विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

7 अप्रैल 2021 राशिफल, एकादशी का दिन इन राशियों के भाग्य के खोलेगा द्वार

Horoscope Today Dainik Rashifal 7 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। आज आपके शत्रु काफी अधिक सक्रिय नजर आ रहे हैं, उनसे बचकर रहें तो बेहतर रहेगा। हालांकि आप अपनी चालाकी व सूझबूझ के बलबूते पर उन्हें परास्त कर सफलता के शिखर तक पहुंचने में सक्षम है। आप अपने शत्रुओं के सामने डटकर अपने पराक्रम व शौर्य के बलबूते पर अपने लिए परिस्थितियों को अनुकूल बनाने में सफल होंगे।

आज आपको कई महत्वपूर्ण कार्यों में भी सफलता की प्राप्ति होगी। ऐसे कार्यों में संभावना है कि आपको आपके मित्रों की ओर से भी सहयोग प्राप्त हो। मित्रों की ओर से आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज शाम आप किसी प्रकार के मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं जिससे आपके मन में खुशी बनी रहेगी। कारोबार से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपका आज का दिन यात्रा में भी गुजर सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों के समक्ष आज कई प्रकार की दिक्कतें आ सकती हैं। आज आपको कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की ओर से विशेष मान सम्मान प्राप्त होगा। आपके उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति व वेतन में बढ़ोतरी के संबंध में भी विचार कर सकते हैं।

जमीन-जायदाद से जुड़े मसलों को लेकर आज माहौल थोड़ा विवादित हो सकता है। किंतु संभावना है कि घर के वरिष्ठ तथा विशेषज्ञों के हस्तक्षेप के पश्चात यह वातावरण काफी हद तक सुलझा हुआ नजर आएगा। संभावना है कि शाम होते-होते सभी विवादित मसलें समाप्त भी हो जाए।

सेहत के दृष्टिकोण से आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा, अतः अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। लापरवाही ना बरतें। खानपान पर अधिक ध्यान दें। आज आपका सामाजिक क्रियाकलापों की ओर रुझान बढ़ेगा, आप दूसरों की मदद हेतु तत्पर नजर आएंगे जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले नतीजे दर्शाने वाला है। वहीं आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन काफी शानदार बना रहेगा। आज आप स्वयं को आर्थिक तौर पर काफी मजबूत महसूस करेंगे। आपको आमदनी के कई नए विकल्प भी प्राप्त हो सकते हैं। आज आपके कुछ अटके हुए धन भी आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।

आज आर्थिक लाभ आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा। वहीं घर परिवार का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर परिवार में विवादित परिवेश बना रहेगा जिससे आपका मन थोड़ी देर के लिए काफी चिंतित हो जाएगा। किंतु संभावना है दोपहर पश्चात् पारिवारिक वातावरण सामान्य भी हो जाए।

यदि आज आप किसी प्रकार के निवेश करने हेतु विचार कर रहे हैं, तो निवेश को लेकर आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपका मित्रों के साथ काफी समय व्यतीत होगा, आपके मित्र आपकी खूब प्रशंसा भी करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ स्वयं को खुश महसूस करेंगे। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी नजदीकी स्थान पर घूमने जा सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आपको खूब लाभ की प्राप्ति होगी, लाभ के कई मार्ग भी प्रशस्त होंगे। आज आपको आपके घर के बड़े बुजुर्गों की ओर से भी आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

आपका दिन काफी सुखद रहेगा। घर परिवार का वातावरण भी काफी आनंददायक बना रहेगा। आज आपको लंबे अरसे के बाद अपने पुराने मित्रों से भेंट करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपका हृदय काफी प्रसन्न रहेगा।

घर परिवार में आज किसी खास विषय वस्तु पर शाम को चर्चा हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी पारिवारिक तौर पर लिया जा सकता है। आज आप अपने घर के छोटों को काफी महत्व देंगे और उनके प्रति भावना दर्शाएंगे जिससे आपके घर के छोटे जनों के मन में आपके प्रति प्रेम व सम्मान की भावना जागृत होगी।

विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी हेतु परिश्रम कर रहे हैं, तो आपको सफलता की प्राप्ति अवश्य होगी।