विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

7 अप्रैल 2021 राशिफल, एकादशी का दिन इन राशियों के भाग्य के खोलेगा द्वार

Horoscope Today Dainik Rashifal 7 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। ऐसे महत्वपूर्ण कार्य होंगे जिन्हे लेकर आप काफी लंबे अरसे से प्रयासरत थे, वे आज पूर्ण हो सकते हैं।

आज आपको अपने विरोधियों से थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। हालांकि विरोधियों के षड्यंत्र आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। परन्तु बावजूद इसके, विदेशियों से संभल कर रहना ही समझदारी है।

आज आपके सभी कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर होते हुए नजर आएंगे। आज आप अपना काफी धन सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च करेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा अधिक बल पड़ सकता है।

यदि आप किसी नए कारोबार अथवा कार्य के आरंभ हेतु मन में विचार कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

घर परिवार का वातावरण आज पहले की अपेक्षा बेहतर होने वाला है, घर परिवार की पुरानी समस्याएं समाप्त हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम दर्शाने वाला है। वहीं संतान को लेकर आज आप काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आज संतान के द्वारा कुछ ऐसे क्रियाकलाप भी किए जा सकते हैं जो आपके मन को गदगद कर देंगे। आप संतान के ऊपर गौरवान्वित होंगे और आपका मन काफी प्रफुल्लित रहेगा।

आज आपके कई विशेष कार्य सरलतापूर्वक बन जाएंगे। लंबे अरसे से अटके हुए कार्यों के भी आज संपन्न होने के आसार नजर आ रहे हैं।

विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन काफी सुखद रहने वाला है। आज आप धार्मिक क्रियाकलापों, पूजा-पाठ आदि जैसे कार्यक्रम में अपना काफी समय व्यतीत कर सकते हैं। ऐसे कार्यक्रम अथवा कार्यों में समय देना आपको काफी संतुष्टि प्रदान करेगा। आज आप घर के बड़े-बुजुर्गों के प्रति काफी सेवाभावी बने रहेंगे, उनके ऊपर अपना काफी धन भी खर्च करेंगे।

कारोबार व कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों को लेकर आपका आज का दिन काफी अधिक चुनौतीपूर्ण बना रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अधिक बाधाओं से पूर्ण रहने वाला है। आपका आज का दिन काफी अधिक व्यस्तता से भरा रहेगा। आपको भागदौड़ की परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। इन सबमें आपका काफी धन भी खर्च होगा। वहीं आर्थिक विषय वस्तु को लेकर भी आपका दिन बहुत बेहतर नहीं है। आज आपको खूब मेहनत करने पर ही आमदनी की प्राप्ति होगी और आपका धन भी यूं ही खर्च हो जाएगा।

आज आप स्वयं को मानसिक व शारीरिक तौर पर काफी थका हुआ महसूस करेंगे। आप स्वयं को परेशानियों के मध्य घिरा हुआ महसूस करेंगे। वहीं संभावना है कि शाम ढलते-ढलते आपकी कई प्रकार की विपदाओं का हल निकल आए।

आज शाम आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ काफी समय व्यतीत करेंगे जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। आप स्वयं को आत्मिक तौर पर संतुष्ट महसूस करेंगे। इससे आप स्वयं की तनावमुक्त भी महसूस करेंगे।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आपके जीवनसाथी आपका हर मोड़ पर साथ देंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर ठीक ठाक बना रहने वाला है। आज आप अपने मन को अधिक से अधिक प्रसन्न रखने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आप अपने मन की निराशा व बाधाओं को दूर रख अपने आपको खुश रखने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे।

कारोबार व कार्य क्षेत्र के तौर पर आज आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी को पा सकेंगे। घरेलु माहौल आज काफी शानदार बना रहेगा। घर परिवार में खुशहाली बरकरार रहेगी।

आज आपके घर में अतिथियों का आवागमन भी हो सकता है जिससे घर परिवार का वातावरण और भी अधिक रौनक से भरा हो जाएगा। हालांकि पारिवारिक तौर पर आपका आज का दिन काफी अधिक व्यस्ततापूर्ण गुजरने वाला है। किंतु इन सबके मन आप स्वयं को काफी खुश भी महसूस करेंगे। आज का आपका दिन थोड़ा अधिक खर्चीला रहेगा।

आज शाम आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने अथवा किसी प्रकार यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके मन को काफी हर्षित करेगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...