विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

31 मार्च 2021 राशिफल, माह का अंतिम दिन लाएगा इन जातकों के लिए कई शुभ सन्देश

Horoscope Today Dainik Rashifal 31 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका समय मांगलिक कार्यों में व्यतीत हो सकता है। आज आपके घर में किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे घर परिवार का वातावरण काफी अधिक व्यस्ततापूर्ण बना रहेगा। किंतु इस व्यस्तता पूर्ण वातावरण के मध्य की एक अलग ही खुशी रहेगी। चंहु ओर चहल-पहल देखने को मिलेगी जो आपके मन को आत्मिक तौर पर प्रसन्नता प्रदान करेगी।

आर्थिक मामलों को लेकर आपका आज का दिन काफी खर्चीला रहेगा, तो वहीं दूसरी तरफ आपके लिए लाभ के नए-नए मार्ग भी प्रशस्त करने वाला साबित हो सकता है। आज आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। आपको नई आमदनी के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं।

हालांकि इन सबके आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। सेहत के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। मौसमी परिवर्तन आप पर अपना असर दिखा सकता है। सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित हो सकते हैं। खानपान में भी सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को आर्थिक तौर पर तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। आज आपकी कमाई में वृद्धि हो सकती है। नौकरी-पेशा जातकों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। किंतु आज आपको अपने क्रोध व आवेश आदि पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपके क्रोध अथवा आवेश की वजह से कई बने-बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं और आप स्वयं ही स्वयं के लिए समस्या उत्पन्न कर लेंगे। साथ ही इससे आपकी नकारात्मक छवि भी दूसरों के समक्ष दृश्यमान होगी।

संतान की ओर से आपका दिन काफी सुखद व शुभकारी रहने वाला है। आज आपको आपकी संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी जिससे आपका मन प्रसन्नता से झूम उठेगा। आज शाम आप अपने मित्रों के साथ किसी प्रकार के समारोह में समय व्यतीत कर सकते हैं।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ काफी समय व्यतीत करेंगे, आप उनके साथ कहीं खरीदारी हेतु भी जा सकते हैं।

कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर भी आपका दिन काफी अच्छा बना रहेगा, आपको कोई सुखद व शुभ समाचार प्राप्त होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला है। कारोबारी स्तर पर आपका दिन सामान्य तौर पर ठीक-ठाक रहेगा। साझेदारी में कारोबार आरंभ करने को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा।

आज संतान के भविष्य के संबंध में आप विचार व स्वयं को काफी परेशान महसूस करेंगे। आपके मन में संतान के कार्य व कार्यक्षेत्र को लेकर काफी सारी दुविधा की स्थिति बनी रहेगी जिससे आप स्वयं को उलझन में उलझा कर परेशान महसूस करने लगेंगे। बेहतर है अत्यधिक परेशान होने की बजाय किसी विशेषज्ञ की सलाह ले ले।

आज आपकी माता जी से थोड़ी नोकझोंक हो सकती है। आज आपको अपनी वाणी पर भी नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है। आपकी वाणी की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। आज आपको ननिहाल पक्ष की ओर से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है, उनकी ओर से संभवत कोई उपहार या आर्थिक सहयोग प्राप्त हो जाएगा। विद्यार्थियों के आज का दिन थोड़ा अधिक बाधाओं से पूर्ण रहेगा।

वृश्चिक राशि

विवाहित जीवन गुजार रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। आज आपका आपके जीवन साथी की ओर से कुछ विशेष सलाह प्राप्त हो सकती हैं। आपके जीवन साथी आपके प्रति काफी अधिक सहयोगी बने रहेंगे, वे आपके कारोबार व कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों में भी आपके प्रति सहयोग प्रदान करेंगे जिससे आपके कारोबार उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

वहीं संतान से सम्बंधित तथ्यों को लेकर आज आपका दिन सकारात्मक हो सकता है। आपकी संतान से जुड़ी जो भी उलझने व समस्याएं होंगी, उनका कोई ना कोई निवारण प्राप्त हो जायेगा। आप ऐसे तथ्यों को लेकर योजनाबद्ध भी हो सकते हैं।

आज आपका आपके पिताजी की ओर से कुछ विशेष राय दी जा सकती है जो आपके लिए दीर्घकालिक समय में लाभप्रद साबित होगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने प्रेमीजन हेतु समय निकाल पाने में सफल होंगे। आज आस-पड़ोस के जनों से वाद-विवाद करने से बचें।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...