विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 8 नवंबर 2020: इन राशि वालों की किस्मत रहेगी सूर्य जैसी चमकती

Horoscope Today 8 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव से रहने वाला है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। आप कारोबार में भी कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति को अपने ऊपर लेने हेतु तत्पर रहेंगे, हालांकि यह आपके लिए भविष्य में लाभकारी साबित होगा। कारोबार में आपका आज का दिन बढ़िया ही रहने वाला है। आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं, किंतु यह यात्रा आपके लिए फायदे से अधिक नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि यात्राओं पर ना ही जाए, और यदि जा रहे हैं तो काफी सावधानी बरतें। आज आप स्वयं को मानसिक रूप से काफी तनाव युक्त महसूस करेंगें, आप स्वयं को कमजोर महसूस करने लगेंगे। आपका आज का दिन अनुकूल ही रहने वाला है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते में आज का उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपको अपने प्रियजन से वार्तालाप करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप स्वयं को मानसिक रूप से काफी दृढ़ महसूस करेंगे और काफी सशक्त भी बने रहेंगे जिस वजह से आप अपने कार्यों की ओर अधिक केंद्रित होने को प्रयत्नशील रहेंगे। आज आपके कई कार्य सफलतापूर्वक सिद्धि हो जाएंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, कुछ समस्याएं अवश्य ही बनी रहेंगी परन्तु आज आप दोनों आपसी समझ व बौद्धिकता का प्रयोग करते हुए वार्तालाप के द्वारा अपने मध्य की समस्याओं का उचित समाधान निकाल लेंगे। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी खास तथ्य पर वार्तालाप करेंगे। कारोबार में शॉर्टकट में आप अपने काम को बनाने हेतु प्रयासरत रहेंगे किंतु यह दीर्घकालिक समय हेतु आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। घर परिवार का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। परिवार के सदस्यों की सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप अपने पारिवारिक जनों के लिए कोई सुंदर उपहार ला सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है। आपका मन काफी खुश रहेगा। घर परिवार में भी चंहु ओर रौनक बनी रहेगी। पारिवारिक माहौल आपको आत्मिक तौर पर प्रफुल्लित करेगा। घर परिवार के जनों के साथ आपके संबंध भी बेहतर होंगे और अन्य सभी पारिवारिक जनों के मध्य में आपसी प्रेम व सामंजस्य की भावना देखने को मिलेगा। पारिवारिक तौर पर आपको सुखों की प्राप्ति होगी। आज आप अपने किसी नए कार्य व नए विचारों का क्रियान्वयन कर सकते हैं। घर परिवार की साफ-सफाई, स्वच्छता आदि की ओर आपका मन और समय दोनों ही लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थितियों के भी बेहतर ही रहने की आसार है, सभी कार्य आपके अनुकूल संपन्न हो जाएंगे और परिणाम भी बढ़िया ही प्राप्त होगा। आज यात्रा पर जाने से बचने का प्रयत्न करें। आप अपने सहकर्मियों व मित्रों पर अधिक भरोसा ना करें।, यह आपको महंगा पड़ सकता है। आज अपने क्रोध पर भी नियंत्रण रखें । दांपत्य जीवन के जातकों का आज का आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आपके पुराने मानसिक तनाव समाप्त होंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे, आपके भाग्य के बलबूते पर आपके कई अटके हुए कार्य भी बन जाएंगे। कुछ लंबे समय से अटके हुए कार्यों के भी बन जाने के आसार नजर आ रहे हैं जो आपके मन को अत्यंत ही प्रसन्नता प्रदान करेंगे। जिन कार्यों को लेकर आप एक अरसे से प्रयासरत थे, वे चुटकियों में आज बन सकते हैं। आज अपने खानपान में स्वास्थ्यवर्धक तत्वों को शामिल करें और खान-पान पर ध्यान दें। नियमित समय पर स्वास्थ्यवर्धक तथ्यों का सेवन करें, आपके स्वास्थ्य के बिगड़ने के आसार नजर आ रहे हैं, अतः पूर्व से ही सावधानी रखें। कारोबार में आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सुखद रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को भी बढ़िया परिणाम ही प्राप्त होंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...