विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

23 अप्रैल 2021 राशिफल, इन जातकों के लिए कार्यालय में आज का दिन रहेगा बेहद खास

Horoscope Today Dainik Rashifal 23 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 23 अप्रैल 2021, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 23 अप्रैल 2021।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम दर्शाने वाला है। आज आपकी सामाजिक प्रसिद्धि में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपकी कीर्ति चंहु ओर सर्वव्याप्त होगी।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको आपके अपने प्रियजन के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए भी दिन शानदार रहेगा। आज आपको भी अपने जीवन साथी के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है।

हालांकि आज संतान को लेकर आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। आप अपनी संतान के कार्य व शिक्षा-दीक्षा को लेकर परेशान नजर आएंगे। आज आपको पिताजी की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी। पारिवारिक तौर पर दिन सुखद अनुभव प्रदान करने वाला रहेगा। आज आप किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृषभ राशि

आज कारोबार अथवा कार्य क्षेत्र से जुड़ी आपकी कई नई-नई योजनाओं के क्रियान्वित होने के आसार नजर आ रहे हैं।

प्रेम जीवन यापन कर रहे जातकों के लिए आज मंगलकारी रहने वाला है। आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आज आपको अपने प्रियजन की ओर से सुंदर बेहतरीन उपहार की प्राप्ति भी हो सकती है।

गृहस्थ वातावरण आज शानदार बना रहेगा। आज आपको अपने पारिवारिक जनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपका मन खुश रहेगा।

आज किसी तथ्य को लेकर आपका मन थोड़ी देर हेतु असमंजस व दुविधाजनक स्थिति में भी आ सकता है। आज आप अपनी पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु काफी सक्रिय नजर आएंगे। शादीशुदा जीवन गुजार रहे जातकों को जीवनसाथी की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा रहेगा। आज आपको आपके उच्च अधिकारियों की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी। आपको आपके सहकर्मी की ओर से भी कुछ सुझाव प्राप्त हो सकता है जो आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आपसे सभी सौहार्दपूर्ण बर्ताव रखेंगे जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा।

आज आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। ऐसे निर्णय लेते समय अपनों से मशवरा कर एवं सोच समझकर कदम उठाएं। वहीं आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के लिए पूर्ण होने के आसार नजर आ रहे हैं।

कारोबारी स्तर पर आज खुद को सक्रिय बनाए रखे। हालांकि आज आपके समक्ष कई ऐसी बेहतरीन स्थिति आएंगे जिससे आप स्वयं को संतुष्ट भी महसूस करेंगे।

वैवाहिक जीवन गुजार रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आज आपके जीवनसाथी की सेहत की स्थिति प्रभावित हो सकती हैं। अतः उनका विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले आज किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम आदि में सम्मिलित हो सकते हैं, अथवा संभावना है कि आपके घर परिवार में ही किसी प्रकार के शुभ व मांगलिक कार्यक्रम आदि आयोजित हो जाए।

कार्यस्थल पर आज का दिन बेहद सुखद रहेगा, सभी आपके विचारों को महत्व देंगे। आज आपका घर परिवार के जनों के साथ बढ़िया समय व्यतीत होगा। पारिवारिक जनों की ओर से आपको सहयोग व स्नेह भाव देखने को मिलेगा। आपको आपके भाई-बहनों की ओर से विशेष मदद की प्राप्ति हो सकती हैं।

आज आप अपने अधिकांश समय को घर परिवार के जनों के साथ व्यतीत करने हेतु इच्छुक नजर आएंगे। आप अपने पारिवारिक जनों के साथ कहीं खरीदारी पर भी जा सकते हैं।

आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, किंतु वहीं दूसरी ओर आपको खर्च पर भी थोड़ा नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। दोनों में संतुलन बनाकर रखेंगे तो बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...