विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

23 अप्रैल 2021 राशिफल, इन जातकों के लिए कार्यालय में आज का दिन रहेगा बेहद खास

Horoscope Today Dainik Rashifal 23 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक परिणाम दर्शाने वाला है। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा। आज कुछ शत्रु भी आपके मित्र बन सकते हैं, दिखावटी तौर पर वे आपके प्रति सकारात्मक रवैया दर्शायेएंगे, जबकि वे आपके पीछे-पीछे आपके नये कदम भी उठा सकते हैं।

आपका आज का दिन काफी अधिक व्यस्ततापूर्ण रहेगा। हालाँकि विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सुखमय गुजरने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी हेतु समय निकालने में कामयाब रहेंगे जिससे आपके जीवनसाथी प्रसन्न नजर आएंगे।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक नहीं है, आज आपको अपने अध्ययन की ओर केंद्रित होने की आवश्यकता है। यदि आप अचल संपत्ति की खरीदारी हेतु मन बना रहे हैं, तो ऐसे मामलों को लेकर आपके लिए आज का दिन अच्छा बना रहेगा, आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। आज शाम आपका समय घर परिवार के छोटे बच्चों के साथ अधिक व्यतीत होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। व्यावसायिक तौर पर आज आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी की प्राप्ति कर पाएंगे। हालांकि आज आपको खूब मेहनत करने के बावजूद भी मनोनुकूल व इच्छित परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी जिससे आपका मन थोड़ा उखड़ा-उखड़ा रहेगा।

आज आपको अपनी बोली पर संयम बरतने की आवश्यकता है, अन्यथा आज आपकी बोली आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकती है। अतः अपने व्यवहार व बर्ताव में भी सकारात्मकता बरतें।

आर्थिक मसलों को लेकर आपके लिए आज का दिन संभवत अनुकूल बना रहेगा, आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। हालांकि आज आपको ऐसे विषय वस्तु में भी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, किंतु आपके प्रति इस मसले में स्थिति अनुकूल ही रहेगी। वहीं आज के दिन उधार में धन देने से बचें। आज आपके आसपास के जनों में से किसी से मनमुटाव हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातक आज स्वयं को जोश, उत्साह व ऊर्जा से पूर्ण महसूस करेंगे। वहीं कारोबार व कार्य क्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आज आपकी जो भी वाद-विवाद होंगे, वे सभी समाप्त हो सकते हैं। आज आप अपने कार्यक्षेत्र के कुछ महत्वपूर्ण सौदों को भी फाइनल कर सकते हैं। यह आपको वर्तमान में भले ही बहुत अधिक लाभ ना पहुंचाए, किंतु इसका आपको भविष्य में बहुत ही बेहतरीन परिणाम प्राप्त होने वाला है।

अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आपके लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, आज आपके सम्मुख विभिन्न प्रकार के व्यवधान आएंगे जिस वजह से आप किसी बड़ी उलझन में भी फंस सकते हैं। अतः आपको काफी सतर्क व सावधान रहने की आवश्यकता है।

कारोबारियों के लिए आज का दिन संभवतः उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, पर बावजूद इसके आप लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। आज आपकी संतान से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपका मन खुश रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन आनंदमय रहेगा। आज आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे।

आज आप धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति अधिक सक्रिय नजर आएंगे, आपका पूजा-पाठ जैसे कार्यक्रम मन लगेगा। आप ऐसे विषय वस्तु में अपना काफी समय भी व्यतीत करेंगे, साथ ही ऐसे कार्यों में अपनी ओर से धन भी व्यय कर सकते हैं।

घर परिवार से जुड़े मसलों को लेकर आज माहौल बहुत बेहतर नहीं रहेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ नए प्रयोग करेंगे, साथ ही अपने कार्य में उन्नति हेतु कुछ अमूलभूत परिवर्तन भी कर सकते हैं जो संभवत आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वहीं संभावना है कि आज आपके आस पड़ोस के जनों में से किसी से अधिक वाद-विवाद हो जाए। अपनी ओर से कोशिश करें कि किसी से बेफिजूल के झगड़ों में ना ही पड़ें, अपनी ओर से बातों को अधिक से अधिक संभालने का प्रयास करें।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...