विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

31 मार्च 2021 राशिफल, माह का अंतिम दिन लाएगा इन जातकों के लिए कई शुभ सन्देश

Horoscope Today Dainik Rashifal 31 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए दिनमान थोड़ा समस्याओं व जटिलताओं से भरा रहने वाला है। किंतु इन सबके बावजूद भी आप हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए विजय की प्राप्ति करेंगे। आज आप अपने आत्मविश्वास व शौर्य के बलबूते पर अपने लिए अनुकूल परिस्थितियां उत्पन्न करेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होते चले जाएंगे। हालांकि इन सबके पूर्ति हेतु आप अपने आलस्य को तत्काल पूर्ण भूल जाए, तभी आप किसी भी प्रकार के कार्य को सिद्ध कर पाएंगे अन्यथा अपने कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में असफल हो जाएंगे। आज आपको अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाने हेतु किसी अनुभवी व्यक्ति अथवा विशेषज्ञ के सुझाव या सलाह की आवश्यकता पड़ेगी।

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मुसीबतों से पूर्ण बना रहेगा। आपके समक्ष भी कई प्रकार की विकट स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, किंतु योजनाबद्ध तरीके से कदम आगे बढ़ाने से परिस्थितियां स्वयं ही चले जाएंगे और आप कामयाबी की प्राप्ति कर पाने में स्वयं को सक्षम महसूस करने लगेंगे।

मकर राशि

नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन अनुकूलित रहने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सफलता की प्राप्ति कर पाने में सक्षम नजर आएंगे। आप अपनी मेहनत के बलबूते पर आत्मविश्वास से अपने शत्रुओं का सामना करेंगे और उनके हर प्रकार के षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए सफलता के उच्च शीर्ष तक पहुंचेंगे जिससे आपके मन को संतुष्टि मिलेगी, साथ ही आपके मन के पुराने तनाव व दुविधाओं का भी हल निकल आएगा।

आज शाम आप अपने घर परिवार के जनों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। घर परिवार के जनों के साथ ही आसपास के क्षेत्र में छोटी-मोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं जिससे पारिवारिक जनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आज आपके घर में अतिथि का आवागमन हो सकता है। घरेलु वातावरण रौनक से भरा रहेगा। हालांकि अतिथियों की आवभगत में आपके काफी धन भी खर्च होंगे।

आज कानूनी विषय वस्तु को लेकर आपको अत्यधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, ऐसे विषय वस्तु में आपके लिए आज का दिन पूर्णरूपेण अनुकूल बना हुआ है।

कुंभ राशि

कारोबार व कार्यक्षेत्र से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकते हैं। हालांकि दूसरी तरफ आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ जाएगा। आपके ऊपर कई प्रकार की नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। किंतु आप इन जिम्मेदारियों के संबंध में बार-बार विचार मंथन कर स्वयं को दुविधाजनक स्थिति में डालने और खुद को व्याकुल करने की बजाय योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। हर एक कार्य को लेकर अलग-अलग नीतियों को निर्मित करें और उनका सोच विचार कर क्रियान्वयन करते चले जाएं, आपको इससे सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी, साथ ही आपके ऊपर अत्यधिक बोझ भी नहीं रहेगा।

शादीशुदा जीवन गुजार रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज आपके जीवनसाथी आपके प्रति सहयोगी बने रहेंगे। आपके ससुराल पक्ष के जनों की ओर से भी आपको विशेष प्रेम स्नेह भाव देखने को मिलेगा जिससे आपका मन खुश और संतुष्ट रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर ठीक-ठाक बना रहने वाला है। आज आपका धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति काफी अधिक रुझान बढ़ेगा, पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य आदि में अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। ऐसा करने से आप स्वयं को आत्मिक तौर पर संतुष्ट व खुश महसूस करेंगे।

अचल संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर आपका आज का दिन काफी अच्छा बना रहने वाला है। वहीं यदि आप आज के दिन निवेश के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो ऐसे कार्यों के लिए भी दिन बेहतर फलदाई रहने वाला है। आपको इसका पूरा-पूरा लाभ प्राप्त होगा।

आज आप अपने सभी मन की इच्छाओं को पूर्ण करने में सफल होंगे। वहीं आज आपकी संतान के सेहत की स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है, मौसमी प्रभाव उन पर अपना असर दिखा सकता है, अतः उनका विशेष ख्याल रखे। वर्तमान समय मे वायरल का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, अतः आप उन्हें दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु जागरूक करें। आज आप अपने माता-पिता के प्रति काफी श्रद्धा भावना दर्शाएंगे, साथ ही उनकी सेवा में अपना समय व्यतीत करेंगे।