाएंगे।

घर परिवार के जनों में से आज किसी के सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है, अतः सभी का अधिक से अधिक खयाल रखें। छोटी-मोटी स्वास्थ संबंधित समस्याओं को भी नजरअंदाज ना करें अन्यथा यह विकराल रूप ले सकता है।

आज आप सामाजिक क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर अपनी ओर से अग्रणी भूमिका अदा करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके मध्य किसी बात को लेकर विषम परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है।